सिरमौर पुलिस ने 1800 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया व्यक्ति नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में बहराल के पास पुलिस ने 1800 नशीले कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी पातलियों के रूप में हुई है। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने बहराल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे अशोक कुमार को पुलिस ने शक के…
Author: Himachal Varta
यातायात नियमों की अवहेलना करने पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही-वसूला 1.01 लाख जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के बीच भी लोग यातायात नियमों की अवहेलना करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस आए दिन यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्यवाही कर रही है। परंतु फिर भी कभी ट्रिपल राइडिंग, कभी ओवरस्पीड, कभी बिना हेलमेट, कभी विदाउट सीट बेल्ट और कभी ओवरलोड़िंग करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा है। विभाग ने नाहन से कालाअंब तक कई…
किन्नौर (हिमाचल वार्ता) । गऐरीब परिवार को सरकार हर महीने मदद के लिए खाद्य पदार्थ आदि सस्ते दामों पर मुहैया कराती है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि उनके पास मदद पहुंचने से पहले ही गायब हो जाती है। जिसके बाद अब प्रदेश सरकार ने राशन डकारने वाले फर्जी बीपीएल अफसरों की बारीकी से जांचकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने फर्जी बीपीएल अफसरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बता दें कि जिला किन्नौर में विभाग ने गरीबों के राशन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 1,3,4,5,6,8,9,10 व 11 में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 1 ढाबों में चंचल पत्नी हरीन्द्र सिंह का घर, वार्ड नम्बर 3 अमरपूर में एवीएन स्कूल के समीप विक्रम गौतम सुपुत्र दर्शन लाल के घर के धरातल मंजिल को छोड़ समस्त घर, वार्ड नम्बर 4 रीढा के पेड के समीप राजेश कुमार सुपुत्र मुनषी राम का घर, वार्ड नम्बर 5 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित वेद प्रकाश सुपुत्र किश्न चंद के घर की पहली मंजिल, वार्ड नम्बर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर , नाहन में अगस्त माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का चयन किया गया। इस माह श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर , नाहन में कार्येरत अंकुश एवं अभिशेक को बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ़ द मंथ के ख़िताब से नवाजा गया। अंकुश ,लैब टेक्नीशियन के पद पर अपनी सेवाएं दे रहें है जबकि अभिषेक श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर , नाहन में हेल्पर के पद पर कार्यरत है। अगस्त माह में उत्कृष्ट कार्य करने पर इन दोनों का नाम चयनित किया गया। इस अवसर पर श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नम्बर 4,5,7,9,12 व 13 में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 4 पण्डित गोपाल कॉलोनी बद्रीपुर में राजेन्द्र शर्मा का घर, वार्ड नम्बर 5 अनाज मण्डी रोड शमशेरपुर में सुरेन्द्र अग्रवाल का घर व वार्ड नम्बर 5 में ही शमशेरपुर अश्वनी कौशिक का घर, वार्ड नम्बर 7 पुलिस स्टेशन के समीप कांस्टेबल राजकुमार का सरकारी आवास, वार्ड नम्बर 9 देवी नगर में नायाब हुसैन का घर तथा वार्ड नम्बर 12 में एकता कॉलोनी बागरण सड़क पर नरेन्द्र…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन से शिमला रोड की ओर आईटीआई के समीप 2 भैंस लेकर जा रही हरियाणा की एक गाड़ी ढांग में लुढ़क गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या एचआर- 58 बी-1548 हरियाणा के साढ़ौरा से अपने रिश्तेदार की भैंसे छोड़ने के लिए गाड़ी लेकर वासनी आया था। गाड़ी को वाहन मालिक इस्लाम चला रहा था। गाड़ी आईटीआई से होते हुए जैसे आगे तीखे मोड़ पर चढ़ाई में पहुंची तो मोड़ पर ब्रेक लगाते ही वह पीछे को चल पड़ी। चालक ने बार-बार कोशिश करी मगर वह ब्रेक न लगा पाया। क्योंकि गाड़ी के ब्रेक फेल हो…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन नगर परिषद में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा को लेकर नगर परिषद की बैठक आयोजित हुई बैठक में नगर परिषद के पार्षद व नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। नगर परिषद नाहन शहर के सोदर्यकरण को लेकर विभिन्न विकास कार्य करवा रही हैं । जिनमें पार्क निर्माण, पार्किंग निर्माण समेत शहर को स्वच्छ बनाने के लिए योजना चलाई जा रही हैं । नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि शहर में लाखों रुपये की लागत से 3 नए पार्कों के निर्माण करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि शहर के मालरोड…