माँ दुर्गा महिषासुर मर्दिनी/ डॉ एम डी सिंह सद्इच्छाओं के महायोग से अंतःचेतनाओं के अद्भुत संयोग से आत्मशक्तियों के अनन्य प्रयोग से सुप्त पड़े जाग उठे मैंमयी उद्योग से प्रस्फुटित प्रचंड अकल्पय शक्तिशाली कामनाओं के अभेद्य दुर्ग को ध्वस्त करने निकल पड़ी कालजई उर्जा ही माँ दुर्गा है आसुरी प्रवृत्तियों पर अनियंत्रित मनोवृत्तियों पर अमानवीय आवृत्तियों पर महिष आरोहित अनियंत्रित तमसमुखी गतिविधियों पर जाग उठी हाहाकारी विजय प्रवर्तनी प्रकाशमयी अंतःचेतना ही महिषासुर मर्दिनी है
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 एवं रिटर्निग ऑफिसर पुस्तिका-2014 के अध्याय के पैरा 2.9.1 के अनुसार किए गए युक्तीकरण के बाद अब स्थापित मतदान केन्द्रों की संख्या 563 हो गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्हांेने बताया कि स्थापित 563 मतदान केन्द्रों में से 55-पच्छाद (अ. जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 113 मतदान केन्द्र, 56-नाहन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 121, 57-श्री रेणुका जी (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 124, 58-पांवटा साहिब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 103 व 59-शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र…
सबसे झूठे मंत्री है महेंद्र सिंह, सीएम की नहीं ऐसे लोगों पर पकड़ : अनिल शर्मा मंडी (हिमाचल वार्ता) । सदर मंडी के भाजपा विधायक अनिल शर्मा के अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत के सुर और तीखे हो गए हैं। गुरुवार को प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाने के बाद उन्होंने अब जयराम सरकार के सबसे वरिष्ठ जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ गुस्सा उगला है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह झूठे आदमी हैं। उन्होंने पंडित सुखराम और प्रो. प्रेम कुमार धूमल को भी ठगा है। अब महेंद्र सिंह की भाषा बोलते हुए सांसद रामस्वरूप शर्मा…
त्रिलोकपुर माता बालासुंदरी मंदिर में 4 लाख का चढ़ा चढ़ावा, 1 किलो 90 ग्राम चांदी नाहन (हिमाचलवार्ता)। त्रिलोकपुर माता बालासुंदरी मन्दिर में चल रहे आश्विन नवरात्र पर्व के सातवे दिन लगभग 4000 श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्र के सातवे दिन माता के दरबार मे लगभग 4 लाख 49 हजार 183 रूपये नगद राशि, सोना 2 ग्राम और चांदी 1 किलो 90 ग्राम चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। वहीँ, मां बालासुंदरी माता आश्विन नवरात्र मेले में पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए है। एक ओर…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर आगामी 6 माह में ‘हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड’ की दुकानें खोली जाएंगी जिनमें बोर्ड द्वारा बनवाए गए उत्तम गुणवत्ता के उत्पादों की बिक्री की जाएगी। नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में भी एक बड़ी दुकान खोली जाएगी ताकि देश की राजधानी में हरियाणा के खादी उत्पादों को विदेशों से आने वाले पर्यटक भी खरीद सकें। ये सभी दुकानें एक ही स्टैंडर्ड-साइज व डिजाईन में आकर्षक बनाई जाएंगी। डिप्टी सीएम, जिनके पास विकास एवं पंचायत तथा पुनर्वास विभाग का…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। कृषि विभाग के निदेशक नरेश कुमार ने आज यहां बताया कि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना (पीएम कुसुम) शुरू की गई है ताकि किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा सके और ज्यादा से ज्यादा नकदी फसलों का उत्पादन कर किसान अपनी आय में बढ़ौतरी कर सकंे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को आश्वस्त सिंचाई सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विशेषकर दूर-दराज के ऐसे क्षेत्रों में जहां बिजली की उपलब्धता नहीं है वहां सिंचाई के लिए जल उठाने के लिए…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। जल शक्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि प्रदेश में पहले से निर्मित सभी घरेलू सिंचाई, वाणिज्यिक और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए मौजूदा भूगर्भ जल संरचनाएं हिमाचल प्रदेश भूगर्भ जल (विकास और प्रबन्धन का विनियमन और नियंत्रण) अधिनियम 2005 की धारा 8 के अन्तर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है। इसलिए प्रदेश में भूगर्भ जल के सभी वर्तमान उपयोगकर्ताओं को पंजीकरण प्रमाण पत्र के लिए www.emerginghimachal.hp.gov.in पोर्टल के माध्यम से इस अधिनियम के अन्तर्गत फार्म 4 और 4ए के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन 31 दिसम्बर, 2020 तक जमा करने की सलाह दी गई है। भूगर्भ जल प्राधिकरण के…
सड़क निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश को हासिल हुआ दूसरा स्थान शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यान्वयन में मंडी जिला को शीर्ष 30 जिलों में पहला स्थान मिलने और सड़क निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश को दूसरा स्थान हासिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग को बधाई दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आज वर्ष 2020 -21 में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यान्वयन में देश के 30 शीर्ष जिलों की सूची घोषित की। हिमाचल प्रदेश का मंडी जिला अधिकतम किलोमीटर…