तीन युवक 6 युवतियां मोहल्ला गोविंदगढ़ के पॉजिटिव, शहर लॉकडाउन नाहन। हालांकि नाहन शहर को जिला प्रशासन के द्वारा 2 दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन किया हुआ है। बावजूद इसके जिला सिरमौर के नाहन से आज रात 10 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए है। बता दें कि आज कुल 408 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी है जबकि 10 की रिपोर्ट पॉजीटीव, 296 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है और 2 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि अभी…
Author: Himachal Varta
नाहन। पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-5 का क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने आज जारी किए। उन्होने बताया कि अब इस क्षेत्र में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों की आवाजाही पर रात 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर, सभी 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर ही रहे। सभी सार्वजनिक स्थल और कार्य स्थल पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया…
यूनियन ने डीसी सिरमौर से की मंदिर न्यास के कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची तैयार करने की मांग… नाहन। महामाया बाला सुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर मजदूर यूनियन ने आज डीसी सिरमौर डॉक्टर आरके परुथी को ज्ञापन सौंप कर जल्द मांगे पूरी करने की मांग की है। यूनियन के महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि मंदिर न्यास प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व प्रबंधन के साथ यूनियन का समझौता हुआ था कि प्रबंधन यूनियन को कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनाकर सौंपेगा। क्योंकि मंदिर न्यास के तहत कार्यरत दैनिक भोगियों को पसंद के…
नाहन। कारगिल विजय दिवस की 21वीं सालगिरह के उपलक्ष्य पर 26 जुलाई, 2020 को प्रातः 9ः30 बजे नाहन स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व विधानसभा अघ्यक्ष एवं विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल सहित जिला प्रशासन के अधिकारीयों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह जानकारी आज यहाँ सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा ने दी।
अमृतसर एयरपोर्ट से विदेशों में फल और सब्जियाँ भेजने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पास उठाया जायेगा मसला सोनी ने की पी.एम.एफ.एम.ई. योजना की समीक्षा चंडीगढ़। राज्य की आर्थिकता को मज़बूती देने और स्थानीय खाद्य वस्तुओं को सांसारिक बाज़ार में उतारने के लिए पंजाब सरकार ने फाइव रिवर्स के नाम के तहत अपना प्रोसैसड फूड ब्रांड शुरू करने का फ़ैसला किया है। पंजाब के फूड प्रोसेसिंग मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा आज यहाँ मीटिंग के दौरान प्राइम मिनिस्टरज़ फॉर्मलाईज़ेशन ऑफ माईक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राईजिज़़ स्कीम (पी.एम.एफ.एम.ई.) की समीक्षा की गई। इस योजना ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ अधीन…
शिमला/चंडीगढ़। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीजीआईएमईआर के निदेशक डाॅ. जगत राम के साथ हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 स्थिति के बारे में चर्चा की और राज्य में इस महामारी की रोकथाम संबंधित सुझाव मांगे। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है और केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मापदण्ड अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर हैं क्योंकि राज्य में कोरोना की प्रसार दर पांच प्रतिशत से कम है। उन्होंने कहा कि राज्य के…
शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आज प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा तथा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्व बैंक के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने तथा शैक्षणिक संस्थानों की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अनेक लाभप्रद योजनाएं आरंभ की हैं। आज हिमाचल प्रदेश देश में शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है। विश्व बैंक ने सदैव प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया…
शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सचिवालय में कोरोना पाॅजिटिव का एक मामला सामने आने के बाद यहां प्रवेश के लिए वैध पास होना अनिवार्य किया गया है। राज्य सचिवालय में प्रवेश के लिए केवल उन्ही गैर-सरकारी व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, जिन्हें सचिवालय स्वागत कक्ष से वैध प्रवेश पास जारी किया गया है। विभिन्न बैठकों और वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लेने के लिए सचिवालय आने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी अपना विभागीय पहचान-पत्र साथ रखना अनिवार्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह ध्यान…