Author: Himachal Varta

नाहन पुलिस ने गाड़ी से बरामद की अंग्रेजी और देसी शराब की 216 बोतलें नाहन। नाहन पुलिस टीम ने एक गाड़ी से 216 बोतल अंग्रेजी और देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह निवासी कोलर के रूप में हुई है। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नाहन थाना की पुलिस टीम मातर घाटों के पास नाकाबंदी पर मौजूद थीं। इस दौरान एक गाड़ी नाहन की तरफ से आई। गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसमें 36 बोतलें अंग्रेजी शराब और 180 बोतलें देशी शराब बरामद…

Read More

कोरोना संक्रमण के मामले में मधूमेह रोगियों को दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य मरीजों के मुकाबले मधूमेह रोगियों को निमोनिया, फेफड़ों में सूजन तथा अन्य संक्रमण रोग घातक सिद्ध हो सकते हैं क्योंकि मधूमेह रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता सामान्य रोगियों के मुकाबले काफी कमज़ोर होती है जिससे उनकी आंतों में सूजन  तथा जलन बढ़ सकती है तथा कोरोना संक्रमण से गम्भीर परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सामान्यतः यह माना जाता है कि कोरोना जैसी महामारी की चपेट में आने के बाद रोगियों में मानसिक उत्तेजना तथा तनाव घर कर जाता है । इन परिस्थितियों में अगर…

Read More

नाहन। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकट के बीच आत्महत्या के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला में जिला सिरमौर के संगड़ाह बस अड्डा बाजार के समीप एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। मृतक की पहचान 34 वर्षीय कुशल सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब किसी ने उक्त व्यक्ति को फंदे पर झूला देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।…

Read More

नाहन। प्रकृति में परिवर्तन के साथ-साथ मौसम में बदलाव होने से समय पर बारिश नहीं होने के कारण किसानों को अपने खेतों में बिजाई करने, फसल व सब्जियां उगाने के लिए सिंचाई संबधि समस्या का सामना करना पड़ता है। जिला सिरमौर के राजगढ़ खण्ड के ग्राम पंचायत टिक्कर के गांव लहारब के किसानों को अपने खेतों में बिजाई करने, फसल व सब्जियां उगााने के लिए सिंचाई की सुविधा न होने के कारण इस गांव के किसानों को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ता था और समय पर बारिश न होने से यहां के किसानों की फसल भी खराब…

Read More

नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में  अभी आए रविवार को 12 और नए मामले रिपोर्ट किए  हैं। कुल 211 सैंपल जिनमें 202 नए और 9 रिपीट सैंपल शामिल हैं, आज जांच के लिए भेजे गए, जिनमें 130 नए सैंपल और 1 रिपीट सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जबकि 11 नए सैंपल और 1 रिपीट सैंपल की रिपोर्ट पॉज़िटिव हैं। वहीँ, 60 नए सैंपल और 8 रिपीट सैंपल जांचे जा रहे है। आईटीआई नाहन की 18 वर्षीय युवती और 44 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। दोनों पहले पॉज़िटिव आए व्यक्तियों के सम्पर्क में आई थी। रामकुंडी…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लाभार्थियों को सम्बोधित व बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियां, कार्यक्रम और कल्याणकारी योजनाएं लक्षित समूह तक पहुंचे ताकि राज्य में गरीबों का सामाजिक, आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की वर्चुअल रैलियों का आयोजन करने से राज्य सरकार को लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करने में मदद मिलती है और उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई…

Read More

पिछले अढाई सालों सें पच्छाद में विकास को लगा ग्रहण -राजेन्द्र ठाकुर नाहन। पच्छाद में पिछले अढाई वर्षों से विकास को ग्रहण लग चुका है सरकार की घोषणाएं खोखली साबित हो रही है। जिला कांग्रेस समिति  सिरमौर के महासचिव राजेन्द्र ठाकुर ने रविवार को जारी बयान में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पच्छाद में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लग सकी है और पच्छाद में  सरकार का डबल इंजन फेल हो गया है।  राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राजगढ़ में बीएमओ कार्यालय, एचआरटीसी का सब डिपो, मिनी…

Read More

नाहन। इंटरनेट पर लोगों की निर्भरता कोरोना संकट के चलते पहले से ज्यादा हो गई है। ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो या फिर किसी के खाते में पैसे भेजने हो इन सबके के लिए हम इंटरनेट बैंकिंग या फिर ऑनलाइन पेमेंट एप्स का सहारा लेते हैं। इंटरनेट पर साइबर ठगों का जाल है जिसके चंगुल में फंसकर अक्सर लोग फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। ताजा मामले में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक व्यक्ति के अकाउंट से शातिर ने 15 हजार रुपए निकाल लिए। इसकी शिकायत पांवटा साहिब के मैनकाइंड फार्मा यूनिट 2 में कार्यरत वीरेंद्र कुमार पुत्र समरजीत…

Read More