Author: Himachal Varta

अंतरराज्यीय सीमा बैरियरों पर सख्ती बढ़ाते हुए करीब 360 वाहनों को भेजा वापस नाहन। अंतरराज्यीय सीमा बैरियरों पर डीएसपी पांवटा ने खुद पहुंच कर जायजा लिया। हरियाणा और उत्तराखंड सीमा बैरियरों पर सख्ती बढ़ाते हुए करीब 360 वाहनों को वापस भेजा गया जिसमें 45 क्रशरों पर पहुंचने वाले ट्रक, छोटे वाहन और कुछ दोपहिया वाहन भी शामिल रहे। सौ से अधिक पैदल पहुंचने वाले लोगों को भी उत्तराखंड और हरियाणा वापस भेज दिया गया। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते बैरियरों पर सख्ती चल रही है। स्थानीय क्रशरों पर आने वाले ट्रकों को अनुमति के साथ आने और जाने…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। गोविंदगढ़ मोहल्ला में 15 संक्रमण मामले आने के बाद अब नाहन के आईसीआईसीआई बैंक के सात कर्मियों को आइसोलेट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नाहन के आईसीआईसीआई बैंक का ब्राच  मैनेजर चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित पाया गया है। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने बैंक कर्मियों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इन सब की रिपोर्ट रात तक आने की उम्मीद है। उपायुक्त डॉ आरके परुथी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बैंक के सात कर्मियों…

Read More

नाहन।  नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला में कोरोना के केसों का कहर बडता ही जा रहा है!  जिला सिरमौर के गोबिंदगढ़ मौहल्ला नाहन से आज 15 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए है। कल भेजे गए 320 सैंपल में से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिसमे आज 15 की रिपोर्ट पॉजीटीव जबकि 85 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है।       इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 15 नए पॉजिटिव आये मामलों में 4 युवक/पुरूष जिनकी उम्र 14 से 65 वर्ष के बीच है तथा 11 युवती/महिलाए…

Read More

नाहन। डाॅ. राजीव बिन्दल विधायक नाहन ने एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम् से कहा कि नाहन विधान सभा क्षेत्र का इतिहास बदल रहा है। उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्षो में उद्घाटनो व शिलान्यासो का क्रम जारी है। गत 12 अप्रैल 2018 को माननीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी नाहन आए व करोडों रूपये के शिलान्यास उद्घाटन करके गए, तत्पश्चाप मैडिकल कालेज के भवन निर्माण की शुरूआत के समय उद्घाटन शिलान्यास व घोषणा की गई। डाॅ. राजीव बिन्दल ने स्वयं लगातार उद्घाटन व शिलान्यास किए। उसी कडी़ में 28 जुलाई का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गया है जब एक…

Read More

नाहन। नाहन में एक ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। हिंदू जागरण मंच ने आरोप लगाया है कि एक ऑडियो वायरल कर शहर में सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। दरअसल जिला मुख्यालय नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते है इसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिस कारण यहां के लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इन लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के मकसद से सभी समाज सेवी संस्थाएं आगे आ रहे हैं , परंतु एक ऑडियो वायरल होने की वजह से हड़कंप…

Read More

नाहन ।- जिला सिरमौर के गोबिंदगढ़ मौहल्ला नाहन से आज रात 07 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए है। आज भेजे गए 320 नए सैंपल में से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी है जबकि 07 की रिपोर्ट पॉजीटीव और 213 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 07 नए पॉजिटिव आये मामलों में एक युवक की उम्र 18 वर्ष और एक पुरुष की उम्र 55 वर्ष है। इसी प्रकार 05 युवती/महिलाए जिनकी उम्र 22 से 56 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि…

Read More

नाहन।  जिला सिरमौर के उपमण्डल पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कुंजा मात्तरों में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजीटीव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायत कुंजा मात्तरों के कुंज विहार कॉलोनी की दक्षिण पश्चिम में कुंजा से कल्याण सिंह के घर से सुरेन्द्र सिंह के घर तक के क्षेत्र और देवेन्द्र सिंह के घर से उतर पूर्व दिशा में चैन सिंह के घर तक के क्षेत्र को सील कर कन्टेनमेंट जोन घोषित किया हैं। इसके अतिरिक्त कुंज विहार कॉलोनी के समस्त क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन में आए क्षेत्र को छोडकर अन्य…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के उपमण्डल नाहन के नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 8 में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजीटीव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां  आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 8 के उतर पूर्व में बाल कृष्ण डेंटिस्ट की दुकान के साथ लगते हुए रास्ते से केवल कृष्ण के घर तक और उतर में खलील अहमद के घर तक और पश्चिम में छोटा गेट रानी ताल  के समीप रामकृष्ण के घर तक, दक्षिण में बारादारी रानीताल के समीप अजय कुमार के घर तक और पूर्व में बालकृष्ण के घर तक के क्षेत्र को…

Read More