अमेरिकी कंपनियों के लिए प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं उपलब्ध शिमला (हिमाचलवार्ता)। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध एक ‘वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के रूप में विकसित हुए हैं यह संबंध साझे लोकतांत्रिक मूल्यों और द्विपक्षीय, क्षेत्रिय व वैश्विक मुद्दों पर बढ़ते समावेश पर आधारित है। इससे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करने के लिए अवसर सृजित हो रहे हंै। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ आई. जस्टर से बातचीत करते हुए कही। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य और भव्यता से परिपूर्ण है। उद्यमियों…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय, नेरचैक मण्डी की वेबसाइट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान अधिनियम 2017 के तहत 23 जून, 2018 में की गई और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में वर्ष 2019 में इसका नाम अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय रखा गया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गुणात्मक स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के माध्यम से राज्य में…
पांवटा साहिब में मां ने ही की 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या फोरेंसिक जांच में खुलेंगे राज, दो दिनों से जांच में जुटी पुलिस नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में गोद ली हुई 4 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या उसकी माँ ने ही की थी इसका खुलासा आज पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से हुआ। शुरुआती जांच में बच्ची के शरीर पर और गुप्तांगों में गहरे जख्म मिले हैं। लिहाजा बच्ची का नाहन मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विशेषज्ञों से पोस्टमार्टम करवाया गया है। लेकिन बेहद संगीन इस मामले में अभी तक मामले की जांच करता पुलिस का कोई पक्ष…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- औद्योगिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल संयोजको की घोषणा भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विशाल मुकेश आर्य ने कर दी है। भारतीय जनता पार्टी औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुमित शर्मा एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के उपरांत जिला संयोजक विशाल मुकेश आर्य ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसके अलावा मंडल संयोजको में नरेश गुप्ता को पांवटा साहिब मंडल नितिन गुप्ता को नाहन मंडल, अजय भंडारी को राजगढ़ मंडल, जोगिंदर चौहान को शिलाई मंडल, तथा कुलानंद को श्री रेणुका जी मंडल को औद्योगिक प्रकोष्ठ मंडल संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ आई. जस्टर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की और राज्यपाल के साथ सांस्कृतिक सम्बन्धों व पर्यटन के विकास पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि 1998 में जब वह शहरी विकास मंत्री थे, तब उन्होंने पहली बार अमेरिका की यात्रा की थी और इसके पश्चात 2006 में अमेरिका आधिकारिक तौर पर गए थे। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध सदियों पुराने हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद और तेलंगाना के विद्यार्थी अमेरिका के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में बसे हुए हैं तथा फार्मा व सूचना प्रौद्योगिकी…
जितेंद्र राणा शिलाई कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष मनोनित नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा द्वारा सिरमौर जिला अध्यक्ष हरदेव राणा की सिफारिश पर सिरमौर जिला के ब्लाॅक शिलाई में सेवादल की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष के पद पर एक बार फिर जितेंद्र सिंह राणा को चुना गया है। अन्य कार्यकारिणी में जगपाल सिंह, रणवीर सिंह, स्वरूप राणा, नेतर सिंह, विक्रम सिंह और कपिल शर्मा को ब्लाॅक महासचिव, सतपाल शर्मा, प्रकाश शर्मा , प्रकाश शर्मा व नेतर सिंह को सचिव, भादर सिंह, मनोज पोजटा, अमर सिंह व तोता राम को…
एसबीआई का एटीएम खो जाए तो इस नंबर पर करें कॉल, मिनटों में हो जाएगा ब्लॉक नई दिल्ली (हिमाचल वार्ता) :- अगर आपका एसबीआई का एटीएम कार्ड खो गया है या फिर चोरी हो गया है तो अब आसानी सिर्फ एक नंबर पर कॉल करके इसको ब्लॉक करा सकते हैं ।इसके अलावा रिइश्यू कराने के लिए भी आपको बैंक के चक्कर नहीं लगाने होंगे । आप इसी टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपने एटीएम कार्ड को रिइश्यू भी करा सकते हैं। कार्ड को ब्लॉक कराने के बाद आपका पैसा और बैंक अकाउंट की डिटेल्स दोनों सेफ रहती हैं तो अगर…
यूको बैंक के मैनेजर ने कुष्ठ रोगी के घर जाकर दी सरकार से मिलने वाली सहायता नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर यूको बैंक गाता मड़वाच के बैंक मैनेजर रोशन लाल चौहान ने कुष्ठ रोग से पीड़ित खुलिया राम के कुजनल गांव जाकर पहले उनका 20 किलोमीटर दूर जाकर खाता खोला। क्योंकि उनके भाई माजू राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 30 हजार रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी। लेकिन माजूराम का अचानक निधन हो जाने के कारण उन्होंने अपने भाई खुलिया राम को नॉमिनी रखा था। लेकिन खुलिया राम का बैंक में खाता ही नहीं था, जिसकी वजह…