Author: Himachal Varta

सिरमौर/ शिरगुल मंदिर से शातिर ले उड़े सोने का सिंहासन और गल्ले में रखी नकदी नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के इस दौर में भी चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां तक की मंदिरों में भी चोर हाथ साफ करने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला नौहराधार क्षेत्र के शाइला बोड का है जहां स्थापित शिरगुल मंदिर में अज्ञात शातिरों ने गल्ले में रखी नकदी के साथ-साथ देवता के चांदी के सिंहासन पर हाथ साफ कर लिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक…

Read More

जिंदगी में अक्सर सबसे अच्छे  समाधान  सबसे आसान उपायों  में मिल जाते हैं और यही सिद्धांत चावल के पानी पर लागू होता है। चावल के  पानी  को सुन्दरता के लिए ग्रीक, मिडल ईस्ट, और एशिया के देशों की महिलाएं सदियों से उपयोग में लाती  रही हैं। अपनी रसोई  में उपलब्ध अनेक  सामग्री, मसालों में से चावल को हर्बल सौन्दर्य का बेहतर विकल्प माना जाता है। पुराने जमाने में जब सौन्दर्य उत्पादों का बाजार में अत्यंत  सीमित  प्रवेश था उस समय चावल को सौन्दर्य निखारने के लिए जम कर प्रयोग किया जाता था। पके चावल के छने पानी को त्वचा और बालों के…

Read More

नाहन(हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 1,4,6,10 व 12  में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 1 ढ़ाबों में स्थित विद्या चौहान पत्नी भरत भूषण के नवनिर्मित भवन, वार्ड नम्बर 4 मंे कॉपरेटीव बैंक के समीप शिव देव सिंह सुपुत्र कंवर धर्म सिंह के भवन की धरातल मन्जील, वार्ड नम्बर 6 में पुराना पीजी कॉलेज भवन के समीप सतदेव ठाकुर सुपुत्र शिवदेव ठाकुर का भवन, वार्ड नम्बर 10 में कच्चा टैंक नाहन में स्थित संदीप सुपुत्र रामेश्वर का भवन, किशोरी लाल मोगिया सुपुत्र नियामत…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को निकटतम अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों से अब पुलिस द्वारा  किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं की जाएगीं और उन्हें तुरंत जाने की अनुमति दे दी जाएगी।  यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.परूथी ने दी। उन्हाेंने बताया कि मुसीबत में मदद करने वाला व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) किसी सिविल या आपराधिक दायित्व के लिए उत्तरदायी नहीं होगा और न ही व्यक्ति से किसी प्रकार की पूछताछ की जाएगी, केवल प्रत्यक्षदर्शी व्यक्ति को पुलिस द्वारा पता बताने के बाद जाने दिया जायेगा। उन्हांेने बताया कि कोई बाईस्टेंडर या गुड सेमेरिटन जो सड़क पर घायल…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि तेजी से बढ़ते आधुनिकीकरण के चलते जहां ऊर्जा के परम्परागत स्रोतों का तेजी से क्षरण हो रहा है , वहीं इनका अत्यधिक दोहन पर्यावरण के लिहाज से भी मुफीद नहीं है। इसलिए परम्परागत ऊर्जा के विकल्प तलाशना और उन्हें बढ़ावा देना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। सरकार का प्रयास है कि लोग ऊर्जा के परम्परागत स्रोतों को छोडक़र ऐसे विकल्प अपनाएं जो न केवल कम खर्चीले हों बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान न पहुंचाएं। आज यहां जारी एक बयान में…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश ऑलम्पिक एसोसियेशन के महासचिव राजेश भंडारी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं का कोई अभाव नहीं है और खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनको प्रोत्साहन और बेहतर मंच प्रदान करने के प्रयास के साथ-साथ प्रदेश में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने खेल मंत्री को प्रदेश में खेलों के विकास के लिए एसोसियेशन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने हिमाचल…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के जीवन को खतरे में देखते हुए राज्य सरकार ने उनके प्रवास और आवागमन के दौरान पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय के कंगना रणौत को सीआरपीएफ द्वारा सुरक्षा प्रदान करने के निर्णय के लिए भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहायक कमाण्डेंट के नेतृत्व में सीआरपीएफ कमांडों का एक दल सहायक कर्मचारियों के साथ मनाली पहुंच रहे हैं।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के पुरूवाला में तीन दिन पहले बाता खड् में बहे किसान का आज शव बरामद हुआ है। यह शव बातापुल के पास बाता नदी से पुलिस सर्च अभियान के दौरान मिला है। बता दें कि पुलिस ने तीन दिनो से ड्रोन से भी नदी मे सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ था। लेकिन इस सर्च ऑपरेशन को आज सफलता मिली जब उक्त किसान का शव नदी किनारे पाया गया। बता दें कि ग्राम पंचायत पुरूवाला के गांव बल्लूवाला का 40 वर्षिय किसान गुरविंद्र सिंह अपने परिवार के साथ खड्ड के पास खेतों मे काम करने गया था। इस…

Read More