नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 5 व 12 मंे कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने के बाद जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 5 में नजदीक अग्निशमन केन्द्र के समीप प्रमोद, कुलदीप, अमीत बंसल सुपुत्र पवन बंसल के घर के प्रथम मंजिल को छोड़ सम्पूर्ण क्षेत्र तथा वार्ड नम्बर 12 साई अस्पताल के समीप सुरेश पॉल सुपुत्र बलवंत सिंह के घर को कन्टेंमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त वार्ड नम्बर 5 व 12 कुछ क्षेत्रों को बफर जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में…
Author: Himachal Varta
आम आदमी पार्टी जिला सिरमौर के कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी बिल का विरोध करते हुए एसडीएम को सौंपते हुए ज्ञापन! नाहन (हिमाचलवार्ता)। आम आदमी पार्टी जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी बिल का विरोध करते हुए एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। पांवटा विधानसभा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कैप्टन शिवराम धरोश ने इस बिल का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित के बारे में पुनः विचार करें और इस बिल को वापस ले। इसी संदर्भ में पांवटा विधानसभा के युवा अध्यक्ष रणवीर सिंह राणा ने कहा कि यदि सरकार…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में पिछले छह माह से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाए जाने से लर्निंग लाइसेंस फीस जमा करवा चुके चार सौ से अधिक लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी हैं। विगत 17 अगस्त से यहां एसडीएम का पद खाली होना लाइसेंस के ट्रायल न होने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। बुधवार को उक्त मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कर चुके कांग्रेस कार्यकर्ता सतपाल तोमर ने यहां जारी बयान में कहा कि उपमंडल प्रशासन द्वारा छह महीने की निर्धारित अवधि समाप्त होने पर अब दोबारा लाइसेंस रिन्यू करवाने की फीस ली जा रही है, जबकि…
नाहन /पांच मंजिल निर्माणाधीन मकान से गिरा मजदूर, पीजीआई रेफर नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन यशवंत विहार गायत्री मंदिर के समीप निर्माणाधीन 5 मंजिल मकान पर डाल रहे लेंटर के दौरान एक मजदूर अचानक नीचे गिर जाने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 25 वर्षीय सतपाल जोकि यशवंत विहार में ही एक किराए के कमरे पर रहता था। आज नजदीक ही गायत्री मंदिर के साथ पांचवी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। बताया जा रहा है कि मजदूर इस दौरान पीछे की ओर से अपना संतुलन खो बैठा और सर के बल 5 मंजिल से नीचे गिर गया।…
शिमला (हिमाचलवार्ता) । चीन के साथ बढ़ते विवाद के बीच सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण अटल टनल के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 3 अक्तूबर का दौरा प्रस्तावित है। मोदी के इस दौरे के साथ ही लद्दाख (पहले जम्मू-कश्मीर) और हिमाचल के बीच एक दशक से चल रहे सीमा विवाद का मुद्दा फिर गर्मा गया है। मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन व राजस्व विभाग से लद्दाख के साथ चल रहे सीमा विवाद पर पूरी जानकारी मांगी है। दरअसल, लद्दाख लंबे समय से हिमाचल के सारचू तक क्षेत्र को अपना हिस्सा बताता रहा है। सारचू के इस नो मेन्स…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड नं. 3,7,12 व 13 सहित पांवटा साहिब तहसील की ग्राम पंचायत कुन्जा मातरलियों, पोक्का, निहालगढ, माजरा, पुरूवाला, पातलियों व माजरा में कोरोना पाजीटीव के मामले आने पर संबंधित क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए। आदेशानुसार नगर परिषद पावंटा साहिब के वार्ड नम्बर 3 बद्रीपुर की आदर्श कॉलोनी में धनवीर सिंह का घर, वार्ड नम्बर 7 सास कॉलोनी सबलोक क्लीनीक गली में गुरूदीप सिंह का घर, वार्ड नम्बर 12 एकता कॉलोनी में राकेश गुप्ता का घर, वार्ड नम्बर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 1,6,7,11 व 12 में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 1 सुन्दर बाग कॉलोनी रमेश सुपुत्र विद्यासागर के घर का प्रथम मंजिल, वार्ड नम्बर कांग्रेस भवन के नजदीक 6 अजय बहादुर सुपुत्र जगत बहादुर का घर, वार्ड नम्बर 7 लाडली की चक्की के समीप नितिश सुपुत्र अनिल कुमार का घर, वार्ड नम्बर 11 सुरेश कुमार सुपुत्र अर्जुन सिंह बड़ा चौक, वार्ड नम्बर 12 में अनिल दीपक व सतीश सुपुत्र शिवराम के घर व वार्ड नम्बर 12 में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गांधी जयंती के 150वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन सिरमौर एवं भाषा-संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली विद्यार्थियों की जिला स्तरीय ऑनलाइन चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा जाएगा जिसमें कक्षा 6ठी से 8वीं तक स्वच्छता विषय पर तथा कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए नशा निवारण विषय पर चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30सितम्बर.2020 तक जिला भाषा अधिकारी सिरमौर के ईमेल- [email protected] प्रविष्टियों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा आकर्षक पुरस्कार…