चंडीगढ़। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बच्चों, व्यक्तियों और संस्थाओं से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 के लिए 15 सितम्बर 2020 तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की स्थापना देश के मेधावी बच्चों, व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए की गई थी। ये पुरस्कार दो श्रेणियों के अंतर्गत दिए जाते हैं-बाल शक्ति पुरस्कार और बाल कल्याण पुरस्कार। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बाल शक्ति पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाएगा, जिन्होंने किसी खेल, कला एवं संस्कृति, सामाजिक कार्य व बहादुरी आदि के विभिन्न क्षेत्रों…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन हमें हिन्दी के प्रयोग और इसके सम्मान को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। हिन्दी दिवस के अवसर पर आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी भाषा भावों की अभिव्यक्ति का साधन ही नहीं है, बल्कि यह हमारी मातृभूमि के समृद्ध विकास का स्मरण भी कराती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिन्दी को देश की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया…
चंडीगढ़। हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने विभागाध्यक्षों को बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (बीआरएपी) का सितंबर माह के अंत तक शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जो विभाग राज्य के औसत प्वाइंट से कम हैं, उन्हें भी 7 दिन के अंदर अंदर अपनी कार्यप्रणाली में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा आज यहां जिला व्यापार सुधार कार्य योजना (डीबीआरएपी) के कार्यान्वयन की प्रगति के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। बैठक में कुल 33 विभागों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य…
नाहन। जिला सिरमौर के नाहन में सोमवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। वही 6 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट गए हैं। 81 नए और 6 फॉलोअप सैंपल सहित कुल 87 सैंपल आज जाँच के लिए भेजे गए। इनमे से 60 नए और 6 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 10 नए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इसके अलावा 9 नए सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकि है। आज आये मामलों में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन से 31 वर्षीय पुरुष, शंभुवाला नाहन के पास से 31 वर्षीय पुरुष, गांव जोहरो नाहन से 22 वर्षीय पुरुष,…
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर.के.परूथी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 16 सितम्बर 2020 को आयोजित साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों के चलतेे अब 23 सितम्बर, 2020 को 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में होगी। उन्होने बताया कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की मांग को देखते हुए हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें कुछ और सर्विस गतिविधियों को शामिल कर दिया है। इसमें प्रमुख रूप में ई-रिकशा, थ्री व्हीलर, 10 लाख रु. कीमत तक के स्वयं संचालित छोटे कमर्शियल वाहन जैसे महिन्द्रा पिक अप, टाटा छोटा हाथी, अशोका लेलैंड दोस्त, इत्यादि के आलावा मोबाइल…
सिरमौर। जिला प्रशासन जिला सिरमौर जनसाधारण से अपील करता है कि कोरोना महामारी के विरुद्ध समूचे विश्व में लडाई लडी जा रही है तथा इस मानव के दुश्मन को हराने के लिए एकजुट होकर सहयोग की अपेक्षा की जाती है। आपको यह सूचित किया जाना अनियार्य है कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस नंबर एचपी18-4683, जोकि दिनांक 12-09-2020 को ग्राम घाटों से नाहन के लिए प्रात 6 बजे चली थी तथा ग्राम बडग से एक व्यक्ति ने नाहन को लिए उक्त बस में सफर किया । नाहन पहुंचने पर उक्त व्यक्ति सिविल अस्पताल नाहन में कोरोना पाजिटिव…
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी जिला सिरमौर के 32 वर्षीय युवक और 71 वर्षीय बुजुर्ग की आईजीएमसी शिमला में कोरोना से मृत्यु हो गई है। 32 वर्षीय युवक को 12 सितंबर को आईजीएमसी के मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया था। 13 सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत उसे आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। वही नाहन मेडिकल कॉलेज से 71 बुजुर्ग को 13 सितंबर को आईजीएमसी रेफर किया गया था जिसने यहां दम तोड़ दिया। इसी के…
शिमला। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने भाषा एवं सस्कृति विभाग जिला सिरमौर द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर राजभाषा हिन्दी के शासकीय कार्यो में सर्वाधिक प्रयोग के लिए उत्कृष्ट अधिकारी वर्ग मे सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी हेमन्त नेगी व कर्मचारी वर्ग में सुदेश तोमर, लिपिक कार्यालय उप मण्डल अधिकारी नागरिक नाहन तथा जसवीर जरयाल कनिष्ठ कार्यालय सहायक सूचना प्रोद्योगिकी जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय नाहन को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में प्रदान किया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर ने शासकीय कार्यो में राजभाषा के सर्वाधिक प्रयोग के लिए जिला स्तर पर चयनितों को राजभाषा प्रशस्ती पत्र, महामाया बाला सुन्दरी का…