नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर के कोरोना पॉज़िटिव आने व उनके सम्पर्क में आने के बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब अपने घर पर स्वयं को आइसोलेट कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि मैं माननीय शिक्षा मंत्री जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। उनके सम्पर्क में आने बाद आगामी दो दिनो के लिए किसी से भी मिलने के लिये उपलब्ध नहीं रहूँगा। फ़ोन के माध्यम से ही सम्पर्क रहेगा। दो दिनो बाद बाद सभी के मध्य सेवा हेतु उपलब्ध रहूँगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश में हवाई अड्डों के विकास और विस्तार के संदर्भ में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को मण्डी जिला के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा के निर्माण और कांगड़ा एवं शिमला हवाई अड्डों के विस्तार से जुड़ी विभिन्न औपचारिकताओं के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि नागचला हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 2936 बीघा भूमि चिन्हित की गई है और जनवरी, 2020 में इस स्थल के लिए स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रालय के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने भारतीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित कीरतपुर-नेरचैक फोरलेन सड़क को लेकर चर्चा की। राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि कीरतपुर-नेरचैक फोरलेन परियोजना का कार्य दो महीनों की अवधि में आरम्भ हो जाएगा और इस पर 2089 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। बैठक के दौरान जिला बिलासपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्गों के रख-रखाव पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य के युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही, निगम उन हजारों बेरोजगार कुशल और अर्द्ध-कुशल नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत है जो कोविड महामारी के कारण राज्य में वापस आए हैं। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने आज यहां बताया कि अब तक 16406 लोगों ने कौशल रजिस्टर पोर्टल पर रोजगार के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस मांग के अनुसार, निगम ने राज्य में स्थित विभिन्न उद्योगों और कंपनियों से संपर्क किया…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच (बीपीकेएम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री के नेतृत्व में आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उन्होंने हरियाणा सरकार की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी पत्रकारों के लिए दस हजार रुपये मासिक पेंशन लागू करने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संघ ने कोरोना महामारी के दौरान राज्यपाल के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसके पश्चात, भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने संघ के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने लोगों को सत्य और समर्पण के पथ पर चलने का मार्ग दिखाया। उन्होंने प्रदेश के लोगों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि द्वारा स्थापित आदर्शों का अनुसरण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक महान आत्मा थे, जिन्होंने भारतीय महाकाव्य रामायण लिखी, जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का एक बड़ा स्त्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार 8 नवंबर 2020 को श्री रेणुकाजी विधान सभा में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता शहरी विेकास मंत्री सुरेश भारद्वाज करेगें । यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परूथी ने दी।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में खनन माफियाओं से लेकर नशा तस्करी का गिरोह आए दिन बढ़ता जा रहा है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए सिरमौर पुलिस के अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को अंतर्राजीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हिमाचल पुलिस के अधिकारियों के अलावा,उत्तरप्रदेश पुलिस और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य चारों राज्यों में सीमावर्ती अपराधों से जुड़ी जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया। सिरमौर अधीक्षक अजय शर्मा ने बताया कि किस तरह नशा माफियाओं पर नकेल कसी जाए…