Author: Himachal Varta

नाहन(हिमाचलवार्ता)। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन के एक कैदी की कोरोना से ठीक होने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। कैदी वर्ष 2017 से नाहन में एनडीपीएस के एक मामले की सजा भुगत रहा था। उसे अस्थमा और हाइपरटेंशन की शिकायत थी। तबीयत बिगड़ने पर डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से उसे आईजीएमसी रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन के उप अधीक्षक विनोद चंबियाल ने बताया कि उसे अस्थमा और हाइपरटेंशन के चलते मेडिकल कॉलेज लाया गया था। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। लंबे समय से माफिया बिना रायल्ट्री के वाहनों को निकाल राजस्व को चूना लगा रहे हैं ।पांवटा साहिब पुलिस ने बिना रॉयल्टी के दौड़ रहे वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आए दिन अवैध खनन करने पर पुलिस कई वाहन चालकों के चालान कर चुकी है। परंतु फिर भी माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस और भी ज्यादा सख्त हो गई है। पुरुवाला थाना क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले गिरि नदी में पुलिस ने छापामारी की। पुलिस को कुछ दिनों से क्षेत्रों में अवैध खनन की गुप्त शिकायतें मिल…

Read More

लोक निर्माण और एनएचएआई को उच्च मार्गाें को गढ्ढामुक्त बनाने को कहा शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में यात्रियों की सुविधा के लिए उच्च मार्गांे को गड्ढामुक्त बनाना सुनिश्चित करें। वह आज यहां लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सभी फोरलेन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा किया जाना चाहिए ताकि राज्य को बेहतर सम्पर्क प्रदान करने के अलावा लागत वृद्धि से…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 3 नवंबर, 2020 को हरियाणा राज्य के 33-बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में सेवारत या कार्यरत इस विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाताओं के लिए विशेष वैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि यह अवकाश ऐसे सभी सरकारी/अर्द्ध सरकारी कर्मचारी और बोर्डों, निगमों, शैक्षिणिक संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले उन कर्मचारियों को प्रदान किया जाएगा जो हरियाणा के बड़ौदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं। यह अवकाश अधिनियम, 1881 के अनुच्छेद 25 के अन्तर्गत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि जिला सिरमौर में नव गठित ग्राम पंचायतों तथा नव गठन ग्राम पंचायतों में शामिल वार्डों, पंचायती समितियों तथा जिला परिषद के वार्डों में परिसीमन के बाद प्राप्त दावे आक्षेपों को निपटाने उपरान्त सामान्य चुनाव-2020 के लिए अन्तिम अधिसूचना जारी की गई है। जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने बताया कि अन्तिम अधिसूचित पंचायतों, नव गठन ग्राम पंचायतों में शामिल वार्डों, पंचायती समितियों तथा जिला परिषद के वार्डों की सूची सम्बधित ग्राम पंचायतों व खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।

Read More

जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेश तोमर नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन जिला सिरमौर के चुनाव पूर्व प्रधान रविंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनावी प्रक्रिया में लिपिक वर्ग के तमाम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राजेश तोमर तथा वरिष्ठ सहायक हरीश पुंडीर के बीच वोटिंग हुई। जिसमें राजेश तोमर ने हरीश पुंडीर को हराकर जिला अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। इस मौके पर कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें राहुल शर्मा को महासचिव,…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सर्दियों में पशमीना शाल की सबसे ज्यादा मांग रहती है। पशमीना राजसीवैभव,   आराम, विलासता का पर्यावाची माना जाता है। पशमीना वास्तव में पारसी शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ ‘‘ऊन से बनाया गया’’ होता है। पशमीना ऊन विभिन्न प्रकार की बकरियों की प्रजाति से प्राप्त की जाती है। पशमीना ऊन लद्दाख में चांग थांग, कारगिल की मालरा हिमाचल प्रदेश की  चंगथंगी , चिगू और नेपाल की चयनगरा बकरियों की प्रजाती में मुख्यतः पाई जाती है। हिमाचल प्रदेश में पशमीना ऊन का इतिहास तीसरी शताब्दी से माना जाता है। इतिहास पर नज़र दौडा़ऐं तो 7वीं शताब्दी में किन्नौर के क्षेत्रों…

Read More

सिरमौर/प्रदेश व्यापी आह्वान पर दलित शोषण मुक्ति मंच नाहन में उतरा सड़कों पर योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया ज्ञापन नाहन (हिमाचलवार्ता)। उत्तर प्रदेश में हुए हाथरस बलरामपुर तथा बाराबंकी की बलात्कार की घटनाओं को लेकर दलित शोषण मुक्ति मंच के द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिला सिरमौर दलित शोषण मुक्ति मंच ने भी प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार…

Read More