नाहन। हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर यमुना नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पांवटा पुलिस के मुताबिक शव यमुना नदी में पानी के बहाव को रोकने के लिए बनाए गए रापटा में फंसा हुआ था। युवक की पहचान लुकमान पुत्र फुरकान निवासी धर्मावाला तहसील विकासनगर जिला देहरादून (उत्तराखंड) के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुकमान की गुमशुदगी की रिपोर्ट 25 जून को पांवटा साहिब पुलिस थाना में उसके स्वजनों ने दर्ज करवाई थी। शव की शिनाख्त उसके पिता फुरकान, भाई मंतजीर व सलीम ने की है पुलिस मामले की जाँच कर रही है। मामले की…
Author: Himachal Varta
बाइक सवार दो लोगों से 1.26 ग्राम चूरा पोस्त बरामद नाहन। पांवटा साहिब पुलिस ने नाके पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों से 1.26 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है शनिवार देर रात पांवटा साहिब पुलिस टीम ने एएसआई रामलाल के नेतृत्व में बातापुल से यमुनानगर जाते समय राणा ढाबे के सामने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बाइक सवारों को जांच के लिए रोका तो हरजीत सिंह व दीप चंद निवासी हरिपुर टोहाना डाकघर शिवपुर तहसील पांवटा साहिब से 1.26 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि सिरमौर के…
कोरोना का कहर : नही निकल पाई भगवान जग्गनाथ की रथयात्रा मन्दिर में पूजा अर्चना कर निभाई गई परम्परा नाहन। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस बार ऐतिहासिक शहर नाहन में जगन्नाथ रथ यात्रा नहीं निकल पाई। जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर ही जगन्नाथ रथ यात्रा की औपचारिकता निभाई गई। दरसल नाहन में हर साल धूमधाम के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती थी जिसमें हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेते थे मगर इस बार कोरोना के चलते जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजित नहीं हो पाई आयोजकों ने जगन्नाथ मंदिर में हवन कर रथ यात्रा की औपचारिकता निभाई। जगन्नाथ…
सिरमौर के प्रसिद्ध लोक गायक दिनेश शर्मा के लोकगीत नाहन । गत दिवस सिरमौर जिला के हरिपुरधार, सुंदर घाट, संगड़ाह, रेणुका और नाहन की मनमोहक और प्राकृतिक नजारों से ओतप्रोत पहाड़ियों में शुरू हो गई। द ग्रेट खली और बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मोहित चौहान के साथ इलेक्शन आइकन रह चुके लोक गायक दिनेश शर्मा के इससे पूर्व लगभग एक दर्जन ऑडियो वीडियो हिमाचल में बहुत नाम कमा चुके हैं। जाने-माने साहित्यकार लेखक और कवि अनन्त आलोक की रचना पर आधारित इस लोकगीत में एक गरीब परिवार की एक ऐसी लड़की की व्यथा को कहानी के रूप में दर्शाया है…
नाहन। जिला सिरमौर की पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कोटला बांटी गाँव में पिछले तीन वर्ष के अंतराल के उपरांत आखिर लोक निर्माण विभाग द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बांगी के अधूरे भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हैदराबाद जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और इस कार्य को आरंभ करने के लिए कोटला बांगी पंचायत के लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक रीना कश्यप का आभार व्यक्त किया गया है। बता दें कि कोटला बांगी स्कूल की आधारशिला 10 अगस्त 2017 को रखी गई थी। इस स्कूल में आठ कमरों के…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से चम्बा जिले के पांगी क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आॅनलाइन आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यासों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 17.300 कि.मी. धवारस-सुरल-भटोरी सड़क, 16.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 24 कि.मी. लंबी साचपास से तोेवान सड़क तथा 2.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होन वाली साईचू से चसाक सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 1.21 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के अतिरिक्त भवनों के निर्माण,…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां हिमाचल फ्लोर मिल कांगड़ा के मालिक अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो लाख रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश वन्य प्राणी बोर्ड की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विकास और पारिस्थितिकी संरक्षण में बेहतर तालमेल समय की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्य होने के नाते हिमाचल प्रदेश के पारिस्थितिकी संतुलन में वन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और राज्य सरकार वनीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। वर्तमान वर्ष के दौरान 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के वनों में समृद्ध जैव-विविधता है और लोगों…