नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने 9 अगस्त 2020 को जारी आदेशों की निरंतरता में आज आदेश जारी करते हुए पौण्टा साहिब तहसील की ग्राम पंचायत माजरा और धौलाकुआं के कन्टेनमेंट जोन के क्षेत्र में बदलाव किया है। आदेशों के अनुसार अब ग्राम पंचायत माजरा में परमजीत के घर से बृजेश गोयल के घर तक दोनों तरफ का क्षेत्र और बाल किशन के घर के सामने से लेकर हौण्डा एजेंसी तक का क्षेत्र। गौरव अग्रवाल का घर और वर्मा ज्वैलर के साथ वाला घर तथा फ़ौजी इलेक्ट्रिकल शॉप की दूसरी तरफ का क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन में रखा है। इसी प्रकार,…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती के अवसर पर छोटा शिमला स्थित राजीव चैक में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को एकता और अखण्डता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को देशवासियों द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर,…
शिमला। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षा संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल अतुल कौशिक ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल ने उन्हें प्रदेश में सभी विश्वविद्यालयों से सम्बन्धित सूचना एकत्रित करने के लिए कहा। उन्होंने इन संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं व अनुशासन के साथ शिक्षण संस्थानों के वर्गीकरण व गुणात्मक शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में नियमित विद्यार्थियों के शैक्षणिक सत्र को नुकसान न हो, इसके लिए कार्य किया जाना चाहिए। आयोग के सदस्य प्रोफेसर कमलजीत सिंह और राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर…
शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वेबिनार के माध्यम से जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थियों की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जनहितैषी योजनाओं के परिणामस्वरूप प्रदेश में विकास संभव हुआ है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देशवासियों को लाभ प्रदान किए हैं। हमारा देश निरंतर प्रगति कर रहा है तथा भारत ने पूरे विश्व में अपना सामथ्र्य साबित किया है। कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है, परन्तु प्रधानमंत्री ने ऐसे संकट के…
नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पांवटा साहिब में कोरोना के एक साथ 21 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। कल के पेंडिंग 121 सैंपलों में से, 99 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 21 पॉज़िटिव आई हैं, जबकि 1 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। आज के मामलों में सभी पांवटा साहिब से सम्बंधित है। इनमें बद्रीपुर से 20, 25, 27, 28, 29 और 33 वर्षीय युवकों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। इसके अलावा पुरुवाला में 19 और 23 वर्षीय युवक और 27 वर्षीय महिला सहित 90 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और शिमला शहर में सड़कों के विस्तारीकरण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। लोगों को लाभान्वित करने के लिए इन परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने यह बात आज राजभवन में शिमला स्मार्ट सिटी तथा विभिन्न परियोजनाओं के अन्तर्गत किए जा रहे विकासात्मक कार्यों के सम्बन्ध में स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। शिमला नगर निगम के आयुक्त पंकज राय ने राज्यपाल को शहर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं और परियोजनाओं के…
चण्डीगढ़। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ऑन इनोवेशन एंड एचीवमेंटस में कृषि विश्वविद्यालयों में देशभर में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने प्रथम स्थान हासिल किया है। सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के सभी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान मिला है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि कुशल नेतृत्व, दूरगामी व सकारात्मक सोच और टीम भावना का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां निरंतर विश्वविद्यालय को उन्नति के पथ पर अग्रसर करेंगी। रैंक बैंड भारत सरकार…
चंडीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जिला नारनौल के उप-स्वास्थ्य केन्द्र, कांटी एवं दोंगड़ा अहीर और जिला रोहतक के उप-स्वास्थ्य केन्द्र निदाना टिगरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड करने और जिला भिवानी (अब चरखी दादरी) के गांव धिकाड़ा में एक नया उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अपग्रेड किए गए इन तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 27 नियमित पद और उप-स्वास्थ्य केन्द्र गांव धिकाड़ा के लिए दो नियमित पद सृजित करने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके…