नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के युवा उद्यमी और शिलाई क्षेत्र के कमरऊ गांव के निवासी जगदीश तोमर को भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ मे बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुमीत शर्मा ने उन्हे प्रदेश कार्यकारिणी मे सदस्य नियुक्त किया है। जिस पर सिरमौर सहित शिलाई क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जगदीश तोमर को बधाई दी है। दरअसल, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुमित शर्मा ने भाजपा प्रदेश औद्योगिक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें सिरमौर के शिलाई से कमरऊ निवासी जगदीश तोमर और पांवटा साहिब से नवीन अग्रवाल सहित नालागढ़ से समर सिंह चंदेल, परवाणू…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उप तहसील रोहनाट की रास्त, नैनीधार, द्राबील ग्राम पंचायतों व संगडाह, नौहराधार के कुछ पंचायतों में कोरोना पॉजीटीव मामले आने के बाद रोहनाट की ग्राम पंचायत रास्त में रोहनाट से शिलाई की ओर जाने वाली सड़क के नीचे राजकीय प्राथमिक पाठशाला के सामने छज्जु राम का घर व बस स्टॉप के पास हुंकुम सिंह का घर तथा ग्राम पंचायत नैनीधार में नरायण सिंह के घर से करासु राम व भीषण सिंह के घर के क्षेत्र, ग्राम पचंायत द्राबील के टापरा गांव में स्थित गुलाब सिंह के घर के क्षेत्र को कन्टेंमंेट जोन घोषित किया गया…
सेवानिवृत्त मोहनलाल अग्रवाल की देर रात हुई मौत, बेटा है कोरोना पॉजिटिव अलकेमिस्ट चंडीगढ़ मे नहीं किया था मृतक को एडमिट, रात को ही साईं अस्पताल नाहन में हुआ था एडमिट नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्य नाहन में 72 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक हाउसिंग बोर्ड निवासी मोहनलाल अग्रवाल की मौत हो जाने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलाल अग्रवाल कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनके परिजन उन्हें अलकेमिस्ट चंडीगढ़ इलाज के लिए लेकर गए। अलकेमिस्ट प्रबंधन के द्वारा कोरोना सिम्टम्स के चलते पहले मरीज की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मांगी गई। अलकेमिस्ट के सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने पुष्टि करते…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। बहराल बैरियर पर पुलिस ने एक कार से अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान खालिद निवासी यमुनानगर के छछरौली के कलेशन गांव के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराल बैरियर पर पुलिस टीम यातायात चेकिंग के दौरान मौजूद थी। इस दौरान हरियाणा के यमुनानगर की ओर से आ रही गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से रसीला ब्रांड की देसी शराब की 360…
दोहरे मापदंड अपनाने के लिए सुखबीर बादल की कड़ी आलोचना अकाली दल के प्रधान को किसानों के प्रति पार्टी की सोहृदयता सिद्ध करने के लिए केंद्र सरकार से अलग होने की चुनौती चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान द्वारा किसानों की आंखों धूल झोंकने के लिए कृषि अध्यादेशों पर अपने पहले स्टैंड से अचानक पलटने (यू-टर्न) के कदम को ढकोसला करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सुखबीर बादल को इस मसले पर अपनी पार्टी की किसानों के प्रति संजीदगी सिद्ध करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का साथ छोडऩे…
पटियाला जि़ले में 176 ई.डब्ल्यू.एस. रिहायशी मकानों का प्रोजैक्ट हुआ मुकम्मल लाभपात्रियों को जल्द अलॉट किए जाएंगे मकान-आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री चंडीगढ़। राज्य में सभी के सिर पर छत मुहैया करवाने का सपना साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग, पंजाब ने जि़ला पटियाला में 176 ई.डब्ल्यू.एस. मकानों का निर्माण मुकम्मल कर लिया है। यह मकान पंजाब शहरी आवास योजना के अंतर्गत बेघर एस.सी./बी.सी परिवारों को दिए जाएंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने बताया कि पटियाला के गाँव…
क्या पार्लियामेंट में शिरोमणि अकाली दल कृषि अध्यादेशों का विरोध करेगा, पंचायत मंत्री ने पूछा अकाली दल का नया स्टैंड लोगों की आँखों में धूल झोंकने का ही एक और ढंग चंडीगढ़। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को कहा है कि वह इधर-उधर की बातें करने की बजाए राज्य के लोगों को यह स्पष्ट करें कि वह केंद्र सरकार की तरफ से कृषि सुधारों के नाम पर लाए गए अध्यादेशों को किसान समर्थकीय समझते हैं या किसान विरोधी। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल को यह भी…
चंडीगढ़। हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जे.पी. दलाल ने बैंकर्स से आह्वान किया है कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा कृषि एवं सम्बद्घ क्षेत्रों के लिए आरंभ किए गए आत्मनिर्भर हरियाणा पोर्टल पर ऋण के लिए प्राप्त आवेदनों का निपटान प्राथमिकता आधार पर करें। श्री दलाल ने गत दिनों चण्डीगढ़ में विविध विषयों पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हरियाणा की उप समिति की बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह आह्वान किया। उन्होंने राज्य के लीड बैंक पंजाब नेशनल बैंक सहित जिलों के अन्य अग्रणी बैंकों से भी आह्वान…