शहीद सुरेश कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारत माता के 42 वर्षीय शहीद सुरेश ठाकुर की पार्थिव देह जैसे ही सिरमौर जिला की धरती पर पहुंची तो मानों हर व्यक्ति की आंख से आंसू बह रहे हों। जैसे ही सड़क मार्ग से शहीद सुरेश ठाकुर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो कई वाहन शहीद के पार्थिव शरीर की अगवाई कर रहे थे। बता दे कि जिला सिरमौर जमटा के कतियाड गांव निवासी 42 वर्षीय जैक राइफल 13 का जवान ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना में…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवर्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज खरीफ फसल की खरीद का जायजा लेने के लिए सम्बंधित अधिकारियों की बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में धान की निर्धारित प्रति एकड़ उत्पादकता को 25 क्विंटल से बढ़ाकर 30 क्विंटल कर दी है और साथ में यदि कोई किसान मंडी में 10 प्रतिशत अतिरिक्त धान लेकर आता है तो उसे भी खरीदा जाएगा। यह सीमा जो पहले 25 क्विंटल थी उसे बढ़ाकर 33 क्विंटल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खरीद एजेन्सियों को सख्त आदेश दिए कि जहां पर धान की खरीद हो चुकी है, वहां कल से ही तुरंत उठान करवाया…
नाहन (हिमाचलवर्ता)। ग्राम पंचायत ददाहू के वार्ड नंबर पांच में भारी विरोध के बावजूद लगाए जा रहे निजी कम्पनी के मोबाइल टावर को लेकर विरोध ओर भारी रोष व्याप्त है। वार्ड वासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत ददाहू ने बिना वार्ड वासियों की अनुमति के निजी मोबाइल कम्पनी को एनओसी जारी करी है। निजी कम्पनी घनी रिहाइशी आबादी के बीच मोबाइल टावर को भारी विरोध के विरुद्ध लगाने को उतारू है। मंगलवार को ग्राम पंचायत ददाहू में इस बाबत एक अहम बैठक कम्पनी के क्षेत्रीय अधिकारियों तथा वार्ड वासियों के बीच हुई। जिसमें आग्रह किया गया कि इस घनी…
नाहन(हिमाचलवर्ता)। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना से दो और मरीजों की मृत्यु हो गई है। शिमला स्थित आईजीएमसी में नाहन के 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हो गई है। बता दें कि उक्त व्यक्ति को नाहन मेडिकल कॉलेज से आईजीएमसी रेफर किया गया था। यहां उसने दम तोड़ दिया।
नाहन (हिमाचलवर्ता)। एक तो कृषि बिल को लेकर देश प्रदेश का किसान सड़कों पर है उतरा हुआ और ऊपर से नाहन की देवनी पंचायत के खेड़ा गांव के अन्नदाता कि धान की फसलें कैसे हो गई तबाह, आईपीएच विभाग के अधिकारी भी इस बारे सफेद झूठ बोलने रहे हैं कि मारकंडे नदी से पानी की निकासी के लिए जो पम्प लगाया हुआ है वह ठीक काम कर रहा है जबकि क्षेत्र के किसानों का कहना है कि पम्प में लगाई गई बिजली की मोटर खराब होने के कारण काम ही नहीं कर रही है जिसे कारण उन की फसलों को…
नाहन (हिमाचलवर्ता)। जिला सिरमौर मंे आगामी स्थानीय शहरी निकायों में चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश नगर पालिका (निर्वाचन) नियम, 2015 के अनुसार तैयार की जा चुकी है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली प्रति उपायुक्त कार्यालय सहित नाहन, पांवटा व राजगढ़ के तहसीलदार कार्यालय और संबंधित नगर पालिका के कार्यालय में निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उपमण्डल अधिकारी नाहन, पांवटा व राजगढ़ को स्थानीय शहरी निकायों में निर्वाचक नामावली में दावे व आवेदन प्राप्त करने के लिए परिक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया…
नाहन(हिमाचलवर्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत फूलपुर के बांगरण गांव में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मृत्यु हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सचिन कपूर निवासी पंचायत भजौन के गांव मानल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन कपूर ने नशे की ओवरडोज ले ली जिसके चलते उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जैसे ही इस बाबत पता चला वह युवक को निजी वाहन में डालकर उपचार के लिए…
प्रदेश की एकमात्र लॉन्ग शूटिंग रेंज चढ़ गई कोविड-19 की भेंट जिला सिरमौर प्रशासन के आगे लोगों को कोरोना से बचाने की चुनौती, नहीं है शूटिंग रेंज का विकल्प नाहन (हिमाचलवर्ता)। प्रदेश की एकमात्र लॉन्ग रेंज राइफल शूटिंग साइड जुड्ड के जोहड़ में अब अनिश्चित काल तक ओलंपिक, राष्ट्रीय व जिला स्तर पर ना तो प्रैक्टिस हो पाएगी और ना ही प्रतियोगिताएं संभव हो पाएगी। असल में इस एकमात्र लोंग फायरिंग रेंज को कोविड-19 सेंटर में कन्वर्ट कर दिया गया है। जिला सिरमौर प्रशासन के सामने जहां कोविड-19 के मरीजों की जान को बचाना बड़ी चुनौती है तो वही शूटिंग रेंज…