Author: Himachal Varta

हरियाणा पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह के तीन सदस्य को किया गिरफ्तार गोलीबारी का भय दिखाकर दहशत फैलाने की थी प्लानिंग चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने नारनौल जिले में भाजपा नेता के बेटे अमित पर गोली चलाने की वारदात करते हुए भय दिखाकर फिरौती मांगने के मामले में एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हमलावरों ने बाइक पर भागने से पहले पीडित से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रदीप उर्फ अन्ना गिरोह के सदस्य हैं, जिनकी पहचान हिसार…

Read More

चण्डीगढ़। हरियाणा में आईटीआई के विद्यार्थी अब शिक्षा के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर के मुताबिक रोजगार हासिल कर सकेंगे। इसके लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली (डीएसटी) शुरू की गई है जिसके तहत आईटीआई के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में उनकी ट्रेड के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा। विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि छात्रों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक शिक्षा भी मुहैया करवाई जाए जिससे न केवल छात्र स्वयं का…

Read More

बरनाला जिले में स्वास्थ्य वर्कर राम सिंह उगोके के कोरोना के साथ जूझते हुए अचानक प्रस्थान पर बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा दुख प्रकट स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कोरोना बारे अफवाहों और तथ्य रहित प्रचार में विश्वास न करने की अपील स्वास्थ्य विभाग के ड्यूटी के दौरान 948 मुलाजीम पॉजिटिव पाए गए भ्रामक हरकतें करने वाले पंजाब विरोधी लोगों को दी चेतावनी चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलवीर सिंह सिद्धू ने बरनाला जिले के ब्लॉक तपा अधीन सब सैंटर गाँव खुड्डी खुर्द और ढिल्लवां में मल्टीपर्पज स्वास्थ्य वर्कर के तौर पर तैनात राम सिंह उगोके के कोरोना के साथ जूझते…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और डॉ एस राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में उन्होंने लिखा, “मन को आकार देने और हमारे राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए हम परिश्रमी शिक्षकों के प्रति आभारी हैं। शिक्षक दिवस पर, हम अपने शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हम डॉ एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हैं।” “हमारे देश के गौरवशाली इतिहास से हमारा जुड़ाव गहरा करने के लिए हमारे विद्वान शिक्षकों से बेहतर कौन है। हाल के #मनकीबात के…

Read More

शिमला। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना के अन्तर्गत प्रदान किए जाने वाले अनुदान को ट्रेजरी के बजाय नोडल बैंकों से आबंटित करने और 60 प्रतिशत अनुदान अग्रिम किस्त के रूप में प्रदान करने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से स्टार्ट अप योजना और मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए कही। जय राम ठाकुर ने कहा कि इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को ब्याज अनुदान एक वर्ष की बजाय छः महीने बाद जारी किया जाएगा। सरकार ने नई गतिविधियां जैसे ई-रिक्शा, सौर ऊर्जा…

Read More

9 सितम्बर को 12 जिलों के डीसी स्क्रीनिंग समिति के समक्ष पेश करेंगे पॉवर प्वाइट प्रस्तुति नाहन। जिला सिरमौर को प्रधानमंत्री लोक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार, 2020 नवाचार श्रेणी के लिए देश भर में शीर्ष 12 जिलों की सूची मंे शामिल किया गया है। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी द्वारा जिला सिरमौर को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए पॉलीब्रिक्स विधि द्वारा पर्यावरण संरक्षण में उनके प्रयासों को भारत सरकार की स्क्रीनिंग समिति द्वारा प्रथम चरण में देश भर से भेजे गए 958 आवेदनों में जिला सिरमौर को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 12 जिलों में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश…

Read More

नाहन।  नाहन नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 4 व 12  सहित पच्छाद विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बाग पशोग कोे कन्टेंनमेंट जोन को कन्टेंनमेंट जोन घोषित कर सील करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज जारी किए। आदेशानुसार नगर पालिका परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 4 अमरपुर  में रमेश कुमार सपुत्र फूलचंद का घर व वार्ड नम्बर 12 साई अस्पताल के समीप रघुवीर सिंह सपुत्र रसल सिंह के घर को  कन्टेंमंेट जोन घोषित किया है। इसके अतिरिक्त वार्ड नम्बर 4  व 12 के शेष क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। इसी प्रकार पच्छाद विकास…

Read More

नाहन। नगर परषिद पांवटा साहिब के वार्ड नम्बर 2, 3, 6, 8  व 11  सहित बद्रीपुर, रामपुर, भारापुर, शिवपुर, भाटनवाली, डांडा, पिपलीवाला, परदुनी, निहालगढ, पुरूवाला ग्राम पंचायतों ग्राम पंचायतों में कोरोना पॉजीटिव मामले आने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्डों व पंचायतों के क्षेत्रों को कन्टेंमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। नगर परिषद पांवटा साहिब वार्ड नम्बर 2 केदारपुर में मनोज कुमार का घर, वार्ड नम्बर 3 आर्दश कॉलोनी में मदन शर्मा का घर, वार्ड नम्बर 6 सूर्य कॉलोनी हिरपुर में महादेव का घर, वार्ड नम्बर 11 नवबिहार…

Read More