नाहन। जिला सिरमौर के नाहन में दिल्ली गेट के समीप देश का पहला कोविड-19 आयुष चिकित्सालय आरम्भ किया गया है जिसका शुभारंभ 14 अगस्त, 2020 को माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेदिक मंत्री राजीव सैजल द्वारा किया गया जिसमें आज ओपीडी का संचालन आरम्भ कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने दी। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमितो के रिकवरी रेट 70 प्रतिशत से अधिक है और अधिकतर संक्रमित लोग 10 दिनों के भीतर ठीक हो रहे है कोविड-19 आयुष चिकित्सालय में संक्रमित व एसिम्टोमेटिक लोगों का ईलाज आयुष पद्दतियों,…
Author: Himachal Varta
बिलासपुर। हिमाचल के जलाशयों में शुमार गोविंद सागर झील में मछली का रिकार्ड उत्पादन दर्ज किया गया है। शासन स्तर से 16 अगस्त तक कोविड-19 के प्रतिबंध लगाने के बाद मछुआरों ने 9.3 मीट्रिक टन पकड़कर रिकार्ड कायम किया है। इनके अलावा कोलडैम, चमेरा, पौंग जलाश्य सहित रणजीत सागर से 10 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ है। आंकड़ों के अनुसार मछली आखेट पर दो माह के प्रतिबंध के बाद 16 अगस्त को गोविंद सागर जलाशय से 9.03 टन, कोलडैम से 264 किलो, पौंग जलाश्य में 7.2 टन तथा चमेरा व रणजीत सागर से 2.1 टन मछली पकड़ी गई। निदेशक…
शिमला। इन दिनों सेब का सीजन जोर शोर से शुरू हो गया है, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण कई इलाकों में बागवानों को मजदूरों की कमी खल रही है। रामपुर उपमंडल में अब तक बाहरी राज्यों से 1200 के करीब मजदूर सेब सीजन के लिए पहुंचे है, जिन्हें प्रशासनिक नियमों के अनुसार ही काम करने की इजाजत दी गई है। हालांकि अभी तक करीब 900 मजदूरों ने क्वारंटीन का समय पूरा किया है, जबकि 300 मजदूर अभी भी क्वारंटीन में हैं। प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही बागवान मजदूरों को काम पर लगा सकते…
नाहन। भाषा संस्कृति विभाग सिरमौर द्वारा स्वतन्त्रंता संग्राम सैनानियों को समर्पित वीर रस व देश भक्ति पर आधारित ऑनलाईन कवि सम्मेलन का आयोजन 74वे स्वतन्त्रंता दिवस के उपलक्ष पर किया गया। इस कवि सम्मेलन में 25 से अधिक कवियों ने भाग लिया है। जिसमें विनोद शून्य, सुरेन्द्र सिंह धर्मा, कमल देव कमल, शिवा धरावेश, गोविन्द सिह कालिया, तमन्ना आर्य, मामराज शर्मा, बलबन्त सिंह चौहान, उपेश चौहान, शबनम शर्मा, शिव प्रकाश पथिक, स्नेह लता शर्मा, अनुदीप भारद्वाज, भरत धीमान, साधना शर्मा, संजय भारद्वाज व दीपराज विश्वास ने विशेष प्रस्तुती दी। इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार माम राज शर्मा तथा…
मैनकाइंड इकाई – 1 को भी किया सील नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए नगर परिषद पौण्टा साहिब के वार्ड नम्बर-1 में फ़ौजी पेट्रोल पंप की तरफ से गली के दोनों ओर तथा धर्मवीर के घर से लेकर राम लखन के घर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन तथा लाल सिंह की दुकान से लेकर सम्पूर्ण भूपपुर गली तक और जगमल सिंह की दुकान से लेकर पानी के टैंक तक के क्षेत्र को बफर जोन बनाया है। इसी प्रकार, वार्ड नम्बर-3 आदर्श कॉलोनी में सुर्जन सिंह का घर और वार्ड नम्बर-6 में ओंकार सिंह…
नाहन। नाहन सिरमौर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान, कृषि विपणन बोर्ड के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, रेणुका मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा सहीराम चौहान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बलवीर सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री भाजपा राजेंद्र ठाकुर, जिला सचिव भाजपा सुमित्रा धीमान, जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा प्रताप सिंह रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूप सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मपाल सूर्या। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश अत्री, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री कमल राज वर्मा, रेणुका मंडल भाजपा उपाध्यक्ष…
नाहन। रेणुका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने अपने शोक संदेश में बताया कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धारटीधार क्षेत्र की बनेत हल्द्वाड़ी पंचायत के ठक्कर गुआना निवासी सैनिक प्रशांत ठाकुर (24 बर्षीय) पुलवामा में गोली लगने से शहीद हो गए । वह सेना की ग्रैडिनिस कंपनी में कार्यरत थे । में शहीद सैनिक प्रशांत ठाकुर की शहादत पर गहरा शोक प्रकट करता हूँ तथा उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ । भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें । दुःख की इस घड़ी में भगवान उनके परिवार को शसहन करने की शक्ति…
नाहन। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कांडो च्योग पंचायत में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे है। लोगों ने यहां आईपीएच विभाग पर गंदे पानी की सप्लाई के आरोप लगाते हुए जल शक्ति महकमे के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कांडो च्योग पंचायत के ठाना गाँव के लोगो का आरोप है कि पिछले डेढ़ माह से पंचायत के लोगों को गंदे पानी की सप्लाई दी जा रही है। गुस्साए लोगों ने जमकर जल शक्ति महकमे के खिलाफ नारेबाजी की और बोतलों में भरकर यह पानी मुख्यमंत्री , जल शक्ति मंत्री सहित स्थानीय मौजूदा विधायक व पूर्व विधायक को भी भेजा। लोगों ने…