शिमला। प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्थानान्तरणों पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय लिया है। अब किसी भी विभाग, बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालय इत्यादि द्वारा स्थानान्तरण व समायोजन के आदेश जारी नहीं किए जा सकेंगे। केवल विशेष परिस्थितियों जैसे गम्भीर चिकित्सा मामले व प्रशासनिक अनिवार्यता की स्थिति में ही स्थानान्तरण किया जा सकेगा। इसके लिए 10 जुलाई, 2013 के व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुसार संबंधित मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री का पूर्व अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार कई…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से जिला सोलन और सिरमौर के उपायुक्तों से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और विभिन्न उपायों के बारे में विस्तृत चर्चा की और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कोविड देखभाल केंद्रों में मरीजों की सुविधा, स्वास्थ्य देखभाल और उन्हें संतुलित भोजन उपलब्ध प्रदान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड देखभाल केंद्रों में मरीजों की डाइट और देखभाल के लिए निर्धारित प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। जय राम ठाकुर ने कहा कि निर्धारित क्वारन्टीन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाए।…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और विभिन्न प्रबन्धों के दृष्टिगत आज शिमला में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव अनिल खाची और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान से चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री को प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे में अवगत करवाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी तरीके से किया जाना चाहिए। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कोरोना संक्रमण को नियन्त्रित करने के लिए प्रदेश में प्रभावी कार्य किया जा रहा…
नाहन। जिला सिरमौर में 26 जुलाई, 2020 को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा टेट की परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा नाहन के दो परीक्षा केन्द्रों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) नाहन में आयोजित की जाएगी। इन परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं पर 24 जुलाई को प्रशासन की ओर से जारी नाहन बंद के आदेश लागू नहीं होंगे। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दिए।
नाहन। पांवटा साहिब उपमण्डल के बद्रीपुर में वार्ड न0 1 के मकान न013/1 से समपूर्ण सिंह के घर तक के क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए। उन्होंने बताया कि गत जून को बद्रीपुर में दो व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बद्रीपुर के साथ लगते पूरे क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया था।
नाहन। जिला सिरमौर के नाहन व ददाहु में कोरोना पॉजीटीव मामलों के मद्देनज़र नाहन शहर और ददाहु के बाजार आज रात्री 9 बजे से सोमवार यानि 27 जुलाई प्रातः 9 बजे तक बंद रहेंगे। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए।उन्होंने बताया कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1969 के तहत पंजीकृत सभी दुकानें बंद रहेगी तथा दवाइयों व शराब के ठेके खुले रहेगे। इसके अतिरिक्त दुध की दुकानें यप्रातः 7 से प्रातः 9 बजेद्ध खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान नाहन व ददाहु शहर में आपातकालीन मेडिकल एमरजेन्सी स्थिति को छोड़कर लोगों…
किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होगी नींबू की खेती-डा. बिन्दल नाहन। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के देवका, सुरला, कौलांवाभूड़, बर्मापापड़ी, पालियो और त्रिलोकपुर पंचायतों में किसानों को करीब 25 हजार नींबू के पौधे निशुल्क वितरित किए। इससे पहले डा. बिन्दल ने गुरूवार को धारटी क्षेत्र में 34 हजार निबंू के पौधे किसानों को निशुल्क वितरित किए थे। डा. बिन्दल ने किसानों की आय में बढ़ौतरी करने के लिए नींबू की व्यावसायिक खेती के दृष्टिगत नाहन निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख नींबू के पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। डा.…
नाहन। पांवटा साहब के अन्तर्गत आने वाले धौलाकुआं स्थित ग्राउंड में आधा दर्जन युवकों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी शिकायत सिक्योरिटी गार्ड धर्मवीर निवासी कुन ने पुलिस थाना माजरा में दर्ज करवाते हुए बताया कि वह धौलाकुआं में आईआईएम में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। उसने बताया कि जब वह ड्यूटी पर आईआईएम ग्राउंड पहुंचा तो वहां पर दो कारें व बाइक लगाकर 6-7 लडके ग्राऊंड में बैठ कर शराब पी रहे थे। जब इसने उन्हें रोका तो युवकों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने इसकी बाइक को पत्थर…