लाईसेंस धारक तीसरा आग्नेय शस्त्र 12 दिसम्बर तक करवाएं जमा नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर.के परूथी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 13-12-2019 के अनुसार सभी आत्मरक्षा व फसलों की सुरक्षा हेतु जारी आग्नेय शस्त्र धारकों को अधिकतम दो शस्त्र रखने के लिए ही अधिकृत किया गया है। सभी आग्नेय शस्त्र धारक, जिनके लाईसैंस में तीन शस्त्र दर्ज हैं, वे सभी अपना तीसरा शस्त्र दिनांक 12 दिसम्बर, 2020 से पहले नजदीकी पुलिस थाना व अधिकृत शस्त्र विक्रेता के पास जमा करवाऐं तथा सेना में कार्यरत शस्त्र धारक अपने शस्त्रागार यूनिट में…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के इस दौर में भी आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, पुलिस द्वारा भी नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है जिसके तहत पुलिस किसी भी नशा तस्कर को नहीं बक्श रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा-हिमाचल बैरियर पर पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टीम आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच हरियाणा के यमुनानगर की तरफ से एक बाइक आई। चालक दूर से ही पुलिस टीम की चैकिंग को देखकर घबरा गया और बाइक को पीछे मोड़ने लगा। पुलिस…
नाहन फिर से बनेगा नगीना -डा. बिन्दल सिरमौर में सांस्कृतिक, कलात्मक और साहित्यिक गतिविधियों को मिलेगा लाभ पर्यटन की दृष्टि से भी और विकसित होगा धरोहर शहर नाहन नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि सिरमौर जिला मुख्यालय में 23 करोड़ की लागत से बनने वाले आॅडिटोरियम से सिरमौर की समृद्ध संस्कति, कला और भाषा के संरक्षण और विस्तारीकरण में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही धरोहर शहर नाहन देश और दुनिया में पर्यटन केन्द्र के रूप में उभर कर सामने आएगा। आने वाले समय में नाहन नगर और इसके आसपास के क्षेत्र के धरोहर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुंबई पुलिस द्वारा आज सुबह मशहूर समाचार चैनल रिब्लिक टी0वी0 के मालिक एवं एडिटर इन चीफ अर्नव गोस्वामी को गिरफ्तार करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसकी तुलना एमरजेंसी से की और कहा कि यह घटना प्रैस की आजादी के लिए खतरा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपनी सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही है। उन्होनें कहा कि रिपब्लिक टी0वी0 और अर्नव गोस्वामी के खिलाफ यह सत्ता का दुरूपयोग, लोकतंत्र के चैथे स्तंभ और व्यक्तिगत आजादी पर हमला…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां वूलफेड के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की तथा उन्हें प्रदेश के पाॅलीबायोनिक टैक्नाॅलाॅजी वाले जैविक उत्पादों के निर्यात की कार्य योजना के बारे अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में वैश्विक खाद्य सुरक्षा राज्य के लिए एक अवसर है, इससे राज्य के आर्गेनिक और प्राकृतिक संसाधनों के निर्यात के लिए ट्रेडिंग प्लेटफार्म और ग्लोबल नेटवर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि जैविक उत्पादों विशेषकर ऊन, दूध तथा मांस का उपयुक्त तथा प्रभावी रूप से विपणन किया जाए तो…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के नजदीक मल्टीस्पेश्येलिटी अस्पताल चमियाना का दौरा किया और अधिकारियों को इस परियोजना का कार्य आगामी वर्ष, जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुपर स्पेश्येलिटी अस्पताल में कार्डियोलाॅजी, न्यूरोलाॅजी, नेफ्रोलाॅजी, गेस्ट्रोएंटरोलाॅजी इत्यादि सभी प्रमुख विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होेंने अधिकारियों को बेहतर जल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभागों के बीच उचित समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग और शिमला जल प्रबंधन निगम के अधिकारियों को इस परियोजना के लिए प्रतिदिन 300 किलोलीटर पानी प्रतिदिन…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा के पिता भाग दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय भाग दास ने आज सुबह जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर मंे अपने पैतृक स्थान पर अंतिम सांस ली। वे 92 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाग दास एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, वे सात वर्ष तक उदयपुर ग्राम पंचायत के प्रधान भी रहे। जय राम ठाकुर ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस दुखद घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज विभिन्न राज्यों के साथ हुई बैठक में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया तथा हिमाचल के प्रयासों की सराहना की, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत हिमाचल में प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में हर घर को नल से जल उपलब्ध करवाने के…