नाहन। जिला सिरमौर के पावटा साहब इलाके के निवासी क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस, क्षेत्रीय तिब्बती महिलाओं के संघ और भारत-तिब्बत मैत्री संघ पांवटा साहिब ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। इस दौरान चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने और भारतीय सेना पर किए कायराना हमले की कड़ी निंदा की गई। प्रदर्शनकारियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला भी फूंका। क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवांग पोलीजोर और क्षेत्रीय तिब्बती महिलाओं के संघ की प्रधान दोरजी डोलमा ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए 20 भारतीय सैनिक के साहस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नवांग ने कहा कि हर तिब्बती भारत…
Author: Himachal Varta
नाहन। आगामी 30 जून, 2020 को 132/33 केवी सब स्टेशन गौरा में बिजली के स्तंभ और बीम के निर्माण कार्य के चलते राजगढ़, दीदग, हब्बन, बडू साहिब, नोहराधार, बोगधार, चाड़ना, हरिपुरधार और पनोग क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमंडल चाड़ना, अभिलाष ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुबह 9ः00 से सांय 6ः00 बजे तक बाधित रहेगी।
नाहन। पांवटा साहिब में सब्ज़ी मंडी के नज़दीक वार्ड नंबर 5 में कल आईटीबीपी जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने वार्ड नंबर 5 की यमुना विहार कॉलोनी में बी के बनर्जी के घर से लेकर सेवानिवृत एसडीओ लोक निर्माण विभाग निराला (उत्तर दिशा) के घर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील किया है। इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोडकर किसी भी प्रकार की आवजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा और एक स्थान पर लोगों को इकठ्ठा होने की इजाजत नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 5 की पूर्व दिशा…
शहर के 90 लोगों को योजना के तहत मिला रोजगार नाहन। मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना के तहत नगर पालिका नाहन ने शहर के 154 लोगों को जॉब कार्ड जारी किए हैं जिसके तहत वर्तमान समय में 90 लोगों को रोजगार मिला है। दरअसल कोरोना महामारी के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे प्रदेश के शहरी इलाकों में रहने वाले उन लोगों की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनरेगा की तर्ज पर शहरी आजीविका योजना के तहत 120 दिनों का रोजगार देने का निर्णय लिया। इस योजना के तहत नगर पालिका नाहन द्वारा शहर के 154 लोगों को…
शिमला। सेब उत्पाद के परिवहन के लिए विस्तृत और व्यापक व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बागवानों को अपने उत्पाद मण्डियों तक ले जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज यहां सेब सीजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि फल उत्पादकों की सुविधा के लिए एचपीएमसी ने पैकेजिंग सामग्री जैसे कार्टनस, सैपरेटर्स, ट्रे और अन्य संबंधित सामग्रियों की आपूर्ति के लिए 26 फर्में सूचीबद्ध की है। उन्होंने कहा कि इन फर्मों द्वारा लगभग 1.20 करोड़ कार्टन तैयार किए जा चुके हैं।…
प्रधानमंत्री ने कहा, कोरोना योद्धाओं की मदद से भारत कोविड-19 से मजबूती से लड़ रहा है आत्मनिर्भर भारत प्रत्येक भारतीय के लिए आर्थिक ताकत और समृद्धि सुनिश्चित करता है : प्रधानमंत्री ‘स्थानीय स्तर पर उत्पादन करने और स्थानीय उत्पाद खरीदने’ का आह्वान अनेक लोगों के घर में समृद्धि का दीप जलाएगा : प्रधानमंत्री नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज परम श्रद्धेय डा. जोसफ मार थोमा मेट्रोपोलिटन के 90वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपनी शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने कहा कि…
शिमला। प्रदेश सरकार मौजूदा शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने के साथ राज्य में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विद्यार्थियों को प्रदेश में ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो और वह अपनी क्षमताओं के अनुसार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले सकें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद्…
शिमला। हिमाचल प्रदेश उद्यान उपज विपणन एवं विधायन निगम लि. (एचपीएमसी) के प्रवक्ता ने बताया कि निगम द्वारा सेब सीजन 2020 के मध्यनजर बागवानों को समय रहते तथा उचित मूल्यों पर पैकिंग सामग्री जैसे कार्टन, ट्रे और सेपरेटर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 26 फर्मों का चयन (ऐमपेनल) किया है। प्रवक्ता ने बताया कि एचपीएमसी द्वारा सेब की पैकिंग सामग्री के तय दामों की सूची निगम की वेबसाईट www.hpmc.in और e-udyan.gov.in पर उपलब्ध करवाई गई है। प्रवक्ता ने सभी बागवानों से निवेदन किया है कि वे अपने मांगों की बुकिंग हेतु एचपीएमसी की सम्बन्धित शाखाओं से सम्पर्क करें तथा…