36 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किए पति और सास, महिला को करते थे परेशान.. नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पांवटा साहिब में 36 वर्षीय मेहंदी देवी ने अपने घर में खुद पर तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों और गांव वालों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया लेकिन महिला का आधे से ज्यादा शरीर आग की चपेट में आ गया था, इसके बाद महिला का बच पाना मुश्किल हो गया था। महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद मायके वालों ने पति और सास पर आरोप लगाया था।…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में बुधवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आए है। इन 17 नए मामलों में नाहन सब डिविजन से 11, पांवटा साहिब सब डिविजन से 4 और पच्छाद सब डिवीजन से 2 मामले शामिल हैं। आज आए मामलों में गांव बाड़ीवाला पोस्ट ऑफिस सुरला की 69 वर्षीय महिला और शंभुवाला नाहन से 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। केन्द्रीय मोडल जेल नाहन से 32 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय, 31 वर्षीय, 24 वर्षीय, 50 वर्षीय, 47 वर्षीय, 33 वर्षीय, 30 वर्षीय और 33 वर्षीय व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पांवटा साहिब…
नाहन नगर परिषद के प्रयास हुए सफल, शहर बना प्रदेश का नगीना नाहन (हिमाचलवार्ता)। रियासत कालीन शहर जो कभी नगीना के नाम से जाना जाता था दशकों के बाद अब उन्हें विकास की नई इबारत लिख रहा है। शहर का ना केवल सौंदर्य करण हुआ है बल्कि जिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में शहर घुटा हुआ महसूस करता था आज फिर से खुली सांस लेने लग पड़ा है। करीब 1 करोड से अधिक के विकास कार्य दूसरे चरण में पूरे हो चुके हैं। इन तमाम विकास कार्यों का लोकार्पण स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल सोमवार को करने जा रहे हैं।…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। एक टीम के तौर पर बड़े स्तर पर भौगोलिक क्षेत्र में काम करते सभी के साथ तालमेल बनाये रखना और निश्चित लक्ष्य के साथ जोडऩा अति ज़रूरी है। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने आज क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा मीटिंग की जिसमें चुनाव तहसीलदार और पटियाला डिवीजऩ (फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, लुधियाना, बरनाला और पटियाला) के स्वीप नोडल अधिकारी शामिल थे। इस मीटिंग की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने की। यह मीटिंग पिछली तिमाही (जुलाई से सितम्बर) में सिस्टेमैटिक वोटरज एजुकेशन एंड इलैकट्रोरल पार्टीसीपेशन (स्वीप) सम्बन्धी गतिविधियों की कारगुज़ारी की समीक्षा करने और अगली तिमाही की योजना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में विकास की गति को तेज करने के दृष्टिगत 400 से अधिक नई पंचायतों का गठन किया गया है ताकि कोई भी गांव विकास की दृष्टि से उपेक्षित न रहे । यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री, वीरेन्द्र कंवर ने बुधवार को पझौता घाटी की पंचायत शाया सनौरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी । तदोपरांत उन्होंने कलौ-शकैण में निर्माणाधीन डॉ0 वाईएस परमार गौशाला का निरीक्षण करने के उपरांत गौशाला की भूमि का पूजन किया। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में 250 से अधिक निराश्रित पशुओं को रखा जाएगा।…
चंडीगढ़ हिमाचलवार्ता)। खाद्य एवं नागरिक आपूत्र्ति मंत्री श्री भारत भूषण ने आज यहाँ बताया कि अब तक हुई धान की खऱीद के बनते 2,320 करोड़ रुपए की अदायगी कर दी गई है। पंजाब की मंडियों में आज शाम तक कुल 34 लाख मीट्रिक टन धान की खऱीद की गई है। जिसमें से 23 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग भी हो गई है। उन्होंने बताया कि आज पंजाब राज्य की मंडियों में 4,02,587 मीट्रिक टन धान की खऱीद की गई, जिसमें से सरकारी खऱीद एजेंसियों ने 4,02,179 मीट्रिक टन धान की फ़सल और मिलर्ज़ द्वारा 408 मीट्रिक टन धान की…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। धर्मगुरू दलाई लामा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है, जो कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद होम-क्वारंटीन हैं। मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में धर्मगुरू दलाई लामा ने कहा है कि वह उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि हम कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों का शीघ्र अंत देखेंगे जिसने विश्व के सभी देशों के सामने एक बड़ा खतरा पैदा किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए धर्मगुरू दलाई लामा का आभार व्यक्त किया है।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हीरो मोटोकाॅर्प लिमिटेड ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को चार प्रथम प्रतिक्रिया वाहन (एफआरवी) भेंट किए हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने आज यहां इन वाहनों को प्राप्त किया। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि विशेष रूप से तैयार की गई ये एम्बुलेंस कोविड-19 के दौरान बहुत उपयोगी सिद्ध होंगी। इन वाहनों में स्ट्रेचर, आॅक्सीजन सिलेण्डर, स्वास्थ्य किट आदि की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कोविड-19 से बचाव के लिए व्यक्तिगत सुरक्ष उपकरण किट, सेनेटाइजर, स्वास्थ्य जांच किट आदि वस्तुएं भी विभाग को भेंट की हैं।