अब कभी नहीं देख सकेंगे चौगान की परेड में बैंड मास्टर राजेंद्र सिंह को नाहन (हिमाचलवार्ता)। अब चाहे हिमाचल दिवस हो 15 अगस्त हो या फिर 26 जनवरी किसी भी राष्ट्रीय कार्यक्रम की परेड में होमगार्ड बैंड मास्टर राजेंद्र सिंह आज सुबह दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 52 वर्षीय होमगार्ड प्लाटून हवलदार राजेंद्र सिंह का ब्रेन हेमरेज से देहांत हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन ऊपरी कैंट एरिया निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र तेग बहादुर रात को खाना खाने के बाद करीब 9:30 बजे टॉयलेट जाने के लिए अपने कमरे से निकले। चाहेबताया जा रहा है जैसे ही…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद क्षेत्र की धारटिक्करी पंचायत के चांपा-धारियों गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। मृतक की पहचान 36 वर्षीय यशपाल निवासी चांपा-धारियों गांव के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यशपाल अपने पिता के साथ घर पर था। पिता को अकेला देखकर यशपाल ने घर के एक कमरे के भीतर ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। कुछ समय के बाद पिता ने देखा कि यशपाल फंदा लगाकर लटका हुआ है। इस पर यशपाल के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनन्द क्षेत्र में एक प्रवासी कामगार ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। मृतक की शिनाख्त रामतीर्थ पुत्र लालाराम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है। हालांकि उक्त व्यक्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कामगार ने मोगीनन्द में हिमुडा कॉलोनी के साथ ही आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने उसको खेत…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पड्डल मैदान, जिला मंडी (हि.प्र.) में दिनांक 6 अक्तूबर से 14 अक्तूबर 2020 तक सेना भर्ती कार्यालय, मंडी (हि.प्र.) द्वारा जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और कन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना भर्ती का आयोजन किया जायेगा। यह भर्ती सैनिक तकनीकी (पुरुष), सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) (एटी) (पुरुष), सैनिक तकनीकी (उड्डयन) (एक्स ग्रुप) (पुरुष) तथा सैनिक तकनीकी (उपचार सहायक) (एन ए) (पुरुष) पदों के लिए होगी। इसमें मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, शिमला (हि.प्र.) द्वारा जारी दिनांक 6 अगस्त 2020 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देखें। जरूरी सूचना जो उम्मीदवार सेना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई तहसील की बाली कोटी पंचायत के मोहराड निवासी अग्नि पीड़ित मुकबधिर फकीरचंद को शिलाई के स्थानीय विधायक हर्षवर्धन चौहान ने अपनी ऐच्छिक निधि से 25000 रुपये की धनराशि भेंट की। गत 16 अप्रैल को मुक बधिर फकीरचंद के लकड़ी के मकान में आग लग लगने से दो मंजिला मकान आग के भेंट चढ़ा था। जिससे मूकबधिर का परिवार बेघर हो गया था। मकान में रखा सारा सामान, कपड़े, नकदी, बर्तन,व अनाज जलकर राख हो गया था। बीते शुक्रवार को स्थानीय विधायक हर्षवर्धन चौहान ने पंचायत के दौरे के दौरान मूक बधिर से मुलाकात की। उन्होंने फकीरचंद को हर…
नाहन। नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब 7 करोड़ की लागत से निर्मित 33केवी विद्युत सब-स्टेशन की नो लोड टेस्टिंग का कार्य शनिवार को सम्पन्न हो गया। विभाग के अनुसार इसे लोड पर चलने अथवा जल्द पूरी तरह चालू करने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। विभाग के अधिशासी अभियंता प्रोटेक्शन एंड टेस्टिंग सोलन अंशुल की टीम द्वारा इसकी नो लोड टेस्टिंग पूरी की गई। अधीक्षण अभियंता नाहन के अनुसार उक्त विद्युत उपकेंद्र के लिए आउटसोर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है। तीन साल से लंबित इस प्रोजेक्ट की पूर्व निर्धारित निर्माण अवधि अब तक तीन बार समाप्त हो चुकी…
हर्षवर्धन चौहान ने सिविल अस्पताल के लिए लगभग 23 लाख का बजट किया पास! नाहन। रोगी कल्याण समिति सिविल अस्पताल शिलाई की बैठक समिति के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान कीअध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने सिविल अस्पताल के लिए लगभग 23 लाख का बजट पारित कर दिया। बीआरसी कार्यालय शिलाई में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन और संवर्धन चौहान ने की बैठक में खर्च किए गए बजट पर चर्चा की गई तथा खंड चिकित्सा अधिकारी सिलाई ने सदस्य सचिव एसडीएम सिलाई के माध्यम से वित्तीय वर्ष 21-22 के लिए बैठक में…
चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी के जीवन में सफलता के पीछे एक शिक्षक का हाथ होता है जोकि हमारे छात्र जीवन के समय से ही हमें सही मार्ग व दिशा पर चलने की प्रेरणा देता है। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी संदेश में श्री कंवर पाल ने कहा कि हर वर्ष 5 सितम्बर को पूरे देश में पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया…