नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई महिला मोर्चा ने आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर आठ नई बहनों को भाजपा में शामिल किया, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्यामा ठाकुर ने बताया कि पंडित उपाध्याय जैसे महान विचारको क़े विचारो को आत्मसात करना व दूसरों तक पहुंचाना किसी भी व्यक्ति व देश क़े लिए गौरव का विषय हैं, ऐसी शख्सियत को शत शत नमन, इनके सपनों का भारत बनाने की सभी को कोशिश करनी चाहिए, ताकि भारत विश्व गुरु बन सके।
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना के 22 मामले सामने आए हैं। इनमें पांवटा साहिब से 42 वर्षीय व्यक्ति, डॉ वाईएसपीजीएमसी नाहन से 37 वर्षीय व्यक्ति और शिलाई की 78 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। सैनवाला से 27 वर्षीय युवक, आमवाला की 56 वर्षीय महिला और धौलाकुआं से 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। नौनी का बाग़ नाहन से 13 वर्षीय बच्ची, रानीताल नाहन से 18 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय व्यक्ति और 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। लक्ष्मी नारायण मंदिर नाहन के पास से 25 वर्षीय युवती और…
अवैध खनन करने पर चार ट्रैक्टरों के चालान कर वसूला 65 हजार रुपए जुर्माना, 6 जब्त नाहन (हिमाचलवार्ता)। लगातार खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इसके बावजूद भी खनन माफिया खनन करने से बाज नहीं आ रहे है। खनन माफिया कार्रवाई से बचने के लिए नए हथकंडे अपना कर अवैध कारोबार चला रहे है। ताजा मामले में पांवटा साहिब के तहत यमुना नदी में वन विभाग की टीम ने दबिश देकर रेत-बजरी से भरे हुए 10 ट्रैक्टर पकड़े। इस दौरान टीम ने कार्यवाही करते हुए 6 ट्रैक्टरों को जब्त किया जबकि 4 ट्रैक्टर चालकों से 65,790 रुपए जुर्माने…
काश पूर्ववर्ती सरकारों ने धारटी क्षेत्र की सुध ली होती-डा. बिन्दल देवका क्षेत्र को 70 सालों के बाद मिला संपर्क मार्ग नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा के धारटी क्षेत्र की पूर्ववर्ती सरकारों ने अनदेखी की जिसके परिणामस्वरूप धारटी क्षेत्र के लोग सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे। उन्होंने कहा कि काश पूर्व कांग्रेस सरकारों ने धारटी क्षेत्र की तरफ ध्यान दिया होता तो आज यहां की स्थिति कुछ ओर ही होती। डा. राजीव बिन्दल आज आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के धारटी क्षेत्र में करीब 3…
कांग्रेस ने द्वि-राष्ट्र के सिद्धांत के आगे घुटने टेक दिए किन्तु जनसंघ ने इसे मानसिक रूप से स्वीकार नहीं किया नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी राष्ट्र समर्पित महापुरूष थे जो जनसंघ विचारक, प्रचारक, संगंठक एवं राजनैतिक योजनाकर चारों रूप में विद्यमान रहे। उन्होंने कहा कि अखंड भारत का विचार, चिंतन ही पंडित दीन दयाल जी का जीवन दर्शन था। डा. बिन्दल आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। डेडीकेटेड कोविड-19 हेल्थ सेंटर सराहाँ में कोरोना संक्रमित मरीज की हार्ट अटैक से मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय निवासी पांवटा साहिब के बातामंडी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेल्थ सेंटर सराहाँ में उक्त कोरोना संक्रमित मरीज का उपचार चल रहा था। वीरवार देर शाम उसकी हृदय गति रुक जाने के कारण मृत्यु हो गई। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखा गया है। उधर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हुई…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र के गांव बनाड की एक युवती ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी अनुसार पच्छाद की बनाड़ गांव की युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवती की आयु 19 वर्ष बताई जा रही है। वह जमा दो पास करने के बाद घर पर ही थी। युवती ने यह खौफनाक कदम बुधवार देर शाम को उस समय उठाया जब घर पर कोई नहीं था। युवती ने अपने घर की छत के कूंडे में फंदा लगाकर अपनी जान दे…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब क्षेत्र में 26 सितम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियन्ता सुमित ने बताया कि गोन्दपुर में 132 केवी गिरी पांवटा लाईन के मुरम्मत केे कार्य के चलते पांवटा साहिब के क्षेत्र में प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरूद्व रहेगी।