नाहन। पुलिस चौकी हरिपुरधार की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान काला मोड़ हरिपुरधार में एक व्यक्ति से 12 बोतलें देसी शराब बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति हरिपुरधार की ओर आ रहा था। मोड़ के समीप पुलिस जवानों को देखकर वह अचानक वापस मुड़ गया। उसने अपने कंधें पर सफेद रंग का एक बैग उठा रखा था। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम वीर सिंह निवासी डारनू बताया। उक्त व्यक्ति की ओर से उठाए कैरी बैग को चेक किया तो बैग के अंदर देसी शराब की 12 बोतलें बरामद हुईं। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया…
Author: Himachal Varta
नाहन। पांवटा साहिब के शमशेरपुर वार्ड- 5 के समीप एक जिम को संचालित करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद एसएचओ पांवटा की टीम ने मौके पर जाकर कार्यवाही शुरू की। जिम में कुछ युवा एक्सरसाइज करते हुए मिले। इन दिनों कोरोना वायरस के चलते तमाम जिम सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार बंद है। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए जिम के संचालक को जुर्माना किया है जिसमें नियमों के तहत 500 से 5000 रुपये तक जुर्माना हो सकता है। जानकारी के अनुसार पांवटा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ जिम संचालित किए…
नाहन। पांवटा साहिब शहर के बद्रीपुर इलाके में पति-पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है लेकिन रात को एक शख्स ने कंटेनमेंट जोन से बाहर निकलने की कोशिश की। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने जब उसे रोकना चाहा तो वह उसके साथ उलझ पड़ा। होमगार्ड जवान के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम साढ़े 6 बजे के आसपास बद्रीपुर के कंटेनमेंट जोन में कंटेनमेंट जोन…
तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का डीसी ऑफिस के बाहर धरना नाहन। देश में बढ़ती डीजल और पेट्रोल की कीमतों को लेकर जिला सिरमौर कांगे्रस कमेटी ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे और तेल की बढ़ती कीमतों को वापिस लेने की मांग की। इस के बाद कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा, जिसमें डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि में कटौती करने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी…
15 दिनों में दी कोरोना को मात नाहन।- जिला सिरमौर में आज 6 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं जिसके चलते जिला में एक्टिव केस 14 से घटकर 8 रह गए हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि आज जिला में कुल 85 सैम्पल्स जिनमें 78 नए, 6 फॉलोअप और 1 रिपीट सैंपल शामिल था, जांच के लिए भेजे गए थे। जांच के बाद 77 नए सैम्पल्स, 1 रिपीट सैंपल और 6 फॉलोअप सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 1 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आज ठीक हुए लोगों में…
शिमला। तीन से छह वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय पूर्व शिक्षा और शिशु देखभाल सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां बच्चों की प्रारंभिक देखभाल शिक्षा पर एक प्रस्तुतीकरण के दौरान यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण आवश्यकताओं को पूरा करना महिला एवं बाल विकास विभाग…
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश वन्य प्राणी बोर्ड की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विकास और पारिस्थितिकी संरक्षण में बेहतर तालमेल समय की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्य होने के नाते हिमाचल प्रदेश के पारिस्थितिकी संतुलन में वन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और राज्य सरकार वनीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। वर्तमान वर्ष के दौरान 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के वनों में समृद्ध जैव-विविधता है और लोगों…
मुख्यमंत्री ने सक्षम गुड़िया बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की शिमला। महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं और राज्य सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज कल्याण की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सक्षम गुड़िया बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बोर्ड का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, नीति और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा करने के अतिरिक्त महिलाओं के लिए नियम,…