कोरोना संकट के बीच गर्मी का मौसम भी दस्तक दे रहा है। इस सीजन में डेंगू व डायरिया जैसे रोगों के होने की भी संभावना बनी रहती है। सीएमओ डॉक्टर डॉ. के.के पराशर ने लोगों से सड़ी गली चीजों जैसे फल व सब्जी इत्यादि का सेवन न करने की अपील की है। नाहन। देश सहित प्रदेश में इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। कोरोना संकट के बीच गर्मी का मौसम भी दस्तक दे रहा है। इस सीजन में डेंगू व डायरिया जैसे रोगों के…
Author: Himachal Varta
प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला वेतन नाहन। एक तो कोरोना की मार ऊपर से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को बगैर वेतन के ही अपनी सेवाएं देने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महीना बीते 6 दिन हो चुके हैं मगर अभी तक एचआरटीसी के किसी भी कर्मचारी को वेतन नहीं मिल पाया है। वेतन ना मिल पाने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी चालकों और परिचालकों को उठानी पड़ रही है। इन कर्मचारियों का कहना है कि तनख्वाह ना मिल पाने के कारण ना तो वह मकान का…
नाहन। गिरिपार के पांवटा साहिब के अम्बोया में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुरुवाला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार 55 वर्षीय पदम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी अंबोया देर रात को अपने कमरे में चला गया था। परिजनों ने देर रात को ही फंदे से झूलते हुए देखा। परिजनों ने इसकी सूचना पुरुवाला पुलिस थाने को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम…
नाहन। जिला सिरमौर की पावटा तहसील के अधीन आने वाले सतौन के समीप एक नैनो कार गहरी खाई में गिर गई इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए पावटा अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की पहचान गीता देवी, सोनिया व प्रिया व गाड़ी चालक अतर सिंह पुत्र मनी राम दुगाना तहसील कमरऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सतौन-चांदनी सडक़ पर एक नैनो कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सड़क पर…
शिमला। परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 2,95,000 रुपये का चैक भेंट किया। पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने ब्रहाम्ण कल्याण सभा राजगढ़ की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 51,000 रुपये, इसके अतिरिक्त मण्डी के कांट्रेक्टर विजय कपूर ने भी एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 1,51,000 रुपये के चैक भेंट किये। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में आज, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह दिन जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस वातावरण में हम रहते हैं, वह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए बल्कि हमारे अस्तित्व के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग महत्वपूर्ण मुद्दा है, इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना चाहिए…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त और मणिपुर, मिजोरम तथा झारखंड के पूर्व राज्यपाल श्री वेद मारवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘श्री वेद मारवाह जी को सार्वजनिक जीवन में उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अटूट साहस हमेशा उनके जीवन में बना रहा। वह एक अच्छे बौद्धिक शख्स भी थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’
नाहन। नाहन सिरमौर एससी एसटी निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान, रेणुका मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा सहीराम चौहान, प्रताप सिंह तोमर, कृषि विपणन बोर्ड के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा राजेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बलवीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव सुमित्रा धीमान, जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा प्रताप सिंह रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडल। महामंत्री भाजपा सुनील शर्मा, बलवीर सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर, विजेंद्र शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, विजेंद्र चौहान, सुरेंद्र सूर्या, मंडल सचिव कौशल्या चौहान, दीपक ठाकुर, सुनीता ठाकुर, गुमान…