शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कारगिल युद्ध के वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश के इस वीर सपूत ने कारगिल युद्ध के दौरान वर्ष 1999 में देश की सरहदों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश उनके बलिदान की भावना और राष्ट्र की अखण्डता के लिए उनके समर्पण पर हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने सदैव अदम्य साहस का परिचय देते हुए प्वाइंट 4875 चोटी पर कब्जा करने में सफलता पाई। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने गत शिक्षक दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा चयनित जिला में विभिन्न चुनावों के दौरान उत्कृष्ठ सेवा प्रदान कर निष्प़क्ष चुनाव कराने व लोकतंत्र को मजबूत करने वाले अध्यापकों को आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सम्मानित किया। उन्होंने कमल किशोर लेक्चरर भौतिक विज्ञान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ, इन्द्र प्रकाश चौहान जेबीटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला कदियुत, जगत सिंह पनवार लेक्चरर गणित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहु, प्रताप सिंह लेक्चरर अर्थशास्त्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला, रामकुमार सीएचटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगाणी, संत राम सीएचटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला तारूवाला में सेवाए दे रहे अध्यापकों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। दिव्यांगों और अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याणार्थ के लिए जिला सिरमौर में सर्वेक्षण कर डेटा बेस तैयार करें ताकि इन वर्गों से संबंधित कोई भी व्यक्ति सरकार की कल्याणार्थ योजनाओं से वंचित न रहे। यह निर्देश उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0 परुथी ने अल्पसंख्यक वर्ग कल्याणार्थ प्रधानमंत्री नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम, जिला स्तरीय दिव्यागता समिति व जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत 2016 से 31 अगस्त, 2020 तक 75 मामले दर्ज हुए जिनमें से 46 मामले…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के ददाहू स्थित रैफरल अस्पताल में डाक्टर समेत चार कर्मचारी कोरोना की चपेट में एकदम आने से पूरे अस्पताल के साथ क्षेत्र में हडकंप मच गया! मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर डा के. के. पराशर ने बताया कि अस्पताल स्टाफ के चार कर्मचारियों को कोरोना की शिकायत के परिणाम आने के बाद अस्पताल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है! उन्होंने बताया कि अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं ही चालू रहेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की चपेट में आए चारो कर्मचारियों को होम कवांरनटाईन के लिए भेज दिया है।
नयी दिल्ली। दिल्ली में बसे हिमाचलियों के शीर्ष संगठन हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली ने फिल्म अभिनेत्री कँगना रनौत को महाराष्ट्र सरकार और शिब सेना के गुण्डों द्वारा प्रताड़ित किये जाने पर हिमाचल महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को हस्त्क्षेप करने की मांग की है । हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता शर्मा ने यहाँ जारी बयान में कहा है की जब सुशान्त सिंह राजपूत के मामले में बिहार सरकार केस दर्ज करके कार्यबाही कर सकती है तो इसी तर्ज पर हिमाचल महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को संज्ञान लेकर केस दर्ज करके सम्बंधित दोषी अधिकारीयों को…
2 अक्तूबर, 2020 के दिन जिला की सडको को आवारा पशु मुक्त दिवस मनाने का किया आह्वान नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में दुध न देने वाली व वृद्व पशुओं को सड़कों पर आवारा छोड़ने वाले लोगों के विरूद्व कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कोई पालतु पशु सड़क पर पकड़ा गया तो पशु पालकों को उसे जुर्माना देकर छुड़ाना होंगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समनव्य समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पशुपालकों से बार-बार अपील करने पर भी सड़कों पर मवेशियों की कमी नहीं हो…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नम्बर 3,6,7,8,9, 11 व 12 के अतिरिक्त मुगलोवाला-करतारपुर, सतौन, शिवपुर, धौलाकुंआ, पातलियों, पुरूवाला ग्राम पंचायतों में कोरोना पॉजीटिव मामले आने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के.परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्डों व पंचायतों के क्षेत्रों को कन्टेंमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नम्बर 3 आदर्श कॉलोनी बद्रीपुर में स्थित जगत सिंह का घर, सोढी मील के समीप हरदयाल सिंह तोमर सुपुत्र प्रताप सिंह तोमर का घर, वार्ड नम्बर 6 सूर्या कॉलोनी सुबखेडा में स्थित संजीव कुमार का घर, वार्ड…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला खेल अधिकारियों को प्रत्येक गांव में 10-15 युवा सदस्य वाले एक-एक युवा क्लब की स्थापना जल्द से जल्द किये जाने के निर्देश दिये गए हैं । इस संबंध में खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव श्री योगेंद्र चौधरी ने बताया की विभाग द्वारा सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि जिला के प्रत्येक गांव मे एक संगठित युवा संगठन अति आवश्यक है जिसमें गांव के हर कोने से हर वर्ग से…