अस्पताल के संस्थापक एंव निदेशक के जन्मदिवस पर अस्पताल दे रहा है निशुल्क जांच का अवसर नाहन। श्री साई अस्पताल नाहन द्वारा समय-समय पर गरीब व आम जन के लिए स्वास्थ सुविधाओं को निशुल्क उपलब्ध करवाया जाता रहा है। इस कड़ी में आगामी 29 अगस्त को नाहन के श्री साई अस्पताल की सभी ओपीड़ी को निशुल्क कर दिया गया है। जानकारी देते हुए अस्पताल के डीएमएस प्रमोद रेढू ने बताया कि 30 अगस्त को श्री साई अस्पताल की स्थापना करने वाले संस्थापक एंव निदेशक का जन्म दिवस है, जिसके उपलक्ष्य पर अस्पताल द्वारा सिरमौर वासियों के लिए 29 अगस्त को…
Author: Himachal Varta
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कोरोना के 11 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। कल के पेंडिंग 154 सैम्पल में से 137 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव और 11 पॉज़िटिव हैं जबकि 6 सैम्पल इन्क्लूसिव हैं। इनमें पांवटा साहिब से 35, 36, 30, 38 वर्षीय व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। वहीँ, जामनीवाला पांवटा साहिब के 38 वर्षीय व्यक्ति और पांवटा साहिब से ही 31 वर्षीय व्यक्ति पॉज़िटिव पाए गए है। इसके अलावा कमरऊ से 11 वर्षीय किशोर, 36 व 55 वर्षीय महिलाओं सहित 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है और तालों सेरटा का 26 वर्षीय युवक…
नाबालिग लड़की ने किया सुसाइड पीएम मोदी के नाम लिखा18 पन्नो का खत जानिए… लखनऊ (हिमाचल वार्ता) । उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और उसने 18-पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा ज़ाहिर की। इसमें उसने प्रदूषण व भ्रष्टाचार को लेकर चिंता दिखाई और पीएम से बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और दिवाली के दौरान पटाखों पर बैन लगाने का आग्रह भी किया। उसने 14 अगस्त की रात खुद…
पी.सी.पी.एन.डी.टी एक्ट को बेहतर व प्रभावी तरीके से लागू करने के दिए निर्देश नाहन। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अर्न्तगत गठित जिला स्तरीय कार्यबल, सिरमौर की बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला में जन्म लेने वाली बालिकाओ ंके नाम उनकी संबंधित पंचायतों में पौधारोपण किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर को जिला में पी.सी.पी.एन.डी.टी एक्ट को बेहतर व प्रभावी तरीके से लागू करने बारे निर्देश दिये। उन्होंने उपनिदेशक प्रारम्भिक व उच्च शिक्षा को ऐसे…
नाहन। जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार देर रात को आंतकी हमले में शहीद हुए जिला सिरमौर की श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गांव ठाकर गवाना के भारतीय सेना के जवान प्रशांत ठाकुर का पार्थिव देह वीरबार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव ठाकर गवाना पहुंची जहां भारी बारिश के बीच उन्हें गिरी नंदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी पार्थिव देह को उनके बड़े भाई विशाल ठाकुर द्वारा मुखाग्नि दी गई। शहीद जवान प्रशांत ठाकुर भारतीय सेना के 18-ग्रेनेडियर रेजिमेन्ट के तहत 29 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार…
कोविड के सबसे अधिक मामलों वाले चार जिलों में स्तर-2 के 60 प्रतिशत और स्तर-3 के 40 प्रतिशत बैड उपलब्ध राज्य में बेहतरीन सुविधाएं यकीनी बनाने के लिए प्राईवेट स्वास्थ्य सुरक्षा क्षेत्र के साथ की भागीदारी कोरोना मरीजों की सहायता के लिए सीनियर आईएएस और पीसीएस अधिकारी और सीपीटीओज तैनात लोग जल्द ही कौवा ऐप पर अस्पतालों में उपलब्ध बैडों संबंधी ले सकेंगे जानकारी मुख्य सचिव द्वारा लोगों को सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील चंडीगढ़। पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ रहे मरीजों की सुरक्षा के लिए राज्य पूरी तरह तैयार है…
5 सितम्बर से कोई भी वाहन जी.पी.एस. और छेड़छाड़ रहित सीलबन्दी के बिना ईथनॉल और स्पिरिट नहीं ले जा सकेगा सफर के दौरान रुकने की मनाही, वाहन खराब होने की सूरत में कड़े नियम लागू किये जाएंगे चंडीगढ़। निर्माताओं और ट्रांसपोर्टरों के दरमियान घिनौने गठजोड, जिसका परिणाम हाल ही के नकली शराब के कारण घटी दुखद घटना के रूप में सामने आया था, को समाप्त करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कड़े कदम उठाए जाने के हुक्म दिए हैं। इन कदमों में ईथनॉल, स्पिरिट और अन्य उत्पादों, जोकि नकली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते…
चंडीगढ़। नागरिकों को वोटर के तौर पर स्वयं को रजिस्टर करने और वोटर सूची के विवरणों की तस्दीक करने का मौका देते हुए पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय द्वारा वोटर सूचियों में संशोधन की विशेष मुहिम शुरू की गई है। भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों का सख्ती से पालन को यकीनी बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब द्वारा आज ई.आर.ओज, ए.ई.आर.ओज और चुनाव तहसीलदारों सहित सभी फील्ड अधिकारियों के साथ वर्चुअल (गूगल मीट के जरिये) मीटिंग की गई। वोटर सूची में संशोधन के लिए योग्यता तारीख 1 जनवरी 2021 है अर्थात जिनकी आयु तारीख 01.01.2021 को या…