सुखबीर बादल अपनी राजसी रोटियाँ सेकने के लिए गरीबों के पेट पर लात मारने के लिए भी तैयार- पंचायत मंत्री चंडीगढ़। सुखबीर सिंह बादल द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत समान की खरीद में 1000 करोड़ का घपला होने के दोष को सरासर झूठा, पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना, सच्चाई से कोसों दूर और संकुचित राजनीति से प्रेरित बताते हुए पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने कहा है कि दरअसल अकाली दल का प्रधान मनरेगा के अंतर्गत गाँवों के हो रहे बेमिसाल विकास से घबराकर इसको किसी भी बहाने बंद करवाना चाहता है। पंचायत…
Author: Himachal Varta
कहा, अब बहुत हो चुका है, राज्यभर में सिर्फ विवाह और अंतिम संस्कार की रस्मों को छोड़ कर हर तरह की सभाओं पर पाबंदी के आदेश बसें और यातायात वाहन 50 प्रतिशत सामर्थ्य और प्राईवेट कारें 3 सवारियों के साथ ही चलेंगी, बुरी तरह प्रभावित 5 जिलों में रोजाना गैर जरूरी वस्तुओं की सिर्फ 50 प्रतिशत दुकानें ही खुलेंगी चंडीगढ़। राज्य में बड़े स्तर पर बढ़ रहे कोविड के मामलों से निपटने के लिए युद्ध जैसी तैयारी का न्योता देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को कई तरह के आपातकालीन कदमों का ऐलान किया। इन कदमों…
चंडीगढ़। हरियाणा के विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने राष्ट्र की कई प्रमुख समस्याओं को सुलझाने का काम किया है और एसवाईएल मुद्दे का समाधान भी आपसी सहमति से शीघ्र ही कर लिया जाएगा। अब यह मामला अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि जल्द ही हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलेगा। श्री रणजीत सिंह ने आज सिरसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एसवाईएल मामले का निपटारा सौहार्दपूर्ण माहौल में हो, इसके लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर…
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने मोटर व्हीकल टैक्स (रोड टैक्स) ऑनलाइन जमा करवाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अभियुक्त के खिलाफ बावल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने संबंधित जिलों के आरटीए अधिकारियों को भी इस तरह की धोखाधड़ी करने वालों पर लगातार नजर रखने को कहा है। परिवहन मंत्री ने बताया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे अन्य राज्यों के साथ लगती हरियाणा सीमा पर कुछ लोगों ने मोटर व्हीकल टैक्स…
नाहन। नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नम्बर 1,2,5,6, व 13 में कोरोना पॉजिटीव मामले आने के उपरान्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आदेश जारी करते हुए बजाज एजेंसी वाली गली, वार्ड नम्बर 1 में स्थित श्री महेन्द्र सिंह पुत्र साधु के घर से लेकर कुलदीप के घर तक के क्षेत्र कन्टेंमेंट जोन घोषित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त अनिंद्र सिंह नौन्टी वाशिंग सेन्टर से लेकर गुरशरण के घर तक के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 2 में कॉपरेटिव बैंक की गली से मानक ताला के घर तक के क्षेत्र को…
शिमला। भारतीय पुलिस सेवा में हिमाचल प्रदेश काडर के छः नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें भारतीय पुलिस सेवा का हिस्सा बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी युवा अधिकारियों के लिए हिमाचल प्रदेश जैसे शान्त राज्य में सेवाएं प्रदान करना सम्मान की बात है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि छः भारतीय पुलिस सेवा प्रशिक्षुओं में से तीन महिला अधिकारी हंै। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश में महिला…
शिमला। चिकित्सकों को कोविड-19 मरीजों को उचित और सामयिक उपचार सुनिश्चित करना चाहिए और इसमें किसी भी लापरवाही को गम्भीरता से लिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों और पेरामेडिकल कर्मियों को कोविड-19 मरीजों की चिकित्सा के लिए मानवीय दृष्टिकोण और उचित नैदानिक प्रोटोकाॅल अपनाना चाहिए। अस्पतालों में आॅक्सिजन सिलैण्डर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के…
शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के अनुसार पूरे देश में हिमाचल प्रदेश द्वारा छठा स्थान प्राप्त करने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी तथा भविष्य में प्रदेश को स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की अपील की। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि केन्द्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलें मंत्रालय द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 आवार्ड घोषित किए गए है, जिसमें हिमाचल प्रदेश ने प्रथम वर्ग में छठा स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष इस सर्वेक्षण में प्रदेश ने 20वां स्थान प्राप्त किया था। प्रदेश द्वारा इस उपलब्धि को हासिल करने का श्रेय प्रदेशवासियों को जाता है, जिन्होंने स्वच्छता को…