Author: Himachal Varta

नाहन। हालांकि पावंटा साहिब घाटी में हाथियों के उत्पात की बात सामान्य हो चुकी है। कई मर्तबा बातामंडी के आसपास के इलाकों में गजराज हाईवे पर भी नजर आ जाते हैं। इसकी तस्वीरें व वीडियो कैमरे में भी कैद होते आ रहे हैं। लेकिन इस बात को काफी कम लोग जानते होंगे कि अप्रैल 2010 में एक जंगली हाथी नाहन के समीप तक भी पहुंच गया था। यहां तक की औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद इलाके में एक फैक्ट्री की दीवार को भी तोड़ डाला था। वापसी में पॉपुलर के पेड़ों के बीच एक दिन बिताया था। दरअसल ऐसा माना…

Read More

नाहन। पावटा साहब की स्थानीय पुलिस ने मारपीट के दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने मामलों में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है पहले मामले में रघुवीर सिंह पुत्र सेवा सिंह गांव गोंदपुर, डाकघर निहालगढ़ ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते दिन वह शाम करीब सात बजे तारुवाला में अपने खेतों में पानी लगाने गया इसके खेतों में जय सिंह के पशु आ गए और पशुओं ने खेतों में बीजे हुए चारे को नुकसान पहुंचा दिया। इस पर यह जयसिंह को समझाने के लिए उसके घर गया और उसे उसके पशुओं द्वारा किए…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘राज्‍य स्थापना दिवस’ पर तेलंगाना के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही आंध्र प्रदेश की आम जनता को भी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘तेलंगाना के लोगों को उनके राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर बधाई। इस राज्य के लोग विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। यह राज्य भारत के विकास को नई गति देने में बहुमूल्य योगदान दे रहा है। मैं तेलंगाना के लोगों की प्रगति और समृद्धि की मंगल-कामना करता हूं। आंध्र प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं। कड़ी मेहनत और साहस इस राज्‍य की संस्कृति…

Read More

नाहन। – जिला सिरमौर में अब प्रातः 6 बजे से रात 8 बजे तक कफर्यू में ढील रहेगी जबकि रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अलावा किसी भी प्रकार की आवजाही पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दिए। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले उद्योगों के मजदूर, उद्योगपति, व्यापारी, कच्चा माल सप्लाई करने वाले, निरीक्षण प्राधिकारी व सेवा प्रदाता को जिला में प्रवेश पूर्व में जारी प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अगर वह पास के लिए आवेदन करते है तो तहसीलदार नाहन…

Read More

नाहन। नेशनल कॉर्डिनेशन कमिटी इंजीनियर एंड एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ जिला सिरमौर के द्वारा ड्यूटी के दौरान काले बिल्ले लगाकर बिजली संशोधन बिल 2020 का विरोध किया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष भगवानदास ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि यह विरोध काम के दौरान शांतिपूर्वक ढंग से काले बिल्ले लगाकर किया गया है। उन्होंने केंद्रीय सरकार से मांग करते हुए कहा कि बिजली सुधार कानून के नाम पर बिजली बोर्ड का जो निजीकरण किया जा रहा है वह ना तो कर्मचारियों के हित में है और ना ही कंजूमर के…

Read More

नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने स्पष्ट करते हुए बताया कि जिला में दुकानें कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान यानी सुबह 6 बजे से लेकर रात 8 बजे के बीच खुल सकेंगी। इस दौरान सभी पंजीकृत दूकानें (मार्किट काम्प्लेक्स को छोड़कर) खुल सकेगी।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई), किसानों, कृषि क्षेत्र के कर्मचारियों और रेडी-फडी विक्रेताओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्म निर्भर भारत पैकेज के अन्तर्गत एमएसएमई क्षेत्र के लिए फैसलों के कार्यान्वयन के लिए कैबिनेट द्वारा तैयार किया गया रोड मैप प्रशंसनीय है। इससे कोरोना वायरस के कारण प्रभावित हुई आर्थिक गतिविधियों को पुनः पटरी पर लाने में सहायता मिलेगी, क्योंकि प्रदेश में 95 प्रतिशत औद्योगिक इकइयां इस क्षेत्र के अन्तर्गत आती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र…

Read More

सिरमौर में सरकारी एजेंसियों ने खरीदी 120 क्विंटल स्ट्रॉबेरी नाहन। जिला सिरमौर के किसान देश में आडू, आलू बुखारा, खुमानी के उत्पादन के लिए जाने जाते हैं लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान, स्ट्रॉबेरी ने मैदानी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसानों का ध्यान आकर्षित किया है। जहां यह एक प्रमुख नकदी फसल के रूप में उत्पादित किया जा रहा है। बाजार में स्ट्रॉबेरी की अच्छी कीमत और मांग के कारण, लोग अब आडू, आलू बुखारा, खुमानी के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी की खेती में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं,जो किसानों के लिए अच्छी आय का स्रोत बन रहा है। स्ट्रॉबेरी उन…

Read More