नाहन। पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड न0 1,2,3,4,5, व 13 सहित ग्राम पंचायत निहालगढ़, बाटावाली, बद्रीपुर, कुन्जा मातरलियों, सैनवाला, मुबारकपुर व कुन्ड़ियों का कुछ क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने आज जारी किए। आदेशानुसार नगर परिषद पावंटा साहिब के वार्ड नम्बर 1 फौजी पैट्रोल पम्प के दोनो साइड धर्मवीर, राम लखन का घर व वार्ड नम्बर 1 बजाज एजेंसी वाली गली में स्थित महेन्द्र सिंह सुपुत्र साधु, कुलदीप का घर, वार्ड नम्बर 2 में स्थित कॉपरेटिव बैंक की गली में मानक ताला का घर, वार्ड नम्बर 3 आदर्श कॉलोनी…
Author: Himachal Varta
नाहन पुलिस हुई मुस्तैद, सड़कों पर कब्जा जमाए वाहनों को पहुंचाया थाने नाहन। नगीना कहलाने वाले नाहन शहर पर अवैध पार्किंग बदन में दाग साबित हो रही थी। शहर की गलियों और सड़कों पर लोगों के द्वारा अवैध रूप से वाहन पार्क किए जाने को लेकर आए दिन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता था। यही नहीं इन बेतरतीब सड़कों पर कब्जा जमाए खड़े किए गए वाहनों के कारण पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। आज शनिवार को नाहन पुलिस ने बगैर किसी राजनीतिक दबाव की प्रवाह करते हुए अवैध पार्किंग पर अपना चाबुक चलाया। बड़ी…
नाहन। जिला सिरमौर के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की छछेती पंचायत के क्यारी गांव के लोगों की सड़क की मांग की तरफ पिछले 20 साल से सरकार लगातार नजरंदाज कर रही है। दो दशक पूर्व इस गांव के लिए ददाहू से नाडी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, मगर खाली-अच्छोंन गांव के बाद का काम पिछले 20 साल से ठप है। क्यारी, डाडुवा व काइला गांव आज भी रोड से नहीं जुड़ पाए। ग्रामवासियों को बरसात के चार महीने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। एक तरफ गिरी नदी पूरे उफान पर होती है तो दूसरी तरफ खाला…
चाढ़ना में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये 40 में से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव नाहन। नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव चाढ़ना के कोरोनावायरस पोजीटिव शख्स के संपर्क में आए क्षेत्र के 40 लोगों में से तीन की रिपोर्ट पोजीटिव आई है। बुधवार को क्षेत्र में कुल 42 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 36 लोगों के सैंपल जहां पीएचसी चाड़ना में ही हुए, वहीं शामरा पंचायत के अन्य पांच लोगों के सैंपल कोविड सैंपलिंग बूथ संगड़ाह में लिए गए थे। इसके अलावा गांव भराड़ी में मौजूद कोविड मरीज का भी बुधवार को सैंपल…
जीवन के लिए पानी जरूरी है और पानी के लिए बारिश। प्रकृति की सुंदरता और संपूर्णता समुद्र, बादल, झील, झरना, नदी, नाला तालाब, कुआं के जलचक्र की परिणीति है। पृथ्वी की संपन्नता उजागर होने लगती है। वनस्पति जगत और जीव जगत एक दूसरे का पूरक बन आनंदोत्साह के साथ करीब आ जाते हैं। जहां बारिश अन्न, हरियाली और खुशहाली का उपहार लाती है तो वहीं साथ में नदी- नालों की बाढ़ भी लाती है। जल जमाव और अति जल का परेशानी भरा प्रकोप आता है , और उन में पनपने वाले मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कवक ,पैरासाइट्स कीड़े- मकोड़े…
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शुक्रवार को कोरोना के एक साथ 31 मामले सामने आए हैं। वही आज 14 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आज ठीक हुए मरीजों में 24 वर्ष से 65 वर्ष की आयु के 9 पुरुष और 26 से 61 वर्ष की आयु में 5 महिलाएं शामिल हैं। आज वन कॉलोनी से आठ मामले सामने आए हैं जिनमें 28 और 49 वर्षीय महिला, 29, 30, 36, 50, 54 और 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आदर्श कॉलोनी, पांवटा साहिब से दो मामले जिनमें 40 वर्षीय पुरुष और 34 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। बद्रीपुर,…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 सिंतबर 2020 तक राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों का पंजीकरण जारी रहेगा। बैठक में 10 सिंतबर से राज्य में बड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों को खोलने का भी निर्णय लिया गया। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश तैयार करेगा। बैठक में कोविड-19 से प्रभावित लोगों के लिए क्वारन्टीन अवधि को 14 दिन से घटाकर 10 दिन करने का निर्णय लिया गया। जिला प्रशासन अपने सम्बन्धित क्षेत्रों में लोगों द्वारा मास्क तथा…
शिमला। शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 5 सितम्बर, 2020 को आयोजित किए जाने वाला राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह अब 5 अक्तूबर, 2020 को 11 बजे प्रातः होटल पीटरहाॅफ शिमला में यूनेस्को के विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर मनाया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह को भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर घोषित किए गए राष्ट्रीय शोक के कारण स्थगित किया गया है।