मात्तर-भेड़ों पंचायत का मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन से संपर्क टूट गया है. ग्रामीणों की मानें तो जिस तरह से मलबा गिरा है, उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मार्ग बहाल होने में कई दिन लग जाएंगे. भू-स्खलन से क्षेत्र की एकमात्र सड़क अवरुद्ध हो गई है. नाहन (हिमाचलवार्ता)। शंभूवाला-भेड़ों मार्ग पर भू-स्खलन होने से मात्तर-भेड़ों पंचायत का जिला मुख्यालय नाहन से संपर्क टूट गया है. मार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन हुआ है. इसके चलते क्षेत्र की करीब 3 हजार की आबादी प्रभावित हुई है. ग्रामीणों की मानें तो जिस तरह से मलबा गिरा है, उसे देखकर ऐसा प्रतीत…
Author: Himachal Varta
सिरमौर (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर होमगार्ड एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया। सिरमौर होमगार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया की होमगार्ड के जवान हर प्रस्थिति में काम करते है। इसके बावजूद भी होमगार्डों को पूरे साल काम नहीं दिया जाता। उन्होंने बताया की होमगार्ड के जवान बार-बार एक ही मांग को लेकर पिछले कई सालों से सरकार के समक्ष जाते रहे हैं।मगर अभी तक किसी भी सरकार ने होमगार्ड जवानों की समस्याओं को नहीं सुलझाया है। जबकी हिमाचल में होमगार्ड जवानों की आथोराइसड…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा घरेलू एकांतवास और अस्पतालों के एक्टिव मरीज़ों को 50,000 कोविड केयर किटें बिल्कुल मुफ़्त मुहैया करवाएगी जिससे उनकी सभ्य देखभाल यकीनी बनाई जा सके। इन किटों, जिनमें से हरेक की कीमत 1700 रुपए है, में एक औकसीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, फेस मास्क और ज़रूरी दवाएँ शामिल हैं। यह कदम राज्य सरकार की तरफ से यह यकीनी बनाने के लिए उठाया गया है कि समूह मरीज़ों को उनके घर की ड्योढ़ी पर ही पूर्ण मैडीकल सहूलतें मिल सकें जिससे इस महामारी से वह जल्दी और पूरी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ राज्यपालों, उप-राज्यपालों तथा कुलपतियों की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वीडियो कांफ्रेसिंग में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी अपने विचार रखे। राष्ट्रपति ने अध्यक्षीय भाषण दिया। बैठक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बैठक में स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर, राज्यपालों, उप-राज्यपालों और शिक्षा मंत्रियों ने विचार-विमर्श सत्र में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री दत्तात्रेय ने कहा कि हिमाचल ने यह…
ऊना (हिमाचल वार्ता)। गगरेट थाना के कलोह में वन विभाग की टीम ने एक टाटा सुमो से 24 मोछे खैर के बरामद करने में सफलता हासिल की हैं। आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार निवासी अंबोटा और कुलदीप सिंह गांव पांवड़ा डाकघर बड़ोह के रूप में हुई है । वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम व भारतीय दंड सहिंता की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार वनरक्षक बड़ोह बीट पकंज शर्मा ने अपने साथी वनरक्षक विक्रांत कुमार के साथ लिंक रोड कलोह में नाकाबंदी की थी। इस बीच बड़ोह की तरफ…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज कुल 181 सैम्पलों में जिन में 153 नए और 28 फोलो अप थे उन की आई रिपोर्ट में 36 नए और 20 नैगेटिव आए जबकि 11 नए पाजिटिव केस आए जिन में 9 पुरुष व दो महिलाएं हैं! इन में से 6 केस नाहन से, 3 केस पांवटा साहब से तथा एक- एक केस पच्छाद और शिलाई से है! प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार 106 केस नए और दो फोलो अप केस प्रोसेस में हैं!
ऑनलाइन स्टडी के बहाने फोन पर खेलता रहा पब्जी, मां के पर्स से उड़ाए 10 हजार रुपए ऊना (हिमाचल वार्ता) । गेम खेलना भला किसे पसंद नहीं होगा लेकिन उपमंडल बंगाणा में ऑनलाइन गेम का शौक एक बच्चे को ऐसा चढ़ा कि उनसे कुछ ही दिनों में अपनी मां के पर्स से 10 हजार रुपये की राशि उड़ा डाली। जानकारी देते हुए बच्चे की मां ने बताया कि बच्चा ऑनलाइन स्टडी के बहाने फोन पर पबजी गेम खेलता था। जिस दोस्त के साथ खेलता था, वह उससे पैसों की मांग करता था। धीरे-धीरे मेरे बेटे ने दस हजार रुपये की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में पीडबल्यूडी विश्राम गृह में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सहमति से प्रस्ताव पास कर विधायक सुखराम चौधरी को प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री बनायें जाने पर केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। पांवटा विस की 6 नई पंचायते भूनगरनी, गोजर, भेला, आगरों-भरली, सिंघपुरा-गुरुवाला, कण्डेला-अदवाड़ के बनने पर मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री का धन्यवाद किया। मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता गरीब वंचित दलित आदिवासी एवं किसानों के…