कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद सराहां बाजार 2 दिनों के लिए बंद, बैंक शाखा भी सील नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सराहां में भी कोरोना ने अपने पांव पसार दिए हैं। यहां कोरोना के मामले सामने आने के उपरांत सराहां बाजार को 2 दिनों के लिए यानी शनिवार और रविवार को बंद कर दिया गया है। इस दौरान बाजार में सैनिटाइजेशन और सैंपलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा सारे सरकारी संस्थान भी बंद रहेंगे। मात्र मेडिकल स्टोर ही खुले रहेंगे। बता दें कि पच्छाद क्षेत्र के सराहां में पांच कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। उनमें से दो…
Author: Himachal Varta
कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद सिविल अस्पताल ददाहू की ओपीडी को सैनेटाईज किया गया नाहन (श्री रेणुका जी) (हिमाचलवार्ता)। कोरोना से जहां लोग पॉजिटिव आ रहे हैं वही अस्पताल में सेवाएं दे रहे चिकित्सक भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। सिविल अस्पताल ददाहू में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अस्पताल की ओपीडी बंद होने से दूरदराज के ग्रामीणों को काफी परेशानी सामना करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल ददाहू में दूसरे दिन भी ओपीडी बंद रहने के साथ ही कामकाज पूरी तरह ठप रहा। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में…
हिमाचल प्रदेश के कालाअंब स्थित दो फार्मा उद्योगों की दवाओं के सैंपल हुए फेल, नोटिस जारी! नाहन (हिमाचलवार्ता)। देशभर की फेल हुई 22 दवाओं में हिमाचल के फार्मा उद्योगों की चार दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इसमें औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के दो फार्मा उद्योगों की दवा शामिल हैं। सहायक दवा नियंत्रक ने इन उद्योगों को नोटिस जारी कर बाजार से स्टॉक को रिकाल कर लिया गया है। बता दे कि जिला सिरमौर के कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के ओगली स्थित डिजिटल विजन कंपनी की एसीक्लोविर टैबलेट (हर्पाईवीर-800) बैच नंबर डीवीटी197055 और कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर जटां में बैक्टीरियल इंफेक्शन…
चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा हरियाणा के दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को ‘कौशलाचार्य’ सम्मान दिया गया है। आईटीआई करनाल से अनुदेशक श्री राम विलास और आईटीआई पानीपत से अनुदेशक श्री सिद्धार्थ शर्मा को इस सम्मान से नवाजा गया है। आज यहां जारी एक बयान में हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने ‘कौशलाचार्य’ सम्मान हासिल करने पर अनुदेशक श्री राम विलास और श्री सिद्धार्थ शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि इससे औरों को भी आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार की ओर से देशभर…
रकम सीधे तौर पर वारिसों के खातों में डाली जाऐगी चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को मुख्य रखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गुरूवार को एक्स ग्रेशिया, माता-पिता को अतिरिक्त राहत और प्लाट के बदले नगद राशि के तौर पर 2 करोड़ रुपए जारी किये जोकि पंजाब से सम्बन्धित शहीद हुए सैनिकों के वारिसों को दिए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के प्रवक्ता ने बताया कि यह राशि सीधी तौर पर वारिसों के खातों में तुरंत ही डाली जायेगी। शहीद सैनिकों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा…
सिविल अस्पताल में कोविड-19 सम्बन्धी मौजूदा स्थिति का लिया जायज़ा स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जीवन रक्षक के तौर पर भूमिका निभाने के लिए की सराहना चंडीगढ़/जालंधर (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने राज्य निवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड का टेस्ट करवाने के लिए आगे आएँ, क्योंकि कोविड से संक्रतिम मरीज़ों द्वारा टेस्ट करवाने में देरी करना कोरोनावायरस के खि़लाफ़ लड़ाई के दौरान बहुत ही चिंता का विषय है। श्री सिद्धू जो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 की स्थिति सम्बन्धी जालंधर में जायज़ा ले रहे थे, ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा…
मुख्य सचिव द्वारा पीजीआइ में आँखें दान सम्बन्धी वर्चुअल समागम में की शिरकत ; मिसाली सेवाएं निभाने वाले सर्जनों का ‘कोर्निया हीरोज़’ के तौर पर सम्मान चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने पीजीआइ, चंडीगढ़ में कराए गए वर्चुअल आई डोनेशन फोर्टनाईट (ईडीएफ) 2020 समारोह के दौरान कहा कि कोर्नियल बलाईंडनैस बैकलॉग फ्री पंजाब (सीबीबीएफ) मुहिम को पुन: तेज़ किया जायेगा। इस समागम के दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर संबोधन करते हुये श्रीमती विनी महाजन ने कहा कि पूरे भारत में मार्च से जून 2020 के दौरान आँखें दान करने में 80 प्रतिशत गिरावट आई है…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर राजभवन परिसर में चिनार का पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल के बारे में उन्होंने जितना सुना था, यह पहाड़ी प्रदेश उससे कहीं अधिक समृद्ध, विविध संस्कृति एवं धार्मिक रूप से पोषित राज्य है और यहाँ के लोग वास्तव में संतुष्ट, प्रसन्न और सरल प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक सौन्दर्य ने मुझे प्रकृति के विराट एवं समृद्ध परिदृष्य को जानने-समझने का अवसर दिया है और सृष्टि के प्रति और अधिक…