Author: Himachal Varta

राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। जंगली जानवरों, बंदरों और अन्य पशुओं द्वारा आए दिन फसलों को चट कर जाने से जिला सिरमौर के राजगढ़ खण्ड की ग्राम पंचायत रानाघाट के शरगांव (कुमाली) गांव की श्रीमती तारा देवी परेशान थीं। उनका कहना है कि वह खेतों में बड़े ही मेहनत के साथ बिजाई कर फसल उगाती थीं, लेकिन जंगली जानवर, बंदर तथा अन्य पशु उनके खेतों की फसलों को चट कर जाते थे। इस प्रकार बंदरों, जंगली जानवरों तथा अन्य पशुओं द्वारा फसलों को नष्ट व बर्बाद करने से उनके हाथ में अनाज का एक दाना भी हाथ नही आता था और उनके द्वारा…

Read More

भेहड़ेवाला वाला में अमर शहीद बलबीर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि नाहन (हिमाचलवार्ता)। अमर शहीद बलबीर सिंह  पैतृक गांव भेहड़ेवाला  स्थित शहीदी स्थल पर प्रातः 9 बजे भूतपूर्व सैनिक  संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र व परिवार तथा गांव के सदस्यों ने कोरोना महामारी के संकट की इस विकट घड़ी में भी  हिंदुस्तान के जांबाज शहीद सैनिक को याद किया गया। सरकार व प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए अमर शहीद बलबीर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सभी लोगों ने मास्क पहन व  व्यक्तिगत दूरी का ख्याल रखा।…

Read More

मास्क से लापरवाह हो जाओ सावधान, सिरमौर पुलिस अब एक्शन में…. जिला पुलिस कप्तान खुद निकले हैं फील्ड पर, कभी गाड़ी में तो कभी मोटरसाइकिल पर नाहन (हिमाचलवार्ता)। मास्क न पहनने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों तथा 2 गज की दूरी का अनुपालन ना करने वालों पर अब सिरमौर पुलिस एक्शन करने के मूड में आ चुकी है। कोरोना के खौफ से बेखौफ ऐसे लापरवाह लोगों को नसीहत देने के लिए जहां एक और जिला पुलिस कप्तान अजय कृष्ण शर्मा कभी गाड़ी में तो कभी मोटरसाइकिल पर छदम्म वेश में आपको कानून का सबक सिखा सकते हैं। तो…

Read More

कार के खाई में गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में एक तरफ जहां कोरोना महामारी से लोगों की जान जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसे भी कईयों की जान ले रहे हैं। ताजा मामले में उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत बालीकोटी के गाँव मोहराड़ के खराड़ी नामक स्थान पर कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय मनोज सिंह के रुप…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री  सुखराम चौधरी 28 व 29 सितम्बर, 2020 को जिला सिरमौर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। ऊर्जा मंत्री 28 सितम्बर, 2020 को धारटीधार क्षेत्र की 8 पंचायतें के सयुक्त कार्यक्रम ग्राम पंचायत भरोग बनेडी में शिरकत करेंगे और 29 सितम्बर, 2020 को पांवटा साहिब में वन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Read More

ग्रामीण विकास एवं जन कल्याण समिति ने कोटड़ी गांव को गिरी पेयजल योजना से जोड़ने पर जताया डा. बिन्दल का आभार नाहन पंचायत की धारक्यारी योजना को भी लिंक किया जाएगा गिरि पेयजल योजना से नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि 52.79 करोड़ रुपये की गिरिपेयजल योजना नाहन के लिए वरदान सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा नाहन शहर में दशकों से पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई थी, किन्तु पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने इस ज्वलंत समस्या की ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नाहन शहर की प्यार बुझाने…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज नाहन भाजपा महिला मोर्चा नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक नाहन मण्डल महिला प्रधान प्रोमिला शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिस में नाहन विधानसभा के भाजपा विधायक डा0 राजीव बिंदल व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा कविता चौहान इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी अलका गुप्ता ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर के बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी आने वाले विधानसभा के चुनावों के लिए अभी से तैयारी की जाए। उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर 20 महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाए…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सराहां क्षेत्र में 28 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2020 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियन्ता विरेन्द्र सिंह ने बताया कि 11 के0वी सराहां व 11 के0वी बनाह की सेर फीडर के जरूरी रख रखाव व मुरम्मत के कार्य के चलते प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक मंडी खड़ाना, चरेच, मछलां, चमोड़ा, जोग, मताहन स्थानों पर तथा इस फीडर के अंतर्गत आने वाले सभी पंप हाउस में विद्युत आपूर्ति अवरूद्व रहेगी।

Read More