नाहन निर्वाचन क्षेत्र में रिकार्ड 1521 करोड़ रुपये के विकास कायों पर चल रहा है कार्य- डा. बिन्दल जनता जर्नादन का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरी ताकत-डा. बिन्दल नाहन। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि लोगों का स्नेह, सहयोग और विश्वास रूपी शक्तिपुंज मेरी ताकत है, यह सब उन्हें असीमित उर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास और विश्वास की एक नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक समय में प्रदेश के सबसे पिछडे और उपेक्षित विधानसभा क्षेत्र में शामिल नाहन विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में रिकार्ड 1521 करोड़ रुपये से…
Author: Himachal Varta
नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री त्रिलोकपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में अपना इलाज करा रहे बुजुर्ग काफी परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने अपनी परेशानी बताते हुए बताया कि कोविड सेंटर में अक्सर लाइट गुल रहती है और गर्मी में उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जिसको लेकर उन्होंने बिजली विभाग और जिला सिरमौर प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यहां पर या तो जनरेटर की व्यवस्था की जाए या फिर यहां पर नियमित सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि यहां पर लाइट ना होने के कारण गर्मी में उनका हाल बेहाल हो…
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। रविवार को भी जिला सिरमौर के नाहन में कोरोना के एक साथ 14 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। कल के 32 पेंडिंग सैंपल में से 18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 14 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इन 14 मामलों में सात व्यक्ति और सात महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि कच्चा टैंक नाहन से 7, 13 और 14 साल की तीन बच्चियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। इसके अलावा 26 वर्षीय युवक, 63 वर्षीय महिला, 81- 81 साल के…
नाहन। सूचना एवं प्रौद्योगिकी के इस दौर में बेशक कुछ लोग मंगल ग्रह पर घर बनाने का सपना देख रहे हों, मगर आधुनिकता की चकाचौंध से कोसों दूर अपने मवेशियों के साथ जंगल-जंगल घूम कर जीवन यापन करने वाले सिरमौरी गुज्जर समुदाय के लोगों को आज भी बेघर होने पर खास मलाल नहीं है। इन दिनों चूड़धार व सिरमौर के अन्य ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश के चलते हल्की ठंड शुरू होने के बाद उक्त समुदाय के लोग जिला के पांवटा दून, नाहन व गिन्नी घाड़ आदि गर्म अथवा मैदानी इलाकों के प्रवास पर निकल चुके हैं। गिरिपार क्षेत्र के…
नाहन। गत 28 जुलाई को नाहन विधान सभा क्षेत्र के शिलान्यास व उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर द्वारा ऑनलाईन किए गए थे ! परंतु बहुत आश्चर्य की बात है कि जितने भी उद्घाटन व शिलान्यासों को मुख्यमंत्री ने ऑनलाईन किया अब उन्हीं का उद्घाटन व शिलान्यास नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल पूरे सरकारी लावलश्कर के साथ जिला के सभी अधिकारियों को साथ लेकर दोबारा से कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सोलंकी ने कहा कि विधायक की इस सोच को लेकर नाहन की जनता भी हैरान है। जबकि कांग्रेस सरकारों के समय मे भी मुख्यमंत्री…
नाहन। नाहन रोटरी हिल्स सिरमौर द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया। प्रधान अंजू अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इसे मनाने का विचार बनाया गया। लेकिन कोविड -19 के कारण सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन सिटीजन केयर डे सेंटर पक्का तालाब में किया गया। जिसमें क्लब की तरफ से इलेक्ट्रिक कैटल व मग्स उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। इस अवसर पर आस्था स्कूल प्रिंसिपल, डीएलडी स्पेशल एजुकेशन से रूचि कोटिया, सुखदेव शर्मा व अन्य सदस्यों ने सभी का आभार जताया।
नाहन। सिरमौर जिला पंचायत स्तर पर जन जैव विविधता पंजियॉ निर्माण की प्रक्रिया को पूरा करने वाला हिमाचल का पहला जिला बन गया है । यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर जैव विविधता प्रबंधन समितियों व पंचायती राज तथा ग्रामीण विकास विभाग की मदद से रजिस्टर के निर्माण की प्रक्रिया को पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि जन जैव विविधता पंजियॉ निर्माण के कार्यों को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा 31 अगस्त, 2020 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने बताया कि पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर (पीबीआर) स्थानीय लोगों…
नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहाँ आदेश जारी करते हुए नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नम्बर 6 में सूर्या कॉलोनी गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल (जूनियर ब्रांच) से लेकर श्री सुरेश तोमर के घर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन बनाया है। इसके अतिरिक्त, पूरी सूर्या कॉलोनी को बफर जोन बनाया गया है। इसी प्रकार, ग्राम पंचायत बद्रीपुर के वार्ड नम्बर 2 में श्री कारण सिंह, सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी, के घर से गुज्जर कॉलोनी रोड तक के क्षेत्र को, वार्ड नंबर 1 में श्री बाबू राम शर्मा के घर को और वार्ड नंबर 5 में कँवर सिंह…