Author: Himachal Varta

नाहन  (हिमाचलवार्ता)। इंडेन गैस उपभोक्ताअब दूसरे राज्यों में जाने पर भी आसानी से अपने गैस सिलिंडर को रिफिल करवा सकेंगे।अब  इंडेन गैस उपभोक्ताओं को गैस का सिलेंडर बुक करवाने के लिए एक ही नंबर जारी होगा। इंडेन गैस यह सुविधा पहली नवंबर से शुरू करेगा। जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में अब एक ही इंडेन एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए कॉमन नंबर की शुरू किया है। अब इंडेन गैस उपभोक्ता अपने सिलेंडर को रिफिल करवाने के लिए पूरे प्रदेश में 7718955555 नंबर पर 24 घंटे कभी भी बुकिंग करवा सकते हैं। इंडेन ऑयल…

Read More

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज करेगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता नाहन  (हिमाचलवार्ता)। श्री रेणुका जी  निर्वाचन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोरग, ग्राम पंचायत व्योंग टटवा में आगामी 08 नवम्बर, 2020 को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के. परूथी ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में  श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र की दस पंचायतें जिनमे बडोल, टिक्करी दसाकना, दयुरी खडाहां, गेहल, भलोना, सताहन, सांगना, चाडना, शिवपुर, भवाई और व्योंग टटवा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है  इस मौके पर लोगों की…

Read More

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर आज यहां रिज पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोेगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प, समर्पण और कूटनीति से ही यह संभव हो पाया कि भारत…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र रमोल के निधन पर कलम के सिपाही गमगीन नाहन (हिमाचलवार्ता)।  गिरीखण्ड पत्रकार परिषद की आपातकाल बैठक परिषद अध्यक्ष जगत सिंह तोमर की अध्यक्षता में सम्पन हुई है बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मोहन रमोल के निधन पर शौक व्यक्त किया गया तथा 2 मिनट का मौन रखकर निरंकारी से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है! अध्यक्ष जगत सिंह तोमर ने बताया कि नरेंद्र मोहन रमोल का पत्रकारिता कार्यकाल अकल्पनीय रहा है इन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित किये है,…

Read More

प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव बने शिलाई के राहुल चौहान नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा के युवा नेता राहुल चौहान ने युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में प्रदेश महासचिव के पद पर कब्जा किया है। सदस्यता आधारित चुनावों में राहुल चौहान ने प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नामांकन भरा था जिसमे 11 वां स्थान हासिल कर प्रदेश महासचिव पद हासिल किया है। जिला सिरमौर से प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले  यह इकलौते युवा नेता है। पत्रकारों से अनौपचारिक  बात करते हुए राहुल चौहान ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनावों में 1485 सक्रिय सदस्य बनाकर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर  अजय कृष्ण शर्मा  के नेतृत्व में जिला सिरमौर पुलिस स्थानीय जनता की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है । कोरोना महामारी के चलते भी सिरमौर पुलिस द्वारा आम जनता की सुरक्षा के लिए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाते रहे हैं । इसी कड़ी में सिरमौर पुलिस के जवानों द्वारा जिला सिरमौर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को करोना महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा नाटक के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि करोना महामारी का खतरा…

Read More

करवाचौथ को लेकर सजे बाजार, महिलाओं की चहल-पहल से बाजारों में बढ़ने लगी रौनक सोलन (हिमाचल वार्ता)। त्योहार सीजन में बाजार अब धीरे-धीरे गुलजार होने लगे हैं। कोरोना के कारण हुए नुकसान से उबरने में त्योहार सीजन दुकानदारों की मदद कर रहा है। त्योहारों के कारण लोगों का बाजार की ओर रुझान बढ़ा है और वे जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खासतौर पर महिलाएं करवाचौथ को लेकर खासी उत्साहित दिख रही है। बाजारों में करवाचौथ के व्रत को लेकर रौनक बढ़ने लगी है। सुबह से बाजार में दुकानें सजने लगी है। देर शाम तक महिलाएं बाजार में खरीदारी करने आ…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं इस चुनाव में प्रदीप कुमार ने मोहब्बत अली  पर 62 वोटों से विजय हासिल कर  युवा कांग्रेस पांवटा साहिब के अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया है।   इस चुनाव में प्रदीप को 1147 वोट पड़े जबकि मोहब्बत अली को 1085 वोट पड़े। तीसरे उम्मीदवार को केवल 561 वोट ही मिले। हालांकि इस चुनाव में द्वितीय स्थान पर रहने वाले को उपाध्यक्ष व तीसरे स्थान पर रहने वाले को महासचिव का पद दिया जाता है।  हिमाचल प्रदेश में यूथ कांग्रेस प्रेजिडेंट पद सहित अधिकतर पदों पर इस बार…

Read More