Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। आजतक जाता ऊँचा समूचे विश्व के समक्ष कोरोना वायरस ने महामारी के रूप में चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसी परिस्थितियों में हम सब का सामूहिक दायित्व है कि इस महामारी से घबराए नहीं बल्कि इस संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित सावधानियां बरतें। हम सभी जानते हैं कि आने वाले दिनों में त्यौहार सीजन जैसे दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, गुरु नानक देव जयंती व क्रिसमस दिवस के अवसर पर बाजार एवं धार्मिक स्थानों पर अधिक भीड़ होने के कारण संक्रमण के फैलने की संभावनाएं रहती है।   यह जानकारी देते हुए जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। रिपब्लिक आफ कोरिया के राजदूत शिन बाेंग-किल ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की और भारत कोरियन द्विपक्षीय रिश्तों को सुदृढ़ करने संबंधित मुद्दों पर बातचीत की। राज्यपाल ने राजदूत को राज्य के समृद्ध और विविध इतिहास से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में जैसे मानव संसाधन विकास, पर्यटन, कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक पर्यटन राज्य है और यहां लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं। कोरिया और हिमाचल पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरिया…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिमला और कुल्लू जिलों में सतलुज नदी पर 210 मैगावाट लुहरी, चरण-एक जलविद्युत परियोजना के लिए 1810.56 करोड़ रुपये का निवेश स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया है। इस परियोजना से वार्षिक 758.20 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय कमेटी ने यह निवेश स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना बिल्ड-ओन-आॅपरेट-मेनटेन (बूम) आधार पर भारत सरकार और राज्य सरकार की सक्रिय सहायता से सतलुज जलविद्युत निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। इस परियोजना…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण पेयजल व स्वच्छता समितियों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 47 प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी जिला स्तरीय प्रयोगशालाओं को नैशनल एक्रीडिशन बोर्ड फाॅर लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) द्वारा मान्यता प्रदान की जाए। यह बात मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने आज यहां राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम को हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर रिस्पांस कोविड-19 फंड, से 5 करोड़ रुपये जारी किए हैं ताकि बसों व निगम के संस्थानों को सैनेटाइज किया जा सके। इससे आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी। इस धनराशि के माध्यम से परिवहन निगम को थर्मल गन और अन्य सुरक्षा उपकरण खरीदने में सहायता मिलेगी जिससे कि यात्रियों और निगम के कर्मचारियों के कोविड-19 से बचाव में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इससे पूर्व भी…

Read More

यातायात नियमों की अवहेलना पर 75 वाहनों के चालान कर वसूला 55 हजार रुपये जुर्माना! नाहन (हिमाचलवार्ता)। यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के बावजूद सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।पांवटा साहिब पुलिस ने बताया कि कई बाइक चालक बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ जाते हैं। जबकि बाइकों पर ट्रिपल लोडिंग आम बात बनी हुई है। वही कई सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं तो कई गाड़ियों में ओवरलोडिंग कर रहे हैं। कई लोग तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं जिन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करना जरूरी हो गया है! उन्होंने…

Read More

एनएसयूआई ने की जिला महिमा पुस्तकालय खोलने की मांग नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज कांग्रेस भवन नाहन में नवनीयुक्त जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी भी मौजूद रहे व जिला सिरमौर के एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। अजय सोलंकी ने सभी कार्यकर्ताओं को एनएसयूआई की विचारधारा से सम्बोधित किया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि कुछ दिनों में जिला के सभी कॉलेजों में कैंपस कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा तथा छात्रों की समस्याओं से सम्बंधित मुद्दों को सरकार व प्रशासन के समक्ष जोरों से उठाया जाएगा। जिसके बाद…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की तहसील संगड़ाह के समीप लगनू गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जहां खौलते हुए पानी में झुलसने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मां ने बच्ची को नहलाने के लिए बाल्टी में गर्म पानी रखा था। पानी काफी ज्यादा गर्म था जिसके चलते मां ठंडा पानी लेने के लिए बाहर गई। इसी बीच बच्ची ने बाल्टी से सारा पानी अपने ऊपर गिरा दिया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मां तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि बच्ची बुरी तरह से झुलसी हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने…

Read More