नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोइरोना काल में पांवटा साहिब उपमंडल के सतीवाला के किसान जंगली हाथियों के प्रकोप से परेशान हैं। पिछले 2 सप्ताह से प्रतिदिन रात में जंगली हाथियों का झुंड पहुंच कर खेतों में धान की फसल को बर्बाद कर रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने गौशाला में घुसकर डेढ़ वर्षीय बछड़ी को भी कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले भी हाथियों के झुंड ने एक मवेशी को मौत के घाट उतार दिया था। हाथियों के खौफ के कारण लोगों का रात को घरों से बाहर निकलना भी…
Author: Himachal Varta
एमसीआई ने ऑनलाइन नाहन मेडिकल कॉलेज की मांगी डेफिशियेंसी रिपोर्ट नाहन (हिमाचलवार्ता)। अक्सर विवादों में रहने वाले डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज से अब अंतिम बैच पास आउट होने जा रहा है। तो वही प्रथम वर्ष का बैच एमबीबीएस के लिए बैठेगा। इन बीते 5 सालों में लगातार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया बराबर इस मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के लिए आती रही। बावजूद इसके अनेकों खामियां खरीद-फरोख्त पर लगे सवालिया निशानों के बाद भी यह मेडिकल कॉलेज सरकार की अनुकंपा पर चलता रहा। बड़ी अच्छी बात तो यह है कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने जो भी निरीक्षण के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 2,3,10 11 व 12 में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 2 रानी का बाग में पवन सुपुत्र सूरत राम के घर की दूसरी मंजील व विकास मोर्टस के समीप शालू पत्नी अरविन्द जैन का घर व नगर परिषद कार्यालय के समीप सुधीर कमल सुपुत्र जय इन्द्र सिंह का घर तथा रानी का बाग के समीप विनय गुप्ता सुपुत्र इन्द्र पाल का घर, वार्ड नम्बर 3 एवीएन स्कूल के समीप पुरूष पाल जगवीर सिंह व बलवीर…
हर वीरवार को वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉ0 राज कुमार शर्मा करेंगे एलर्जी के मरीजों की जांच नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने जिला के पहले होम्योपैथी, एलर्जी स्वास्थ्य केन्द्र का आज नाहन, दिल्ली गेट के समीप आयुर्वेदिक अस्पताल में शुभारंभ किया। उन्हाेंने बताया कि इस क्लीनीक में सप्ताह के हर वीरवार के दिन डॉ0 राज कुमार शर्मा वरिष्ठ होम्योपैथिक हर प्रकार के श्वास, त्वजा, ड्रग एलर्जी व फूड की एलर्जी से संबंधित मरीजों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि एलर्जी स्वास्थ्य केन्द्र में एलर्जी से संबंधित मरीजों को दवाईयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंनें बताया कि इस स्वास्थ्य केन्द्र…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोे 70वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता, विचारों, निरंतर प्रयासों और सशक्त नेतृत्व के कारण भारत ने नई ऊंचाइयों को छूआ है और देश ने अपने प्राचीन गौरव को प्राप्त किया है। राज्यपाल ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर और विश्व शक्ति के लिए किए जा रहे प्रयास और संकल्प हम सभी को प्रेरित करते हैं। श्री मोदी ने सुधारक के रूप…
लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या से किसानों की मेहनत पर फिर रहा पानी, फसलों को भारी नुकसान नाहन (हिमाचलवार्ता)। ग्रामीण क्षेत्र में लावारिस पशुओं की दिन प्रतिदिन बढ़ती संख्या किसानों और प्रशासन के लिए बड़ी समस्या बनी है। इन पशुओं के झुंड जहां से भी गुजरते हैं वहां खड़ी फसल को मिनटों में बरबाद कर देेेते हैं। इन पशुओं में देसी नस्ल की गाय और बछड़ों की ज्यादा संख्या है। इनको अपने क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भगाने को लेकर किसानों के बीच आए दिन झगड़े भी होते रहते हैं। हालत ऐसी है कि किसान रात-दिन खेतों में पहरा देते…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन स्थित बस अड्डा पर अब कोरोना बिमारी के साथ गम्भीर महामारी का भी खतरा मंडराने लगा है जिस का मुख्य कारण पथ परिवाहन निगम के भवन से सीवरेज का गंदा पानी पिछले कई महीनों से सड़क पर बहना है। परिवहन निगम ने इस भवन के साथ कई दुकाने भी बनाई हुई है जिन्हें किराये पर दिया हुआ है। सीवरेज का गंदा पानी लगातार बहने के कारण क्षेत्र में मच्छरों और बदबू ने अपना पूरा जाल बिछा रखा है। वहा हर प्रकार की दुकानें हैं जिनमें हलवाई, सब्जी, करियान आदि शामिल हैं और इन सब में अगर मच्छर…
हिंदू जागरण मंच ने वीरगति प्राप्त क्रांतिकारियों व शहीदों का यमुना नदी के तट पर किया सामूहिक श्राद्ध कर्म नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिंदू जागरण मंच हिमाचल प्रदेश ने आज देश के बंटवारे के समय मारे गए असंख्य लोगों के नाम पर सामूहिक श्राद्व कार्यक्रम आयोजित किया है। मंच का ऐसा मानना है कि जो लोग उस समय अचानक मारे गए थे व वीर गति को प्राप्त हुए थे उनका उस समय देश के विभाजन के समय मचे हाहाकार में तर्पण नहीं हो पाया था। अब हिंदू जागरण मंच ने बीडा उठाया है कि उनकी पवित्र आत्माओं की शांति के लिए यह…