Author: Himachal Varta

शिमला। राष्ट्रीय गोकुल ग्राम के अन्तर्गत ऊना जिला के थानाकलां में हिमाचल प्रदेश का पहला कोगुल ग्राम स्थापित किया जाएगा। यह गोकुल ग्राम 15-01-70 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित किया जाएगा जो वर्तमान में गौ सेवा आयोग के स्वामित्व में है। यहां गैर- उत्पादक पशुओं के लिए पशु अभ्यारण्य भी स्थापित किया जाएगा। पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार ने इस परियोजना के अन्तर्गत 995.1 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 778.64 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। इस परियोजना का कार्यन्वयन हिमाचल प्रदेश पशुधन और कुकुट विकास बोर्ड (एचपीएलपीडीबी) द्वारा किया…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र में वीडियो काॅंफ्रेंस के माध्यम से 208 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 2.23 करोड़ रुपये की लागत से दसोमाजरा के लिए सम्पर्क मार्ग पर सिरसा नदी के ऊपर गरडर पुल तथा 76 लाख रुपये की लागत से  बग्गुवाला अप्रोच सड़क पर पुल का लोकार्पण किया। जय राम ठाकुर ने 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बनबीरपुर खड्ड पर स्पैन आर.सी.सी. पुल, 9.71 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनलगी-चण्डी-भट्ट-की-हट्टी…

Read More

शिमला। राज्य सचिवालय में बुधवार को कोविड-19 का मामला सामने आने के उपरांत प्रदेश सरकार ने वैध प्रवेश पत्र के बिना गैर-सरकारी लोगों के सचिवालय में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि किसी भी कर्मचारी के कहने पर सचिवालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और इस बारे में किसी भी लापरवाही के लिए गेट इंचार्ज को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

Read More

इस परियोजना से लाखों लोगों को घर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा सुगमता बेहतर जीवन की एक आवश्यक शर्त है, गरीबों सहित सभी को ऐसा जीवन जीने का अधिकार है: प्रधानमंत्री नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मणिपुर में जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि ऐसे समय में जब कि देश कोविड-19 के खिलाफ अथक संघर्ष कर रहा है, पूर्वी और पूर्वोत्‍तर भारत को भारी बारिश और बाढ़ की दोहरी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है और…

Read More

नाहन। श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि रेणुका के बीजेपी प्रत्याशी व उनके नेता कोरोना के मामले तेजी से सामने आने के बाद भी गावँ के लोगो के बीच जाकर भीड़ इकट्ठा कर रहे है जो कि सही बात नही है । पिछले कुछ दिनों से जिला सिरमौर में कोरोना के मामले तेजी से सामने आए हैं लेकिन चरणों का भाजपा प्रत्याशी व उनके भाजपा नेता ऐसे माहौल में भी ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्र में जाकर भीड़ इकट्ठा कर सरेआम नियमों…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। राज्यापाल ने कहा कि सक्षम गुड़िया बोर्ड के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मामलों में गुणवत्ता सुधार के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के विरूद्ध अत्याचार के मामलों में बोर्ड को पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए।  रूपा शर्मा ने राज्यपाल को प्रदेश की बालिकाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि बोर्ड पीड़ित बालिकाओं को राहत…

Read More

डेढ़ करोड़ स्वीकृत होने पर भी नहीं शुरू हो सका हाब्बन स्कूल का निर्माण कार्य नाहन। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हाब्बन के नए स्कूल भवन के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 1.40 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। परंतु नए भवन के प्लान में कुछ आवश्यक बदलाव न होने से इसका कार्य आरंभ नहीं हो सका है। जिससे लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश और स्वतंत्रता सैनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने बताया कि वर्ष 2017 के दौरान स्कूल भवन की निचली मंजिल में बरसात के दौरान…

Read More

सेब और टमाटर की तरह नींबू की खेती बदल सकती है किसानों की तकदीर-डा बिन्दल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नींबू की खेती के लिए आई आगे नाहन। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि जिस प्रकार सेब और टमाटर ने हिमाचल के किसानों और बागवानों की तकदीर बदल दी है ठीक उसी प्रकार नाहन क्षेत्र में नींबू की व्यावसायिक खेती भी किसानों का भाग्य बदल सकती है। उन्होंने कहा कि नींबू की व्यावसायिक खेती के दृष्टिगत नाहन विधानसभा क्षेत्र में इस बरसात के सीजन में एक लाख नींबू के पौधे बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया…

Read More