केंद्र सरकार को पुन: विचार करना होगा, इन कानूनों से सरहदी राज्य का शांतमयी माहौल बिगड़ेगा हरसिमरत बादल की ‘किसान भाईयों’ की टिप्पणी पर चुटकी लेते हुये पूछा, किसान विरोधी आर्डीनैंस लाए जाने के मौके पर आप कहाँ थे? चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज केंद्र सरकार द्वारा देश पर जबरन थोपे गए कृषि कानूनों को अकालियों की हिस्सेदारी वाली भाजपा की एन.डी.ए. की ‘किसान मारू, पंजाब मारू’ साजिश का हिस्सा करार दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सब कुछ घटने के बावजूद अकाली अपने राज्य और लोगों की कीमत पर बेशर्मी के…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार ने राज्य की पिछड़ी श्रेणियों से सम्बन्धित नौजवानों का आर्थिक मानक ऊँचा उठाने के लिए साल 2020 -2021 के दौरान 1127.75 लाख रुपए का कर्ज मुहैया करवाने का लक्ष्य निश्चित किया है। पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने बताया कि पंजाब पिछड़ी श्रेणियां भू विकास और वित्त कोरर्पोशन (बैकफिंकों) ने साल 2020-21 के दौरान एन.बी.सी. स्कीम के अधीन 751 लाभपात्रियों को 1127.75 लाख रुपए कर्ज बाँटने का लक्ष्य निश्चित किया है। इसी के अंतर्गत 31 जुलाई, 2020 तक 65 लाभपात्रियों को 109.60 लाख रुपए के कर्जे बाँटे जा चुके…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। राज्य में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने के लिए, पंजाब सरकार द्वारा आज एक सलाहकार कमेटी गठित करने सम्बन्धी नोटीफिकेशन जारी किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जारी किये नोटीफिकेशन के अनुसार पंजाब फूड प्रोसेसिंग मंत्री इस कमेटी के चेयरमैन होंगे और पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के चेयरमैन, चेयरमैन मिल्कफैड पंजाब और चेयरमैन मार्कफैड इस कमेटी के नॉन ऑफीशियल मैंबर होंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास), वित्त विभाग के प्रमुख सचिव, खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों बारे विभाग के प्रमुख सचिव, पशु पालन…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। शिक्षा व भाषा एवं कला संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां साहसिक गतिविधियों जैसे रिवर राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग तथा पर्यटन को और अधिक सुरक्षित बनाने की दृष्टि से पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि इन साहसिक गतिविधियों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए विविध साहसिक गतिविधियों संबंधी नियम तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों के संचालन के लिए जीपीएस…
शिमला (हिमाचलवार्ता) । उच्च शिक्षा निदेशक और भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य आयुक्त डाॅ. अमरजीत शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। निदेशक ने शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल को भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए चलाई जा रही गतिविधियों और उठाए गए कदमों से अवगत करवाया। उन्होंने यह भी बताया कि 21 सितम्बर, 2020 को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर वर्चुअल मंच के माध्यम से लाइव वेबिनार का आयोजन किया जाएगा।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अनलाॅक-4 की अवधि के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्रालय और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रदेश में कन्टेन्मेंट जोन से बाहर 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी 21 सितम्बर, 2020 से अध्यापकों से अध्यापन संबंधी मार्गदर्शन के लिए स्वेच्छा से शैक्षणिक संस्थानों में आ सकते हैं। हालांकि इसके लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों अथवा संरक्षकों की सहमति अनिवार्य होगी। इन शैक्षणिक संस्थानों में 50 प्रतिशत शिक्षकों और गैर-शिक्षक स्टाफ को आॅनलाइन अध्यापन अथवा टेली-काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। उन्होेंने कहा आॅनलाइन…
मकान बना नहीं खर्च कर दिए 1.30 लाख , पीएम आवास योजना की जांच करने पहुंची टीम ने किया खुलासा नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल के सिरमौर जिले शिलाई की लोजा मानल पंचायत में कुष्ठ रोगी को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास की जांच करने पहुंची टीम के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। योजना के तहत स्वीकृत धनराशि खर्च हो चुकी है लेकिन टीम को मौके पर कोई आवास नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार माझूराम को वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन बनाने के लिए लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। भवन बनाने को लेकर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 21 सितम्बर से 5 अक्तूबर, 2020 तक भांग उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा । यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि जिला में नशा उन्नमुलन कार्यक्रम के अतंर्गत सभी विभाग आपसी समन्वय से समाज मंे फैल रहे नशे के दुष्परिणामों एवं परिवार व समाज में नशे से होनी वाली क्षति के बारे में लोगों को व्यापक रूप से जागरूक किया जाएगा जिसके लिए जिला के सभी महिला मण्डल युवक मण्डल स्वंय सहायता समूह को इस अभियान से जोड़ा जाएगा और मिलकर नशे के विरूद्व जनजागरण अभियान चलाते हुए गांव व शहरी स्तर पर…