नाहन। जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री मत्स्य संम्पदा योजना के अंतर्गत आगामी पांच वर्ष की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए मंजूरी दी गई। बैठक में कार्य योजना कमेटी के सदस्य सचिव व सहायक निदेशक मत्स्य सिरमौर तपेश चौहान ने बताया कि तालाब निर्माण के अलावा टाउट हैचरी, टाउट यूनिट, कार्प हैचरी, आईस प्लान्ट, रिटेल आउटलेट, बायोफलॉक तथा पुनः चक्रीय परिसंचरण पद्धति (आरएएस) फीड मिल आदि योजनाओं के लिए सरकार द्वारा सामान्य जाति के लाभार्थियों को कुल निर्माण लागत पर 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति जनजाति तथा महिला लाभार्थी को 60 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि…
Author: Himachal Varta
नाहन। नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 5 व 9 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के उपरान्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 5 मंे स्थित फायर स्टेशन के नजदीक विनोद शर्मा पुत्र हरी चंद की किराए पर दी गई इमारत तथा वार्ड नम्बर 9 मिया मंदिर में महेन्द्र अरोड़ा मोबाइल की दुकान के नजदीक कस्तुरी लाल, पुत्र राम राखु के घर को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 5 व 9 के समस्त क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। इसी प्रकार राजगढ़ तहसील की नगर पंचायत राजगढ़ के…
जनता के प्यार, सम्मान, सहयोग और विश्वास ने मुझे कार्य करने नई उर्जा दी-डा. बिन्दल 21 करोड़ की लागत से बनेगी मोगीनंद-कालाआम सिवरेज योजना नाहन। डा. राजीव बिन्दल, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मोगीनंद-कालाआम सिवरेज योजना औद्योगिक क्षेत्र कालाआम के लिए वरदान सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार कालाआम साफ सुथरा और स्वच्छ बनेगा। उन्होंने कहा कि कालाआम में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में शानदार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कालाआम में बस स्टैंड, लोक भवन और अन्य जन…
नाहन। सिरमौर के महाराजाओं के समय में स्वच्छता की तुलना में नाहन शहर पूरे भारतवर्ष में दूसरे स्थान पर माना जाता था जबकि उस समय प्रथम स्थान पर स्वच्छता के आधार पर कलकत्ता को माना जाता था! समय की विडम्बना देखो कि अब जब केन्द्र सरकार ने स्वच्छता पर सर्वेक्षण 2020 कराया तो ये दोनों शहर ही अपने क्षेत्र की स्वच्छता को कोसों दूर ले गए! जहाँ तक नाहन शहर में सफाई कि स्वाल है तो यहाँ हर ओर गंदगी ही फैली हुई नजर आती है जिस ओर यहां की जनता से ज्यादा नगर परिषद जिम्मेवार है जो गंदगी फैलाने…
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी जिला सिरमौर में एक साथ कोरोना के 13 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। कल के 40 पेंडिंग सैंपल में से 27 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 13 सैंपल की रिपोर्ट पॉज़िटिव रही है जिन में 10 पुरुष और 3 महिलाएंं है! इनमें नाहन की 26 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। शिलाई की 52 वर्षीय महिला और 53 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉज़िटिव पाई गई है। इसके अलावा पांवटा साहिब के 41,…
शिमला। वन मन्त्री राकेश पठानिया ने आज यहां वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में ईको-टूरिज्म की संभावनाओं एवं ईको-टूरिज्म को विकसित करने संबंधी बैठक की अध्यक्षता की। उन्हांेने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ईको-टूरिज्म की अपार सम्भावनायें हैं तथा प्रदेश के वन्य क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा प्रदान कर प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के समय में राज्य सरकार पर्यटन की दृष्टि से आधारभूत ढांचे को तैयार करने पर विशेष बल दे रही है। उन्हाेंने कहा कि वन्य ईको-टूरिज्म का प्रचार वेब पोर्टल के माध्यम से किया…
शिमला। भारतीय पुलिस सेवा में हिमाचल प्रदेश काडर के छह नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी उपस्थित थे। इन अधिकारियों में अभिषेक एस, अमित यादव, मयंक चैधरी, चारू शर्मा, जिना अफरोज और काम्या मिश्रा शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों ने राज्यपाल को अपने गृह राज्य और शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया। यह सभी भारतीय पुलिस सेवा-2019 बैच के अधिकारी हैं। राज्यपाल ने अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह इन सभी अधिकारियों के लिए…
शिमला। शहरी विकास मन्त्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा आज स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 अवार्ड घोषित किए गए, जिसमें हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग में स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 की तुलना में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेशों की रैंकिंग दो वर्गों में विभाजित की गई थी, जिसमें प्रथम वर्ग की रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश ने छठा स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में इस वर्ग में प्रदेश का 20वां स्थान था। इस वर्ग में हिमाचल प्रदेश सहित झारखंड, हरियाणा, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, गोवा, तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर, अरूणांचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिंजोरम, मेघालय…