शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां मुख्य सचेतक राज्य भाजपा नरेन्द्र बरागटा ने श्री वैष्णो दुर्गा संकीर्तन मण्डली की ओर से अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आठ लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र बरागटा और संगठन के सदस्यों का उदारतापूर्वक अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री वैष्णो दुर्गा संकीर्तन मण्डली शिमला के पदाधिकारी अमृत लाल सरना, मुकेश शारदा, अजय सूद व अन्य गणमान्य लोग भी इस…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में विवेकानंद ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा ‘यूथ की बात’ ई-डायलाॅग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की भूमिका केंद्रीय स्थान पर होती है। जो देश सही दिशा में अपने युवाओं का उपयोग करते हैं, वे अधिक विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण तीन प्रमुख तत्व हैं जो एक राष्ट्र की प्रगति की दिशा में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है। यहां की 62.5 प्रतिशत जनसंख्या 15-59 वर्ष की आयु वर्ग में है जो वर्ष 2036 तक…
ग्राहक को बिरयानी खरीदना पड़ा महंगा, हुई जमकर मारपीट नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की तहसील पांवटा साहब के अन्तर्गत आने वाले गाँव मिश्रवाला में एक दुकानदार और ग्राहक के बीच बिरयानी के पैसों को लेकर जमकर बहस हो गई। बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। जिसके बाद ग्राहक ने माजरा थाना में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने घर से बिरयानी लेने मिश्रवाला गया था। वह जैसे ही अकरम की दुकान में पहुंचा और बिरयानी लेकर, उसने दुकानदार को पैसे दिए लेकिन दुकानदार ने उसका बकाया नहीं लौटाया। जब उसने दुकानदार से…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि 11 केवी बनाहा की सेर फीडर के जरूरी मरम्मत व रखरखाव का कार्य करने हेतु ग्राम जोहाना घाट, काहान, बनाहा की सेर, बनाहा घिन्नी, चरक, मंडी खडाना, जलोग घाट, मछलां, कनलोग, साही ऑडर, कयाना, पपलोह आदि स्थानों पर प्रातः 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक दिनांक 14.9.2020 से दिनांक 18.9.2020 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस असुविधा के लिए खेद है।
सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल के माध्यम से हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स में कैरियर कॉउसलर के 15 पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन नाहन (हिमाचलवार्ता)। सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल के माध्यम से जिला के स्नातक युवा हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स कालाअम्ब में कैरियर कॉउसलर के रूप में नियुक्त होने के लिए आवेदन कर सकते है। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स में कैरियर कॉउसलर की लगभग 15 पद भरे जाने हैं। इन पदों से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए अभियार्थी 9671300918 पर फोन या फिर [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में शुक्रवार को कोरोना के एक साथ 14 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। आज 158 नए और 2 फॉलो अप सैंपल सहित कुल 160 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 47 नए और 2 फॉलो अप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 14 नए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही हैं। इसके अलावा 97 नए सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। आज आए मामलों में डॉ वाईएसपीजीएमसी नाहन से 14 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। बस स्टैंड नाहन के पास से 47 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। ग्राम पंचायत संगडाह में सोम प्रकाश सपुत्र रती राम के घर को कन्टेंनमेंट जोन घोषित कर सील करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए। इसके अतिरिक्त कोरोना पॉजीटीव पाये गए व्यक्ति के घर दक्षिण से उतर में बीपीईओ कार्यालय, रेंज कार्यालय व कोरोना पॉजीटीव पाये गए व्यक्ति के घर से पूर्व से पश्चिम की ओर सीएचसी संगडाह तथा गांव संगडाह से काली मिटटी की ओर जाने वाली सडक के सामने की सभी दुकाने जिसमें करियाना, चाय की दुकानो के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोड़कर लोगों…
तीन दिनो में नाहन व पांवटा सहिब क्षेत्र में वितरित कि जाएगी 45000 आर्सेनिकम एल्बम-30 दवा नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोविड-19 सक्रंमण को फैलने से रोकने के लिए तथा लोगो में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन व आयुर्वेदिक विभाग द्वारा शीघ्र ही पूरे जिला में होम्योपैथिक इम्युनिटी बूस्टर आर्सेनिकम एल्बम-30 दवा को वितरित किया जायेगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने दी। उन्होने बताया कि अगले तीन दिनाें में जिला के कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्र नाहन व पांवटा साहिब में 45 हजार होम्योपैथिक इम्युनिटी बूस्टर आर्सेनिकम एल्बम-30 का वितरण हर घर में…