पंजाब खाद्य प्रसंस्करण विकास समिति के सदस्यों के साथ पहली मीटिंग चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग पंजाब की आर्थिकता को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। उक्त प्रगटावा आज यहाँ पंजाब के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने पंजाब खाद्य प्रसंस्करण विकास समिति के सदस्यों के साथ पहली मीटिंग को संबोधन करते हुए किया। श्री सोनी ने कहा कि पंजाब का किसान फ़सलीय विभिन्नता की ओर तब और ज़्यादा उत्साहित होगा जब उसको यह भरोसा होगा कि उसके द्वारा उगाई गई फ़सल को वाजिब मूल्य पर खऱीद लिया जाएगा। श्री सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने मंगलवार को राज्य की 12 केंद्रीय सहकारी बैंकों को मज़बूती प्रदान करते हुये स्टाफ के सामथ्र्य में वृद्धि के लिए 110 फील्ड एग्जिक्युटिव को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र बाँटने की रस्म यहाँ स्थित मार्कफैड के मुख्यालय में हुई। यह फील्ड एग्जिक्युटिव पैसको की तरफ से आऊटसोरिस पर सहकारी बैंकों में लगाए गए हैं। केंद्रीय सहकारी बैंकों में मौजूदा समय स्टाफ की बहुत कमी है जिस कारण रोज़मर्रा के कामकाज में बैंक स्टाफ को दिक्कत आ रही है और कई बार ग्राहकों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था।…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां जियो टीवी के एलिमेंट्री, हायर और वोकेशनल तीन चैनलों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इन तीन चैनल के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए आॅनलाइन शिक्षा की एक और सुविधा उपलब्ध हो गई है। कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति में प्रदेश सरकार ने 16 अप्रैल से व्हाट्सऐप के माध्यम से प्री नर्सरी से 12वीं कक्षा तक हर घर पाठशाला कार्यक्रम और 17 अप्रैल से कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन शिमला के माध्यम से ज्ञानशाला कार्यक्रम से शिक्षा प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आज जिला मुख्यालय नाहन के होटल हेरिटेज में छोटे बच्चो की घर पर देखभाल (एचबीवाईसी) कार्यक्रम पर आधारित 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के0के0 पराशर ने किया। इस कार्यशला में स्वास्थ्य ब्लॉक धगेडा की 22 आशा कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रही है। डॉ के0के0 पराशर ने बताया कि जिला की सभी 600 से अधिक आशा कार्यकर्ताओ को बैच वाइज प्रशिक्षित किया जायेगा। यह प्रशिक्षण छोटे बच्चो के पोषण स्तर की निरंतर निगरानी रखने, कुपोषित बच्चों का समय पर इलाज…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज यहां जानकारी दी कि केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021’ के लिए तीनों स्तरों की पंचायतों से आॅनलाईन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। पंचायतें केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की पुरस्कार पोर्टल (Award Portal) http://panchayataward.gov.in साईट पर 15 नवम्बर 2020 तक आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्रालय पंचायतों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यांे के आधार उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को चार श्रेणियों में पुरस्कार दिए…
NH-07 पर चलती कार में अचानक लगी आग, 6 लाख का नुक्सान नाहन (हिमाचलवार्ता)। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे-07 पर आम्बवाला के समीप एक चलती कार में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार व्यक्ति उतर गया और उसकी जान बच गई। अलबत्ता आगजनी में वाहन मालिक को तकरीबन 6 लाख रूपए का नुक्सान उठाना पड़ा है। घटना मंगलवार रात्रि 8 बजे के आसपास की है। जानकारी के अनुसार सुमित कुमार निवासी नाहन जब हाइवे से गुजर रहे थे, तभी उनकी कार नंबर एचपी -ऋ71-5657 में अचानक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा द्वारा जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे “पुलिस कल्याण सप्ताह” के अन्तर्गत आज दिनांक 28 अक्तूबर को ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में “रन फार यूनिटी” का आयोजन जिला पुलिस सिरमौर द्वारा किया गया। जिसमें जिला पुलिस सिरमौर, छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी, धौलाकुंआ व जिला युवा एवं खेल विभाग के लगभग 150/160 प्रतिभागी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का शुभ आरम्भ में श्री अजय कृष्ण शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिनांक 21 अक्तूबर को…
जिला सिरमौर में एनएसयूआई की कमान अब कमरऊ के विपुल शर्मा के हाथ नवनियुक्त एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा बोले नहीं दबने दूंगा छात्रों की आवाज नाहन (हिमाचलवार्ता)। विपुल शर्मा जो नए एनएसयूआई के जििला अध्यक्ष बने ने 2013 में छात्र राजनीति से राजनीति का सफर शुरू किया। 2013 में एनएसयूआई में सक्रिय सदस्यता नाहन कॉलेज में ली 2014-15 में नाहन महाविद्यालय में एनएसयूआई सचिव की जिम्मेदारी मिली। 2015-16 में एनएसयूआई नाहन महासचिव, 2016-17 में एनएसयूआई नाहन केम्पस अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली। विपुल शर्मा ने नाहन कॉलेज में एनएसयूआई को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। छात्रों के मुद्दों को जोरो…