Author: Himachal Varta

नाहन शहर फिर से बंद इस बार सख्ती पर उतरेगा प्रशासन नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, इससे प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई है। बता दें कि अकेले गोविंदगढ़ मोहल्ला में ही संक्रमितो का आंकड़ा 100 पार कर चुका है। अब इन बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला में भी आंकडा 150 को पार कर गया है! नाहन शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने…

Read More

नाहन। कोरोना की दस्तक से गिरिपार के ग्रामीण दहशत में हैं। यही वजह रही कि गुरुवार को नौहराधार बाजार और बाहर से आने वाली सभी गाडिय़ों को सेनेटाइज किया गया।   अब फैसला लिया गया है कि नौहराधार बाजार हर रोज सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुला करेगा। कोई भी व्यक्ति बेवजह व बिना मास्क नहीं घूमेगा। प्रसाशन द्वारा निर्णय लिया गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति चाहे व स्थानीय ही क्यों न हो, चूड़धार की ओर जाते दिखा तो उसे 14 दिन तक नौहराधार क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया जाएगा।

Read More

नाहन।  हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा 25 परसेंट बसों में किराया वृद्धि को लेकर जिला सिरमौर कांग्रेस के द्वारा कंवर अजय बहादुर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय नाहन में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के द्वारा उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि एक तो पहले से ही लोगों पर कोरोना की मार पड़ी है और ऊपर से प्रदेश की जय राम सरकार मुसीबत में अवसर ढूंढ रही है। बसों में किराया बढ़ाया जाना और उसके साथ-साथ डीजल और पेट्रोल…

Read More

नाहन। राजनीतिक घटनाक्रम बदल जाते हैं। कोई पद के लिए गोटियां फिट करता रहता है तो किसी को बिन मांगे सब मिल जाता है। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद भी इन्हीं में से एक हैं। अपने राजनीतिक जीवन में निर्विवादित रहे सुरेश कश्यप ने कभी न तो पद मांगा और न ही टिकट। लेकिन, पिछले तीन वर्षों में उनके सितारे बुलंदियों पर रहे। विधायक से सांसद बनें और अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी। उनके नाम कई रिकार्ड भी जुड़ गए। सिरमौर से वह भाजपा के पहले सांसद बने तो एससी वर्ग से भाजपा का पहला प्रदेश अध्यक्ष बनने का रिकार्ड…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना पॉजीटीव के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन चार नए डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर बनाये गए हैं। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी करते हुए बताया कि पांवटा साहिब में महादेव चौक पर स्थित रॉकवुड रिपोर्ट नज़दीक बातापुल, राजकीय उच्च विद्यालय (छात्र) तारूवाला के भवन तथा ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर में स्थित पॉली टेक्नीकल कॉलेज के भवन और संगडाह में राजकीय स्नात्तकोतर कॉलेज के भवन को डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में सराहां व त्रिलोकपुर में कोविड केयर सेंटर पहले ही अधिसूचित है…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत ददाहु में दो व्यक्तियों के कोरोना पॉजीटीव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायत ददाहु के वार्ड नम्बर 6 का समस्त क्षेत्र और पंचायत के पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर वार्ड नम्बर 4 में पंचायत घर से हलवाई की दुकान तक का पूरा खण्ड तथा उतर से दक्षिण दिशा में विकास हलवाई की दुकान से अरूण गर्ग की दुकान तक, अरूण गर्ग की दुकान से राकेश आर्य के मेडिकल स्टोर तक (पूर्व से पश्चिम दिशा में मुख्य सड़क के साथ लगते) और राकेश आर्य मेडिकल…

Read More

न्यूरोथेरेपी के माध्यम से बुजुर्गो का उपचार करने में जुटे हैं आशु तोमर नाहन।  न्यूरोथेरेपी और एक्यूप्रेशर में महारत हासिल करने वाले आशु तोमर इन दिनों पच्छाद़ क्षेत्र में जोड़ों का दर्द, डिस्क समस्या, सरवाईल, स्पॉन्डिलाइटिस और अन्य नाड़ी संबधी रोगों का घर घर जाकर निःस्वार्थ भाव से उपचार करने में अहम भूमिका निभा रहे है। जिससे विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को काफी स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। भूईरा गांव में किसान के परिवार में वर्ष 1995 में जन्में आशु तोमर ने स्थानीय स्कूल से मेट्रिक और जवाहर नवोदय विद्यालय ऊना से दस जमा दो की परीक्षा उतीर्ण की। इसके उपरांत…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के गोबिंदगढ़ मौहल्ला नाहन से आज 13 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए है। कल भेजे गए सैंपल में से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिसमे आज 13 की रिपोर्ट पॉजीटीव जबकि 85 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव तथा 2 की इनकनक्लुसिव आई है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 13 नए पॉजिटिव आये मामलों में 8 युवक/पुरूष जिनकी उम्र 10 से 42 वर्ष के बीच है तथा 5 युवती/महिलाए जिनकी उम्र 9 से 46 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि जिला में अब…

Read More