नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता) । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस सम्मेलन में उपस्थित होकर भारत के राष्ट्रपति ने भी इसकी शोभा बढ़ाई। इसमें विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों, उपराज्यपालों और सभी राज्य विश्वविद्यालयों के उप-कुलपतियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि शिक्षा नीति और शिक्षा प्रणाली देश की आकांक्षाओं को पूरा करने के महत्वपूर्ण साधन हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यद्यपि शिक्षा की जिम्मेदारी केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर की सरकारों के पास है, लेकिन नीति बनाने में…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता) । प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे क्राइम व अन्य अवैध गतिविधियों का खात्मा करने के लिए हिमाचल और उत्तराखंड की पुलिस आपसी तालमेल और सामंजस्य से काम करेगी। यह निर्णय हिमाचल के पांवटा साहिब और उतराखंड के विकासनगर उपमंडल के पुलिस अधिकारियों की आपसी बैठक मे लिया गया। दोनो प्रदेशों की पुलिस की संयुक्त मुहिम अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों मे हडकंप मचा गई है। जानकारी के मुताबिक उतराखण्ड के कुल्हाल स्थित एक रिजार्ट मे दोनो प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों की इंटर स्टेट बार्डर एरिया सिक्योरिटी एंड को-आर्डिनेशन मिटिंग हुईं। बैठक की अध्यक्षता एसपी देहात देहरादून पीएस…
नाहन (हिमाचलवार्ता) । जिला सिरमौर के पहाड़ी इलाकों में मैदानी क्षेत्रों से ग्रीष्मकालीन प्रवास पर आए लाखों घुमंतू पक्षी इन दिनों यहां से लौटने लगे हैं। क्षेत्र में जारी बारिश के दौर के चलते यहां हल्की ठंड दस्तक दे चुकी है। सिरमौर के पांवटा साहिब व अन्य मैदानी इलाकों के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तराखंड व पंजाब आदि में उक्त पक्षी अगले पांच से छः माह बिताएंगे। क्षेत्र में अप्रेल के पहले सप्ताह में पंहुचने वाले समर विजिटर बर्डस में स्थानीय भाषा में घुघती कही जाने वाली डव प्रमुख है तथा इसकी पांच उपजातियां इलाके में देखी जा सकती…
शिमला/नयी दिल्ली। (हिमाचलवार्ता) केन्द्रीय वित्त एवं कारर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज नई दिल्ली में वर्ष 2019 के लिए प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिफाॅम्र्स के कार्यान्वयन के लिए राज्यों की रैंकिंग जारी की। हिमाचल प्रदेश ने नौ स्थानों की एक बड़ी छलांग लगाते हुए इस रैंकिंग में देश के राज्यों एवं केन्द्र शासित राज्यों में सातवां स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की इस सराहनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह सब प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए सुधारों के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार ने ऐसे आयकर दाताओं जो केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत अनुदानित सामग्री प्राप्त कर रहे हैं, के राशन कार्ड ब्लाॅक करने के निर्णय को लागू करते हुए पाया है कि ऐसे बहुत से आयकर दाता हैं, जिनके राशन कार्ड बीपीएल, प्राथमिक गृहस्थियां और अन्त्योदय श्रेणियों में बने हैं। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इन श्रेणियों में कोई भी आयकर दाता अथवा सरकारी कर्मचारी इन अनुदानित योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं। अभी तक उपरोक्त श्रेणियों में आयकर दाताओं/सरकारी कर्मचारियों के 140 से अधिक राशन…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार 133 आईएनएफ बीएन (टीए) ईको डोगरा के बटालियन मुख्यालय को मार्च 2021 तक विस्तार देने के अनुरोध पर सहानुभूतिवूर्पक विचार करेगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय की प्रादेशिक सेना महानिदेशक लै. जनरल डीपी पांडे, एवीएसएम, वीएसएम से चर्चा के दौरान यह बात कही। लै. जनरल पांडे ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि ईको टास्क फोर्स का उद्देश्य हिमाचल में वन विभाग द्वारा आवंटित की गई भूमि पर पौध रोपण करना है। उन्होंने बताया कि यह बल प्रति वर्ष औसतन चार सौ हैक्टेयर भूमि पर वन रोपण कर रहा है।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज सेविका जीनत खान की अध्यक्षता में लाड़ली फाउंडेशन नाहन जिला सिरमौर के सभी सदस्यों ने कई स्थानों पर पौधें लगाकर शिक्षक दिवस पर न्य संदेश दिया। सभी महिलाओं ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षक भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती पर भावपूर्ण श्रंद्धाजलि प्रदान की। इस अवसर पर जीनत खान, हिमानी शर्मा, ममता भारद्वाज, मधु अग्रवाल, चाँद बीबी, नसीम आदि उपस्थित थी।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज डा यशवंत सिंह परमार मैडीकल कालेज नाहन को भेजे गए 168 सैम्पलों में 112 नए और 56 फोलो अप थे जिन में से 40 की रिपोर्ट आई है उन में से 35 केस नैगेटिव आए हैं जबकि 5 पाजिटिव आए जो सभी नाहन से ही बताए गए हैं! इन पांच में से चार पुरुष और एक महिला है! प्राप्त जानकारी के अनुसार शेष बचे 72 नए केस और 56 फोलो अप अभी प्रोसेस में हैं!