डा. खुशहाल को मिली सिरमौर की जिम्मेवारी, तो वही सिरमौर के सबसे बेहतर एसपी रहे अजय कृष्ण शर्मा नाहन (हिमाचलवार्ता)। आईआरबी 6 बटालियन में अपनी बेहतरीन सेवाएं देते हुए आईपीएस अजय कृष्ण शर्मा बतौर जिला सिरमौर एसपी के सबसे बेहतर अधिकारी साबित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है। वही उनकी जगह वर्ष 2012 बैच के आईपीएस डॉक्टर खुशहाल चंद शर्मा को एसपी सिरमौर बनाया गया है। वर्तमान में वह पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात…
Author: Himachal Varta
2 दिन पहले चोर को पकड़ा था बड़े चौक में नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन के रानीताल निवासी पेशे से ठेकेदार सौरव के द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला संज्ञान में आया है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सौरव अपने घर के कमरे में रस्सी पर झूलता हुआ पाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सौरव के द्वारा रात को ही आत्महत्या कर ली गई थी। सुबह जब घरवालों ने उसके दरवाजे को खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी के अंदेशे के चलते जब दरवाज़ा खोला गया तो सौरव रस्सी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। जिसके बाद इसकी सुचना…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमन्त्री श्री मनोहर लाल ने खरीफ फसलों की खरीद में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसान को भुगतान सात दिनों की निर्धारित अवधि में हर हाल में करना है। खरीद एजेंसी, आढ़तियों व बैंकर्स की तरफ से भुगतान में किसी प्रकार का विलम्ब कतई बर्दाश्त नहीं होगा। ‘जे फार्म व आई फार्म’ का मिलान खरीद प्रक्रिया का आंतरिक मामला है। उनका मिलान बाद में किया जा सकता है, परंतु किसान का भुगतान सबसे पहले होना जरूरी है। दीवाली से पहले-पहले कोई भी भुगतान लम्बित नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री आज यहां धान खरीद प्रक्रिया से…
कुल आमद में से धान की 99 फीसदी खऱीद मुकम्मल संगरूर अगुआ, पटियाला दूसरे स्थान पर अब तक किसानों को 28.96 लाख पास किये जारी चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। राज्य की मंडियों में धान की निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाते हुए पंजाब की तरफ से आज तक 160 लाख मीट्रिक टन धान की खऱीद सफलतापूर्वक मुकम्मल कर ली गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल धान की आमद में 26 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री लाल सिंह ने बताया कि चल रहे खरीफ सीजन के दौरान अब तक…
आखिरी पावर प्लांट बंद होने के कारण खपतकारों ने बड़े बिजली कटों का किया सामना चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। रेलवे की तरफ से माल सप्लाई करने वाली रेल गाडिय़ों का यातायात लंबे समय से मुअत्तल किये जाने के नतीजे के तौर पर कोयले का स्टाक ख़त्म होने के कारण पंजाब को आज बिजली के बड़े कटों का सामना करना पड़ा। राज्य के आखिरी पावर प्लांट जी.वी.के. थर्मल के बंद होने के कारण दिन के दौरान बिजली की कमी में 1000-1500 मेगावाट वृद्धि के मद्देनजऱ, बिजली विभाग के पास सभी रिहायशी, व्यापारिक और कृषि खपतकारों को मंगलवार शाम से बिजली के कट लगाने…
अदालत की तरफ से विजीलैंस को और जांच के लिए सात दिनों का पुलिस रिमांड चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गाँव सूंक, तहसील माजरी, जि़ला एस.ए.एस. नगर में शामलात ज़मीन के हिस्सों के विभाजन सम्बन्धी घपलेबाज़ी करने के दोषों के तहत 8 दोषियों के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करके एक नायब तहसीलदार, पटवारी और प्रोपर्टी डीलर शाम लाल गुज्जर और गुरनाम सिंह नंबरदार को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इन गिरफ़्तार दोषियों को आज मोहाली की विशेष अदालत में पेश किया गया जहाँ अदालत की तरफ से दोषियों का 7 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया गया है। इस संबंधी…
शिक्षा सचिव की तरफ से ‘पंजाबी सप्ताह’ का ऑननाईन उद्घाटन चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में ‘पंजाबी सप्ताह’ मनाने की शुरुआत कर दी है। इसकी जानकारी देते हुए डी.पी.आई. सेकंडरी सुखजीत पाल सिंह ने बताया कि पंजाबी सप्ताह राज्य के सभी प्राईमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूलों में मनाया जा रहा है और बीती शाम स्कूल शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार ने ऑनलाईन समागम के साथ ‘पंजाबी सप्ताह’ की शुरुआत कर दी है। इस ऑनलाईन समागम में राज्य के सभी प्राईमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूलों के मुखियों और पंजाबी अध्यापकों ने हिस्सा…
बड़वास चौकी मृगवाल सड़क बनी आफत का सबब, धूल-मिट्टी से लोगों का बुरा हाल नाहन (हिमाचलवार्ता)। – राष्ट्रीय राजमार्ग 707 खजियार से बड़वास चौकी मृग वाल सड़क लोगों के लिए आफत का सबब बन गई है। कहने को इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिला हुआ है मगर गड्ढे और धूल मिट्टी के कारण यह सड़क एक बड़ी दुर्घटना का भी इंतजार कर रही है। गांव के लोगों का आरोप है कि सड़क को विभाग के द्वारा ठीक करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।…