किसान संगठनों द्वारा मालगाड़ीयों को न रोकने के फ़ैसले के बाद भी गाड़ीयों पर पाबंदी की सूरत में किसानों के उत्तेजक होने की दी चेतावनी चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मालगाड़ीयों की यातायात की तुरंत बहाली के लिए केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल का निजी दख़ल माँगा है। किसानों द्वारा रेल रोकने के फ़ैसले को आंशिक रूप में वापस लेने के बावजूद यह यातायात राज्य भर में बंद पड़ा है। रेलवे द्वारा मालगाड़ीयों पर मूलभूत दौर में दो दिनों (24 और 25 अक्तूबर) के लिए पाबंदी के बाद इस को चार और दिनों के लिए बढ़ाने…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के नाहन में उपायुक्त कार्यालय के समीप ग्रामीण विकास अभिकरण के भवन में आज 5 लाख रूपये की लागत से निर्मित सांसद सेवा केन्द्र के कार्यालय का शुभारंभ शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने किया। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए उनके संसदीय क्षेत्र शिमला, सोलन के बाद सिरमौर के नाहन में आज सांसद सेवा केन्द्र का उदघाटन किया गया है ताकि जिला के लोगों को एक नियमित कार्यालय में उनकी समस्याओं का समाधान मिल सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के खुलने…
प्रदेश में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, जिला सिरमौर के वरिष्ठ पत्रकार ने तोड़ा दम नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में कोरोना से एक और मौत हो गई है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मोहन रमौल का देर रात निधन हो गया। उनके निधन के बाद पौंटा साहिब में शोक की लहर है। बीते दिनों वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद से उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ने लगी। जिसके चलते उनका देर रात निधन हो गया। सिरमौर प्रैैस क्लब नाहन के प्रधान एसपी जैरथ, महा सचिव सूूूरत पुण्डीर व क्लब के अन्य सदस्यों ने …
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सराहां से सोलन की ओर जा रही एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को पड़ा देखा। इसके बाद इन कर्मियों ने पुलिस को तुरंत सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति नेपाली मूल का बताया जा रहा है जिसने शराब का सेवन…
शिमला (हिमाचल वार्ता) :- गरीब परिवार को सरकार हर महीने मदद के लिए खाद्यक पदार्थ आदि सस्ते दामों पर मुहैया कराती है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि उनके पास मदद पहुंचने से पहले ही गायब हो जाती है। जिसके बाद अब प्रदेश सरकार ने राशन डकारने वाले फर्जी बीपीएल अफसरों की बारीकी से जांचकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किए है। सरकार ने सभी एसडीएम से अफसरों की जांच रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक सरकार को किसी भी जिले से रिपोर्ट नहीं मिली…
सैनिकों का संगठन समाज को बेहतर बनाने में देगा अपना सहयोग : अतुल कौशिक नाहन (हिमाचलवार्ता)। सामाजिक बुराइयों को दूर कर समाज को सभ्य बनाने में सेवानिवृत्त सैनिक संगठन अपनी विशेष भूमिका निभाएगा। जिसके लिए सेवानिवृत्त सैनिक संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मीडिया से बात करते हुए चेयरमैन हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण नियामक आयोग (सेवानिवृत्त) मेजर जनरल अतुल कौशिक ने बताया कि जिला में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिक है। समाज को बेहतर बनाने के लिए सेवानिवृत्त सैनिक अपना बेहतर योगदान दे सकते हैं। इसी कड़ी में जिला स्तर पर सेवानिवृत्त सैनिकों का संगठन बनाया जा रहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक विनय कुमार ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर पावँटा साहिब में कार्यरत माइनिंग गार्ड अजय शर्मा जी मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया तथा दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की । अजय शर्मा के ऊपर अपने पिता का साया भी नही था और एकलौती संतान थे। उन्होंने कहा कि अजय अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से करने वाले माइनिंग गार्ड की बेलगाम खनन माफिया ने टिपर से कुचलकर सरेआम हत्या की है और एक परिवार के चिराग को उनके घर वालों से छीन लिया। उन्होंने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में पॉलीथीन का प्रयोग पूर्णतय प्रतिबन्धित है त्यौहारो के चलते जिला सिरमौर में पॉलिथीन का प्रयोग न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत जिला नियंत्रण खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामले विभाग के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश नॉन बायोडिग्रीडेबल एक्ट 1995 के अतंर्गत छापामारी कर मौके पर लगभग 16 हजार रूपये का जर्माना वसूल किया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने दी। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में त्यौहारों के मध्यनजर जिला प्रशासन ने दुकानदारों से पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने की अपील करने के बावजूद भी जिला…