नाहन। उपमंडल की ग्राम पंचायत संगड़ाह के तहत आने वाले खड़चिया गांव में चल रही शादी में उस समय खलल पड़ गया जब वहां पुलिस आ पहुंची। पुलिस को देखते हुए शादी में आए लोग किनारा करने लगे। लेकिन थाना प्रभारी जीत राम भारद्वाज ने प्रशासनिक मंजूरी से अधिक लोगों की मौजूदगी के चलते लड़की के पिता पर धारा 111, 115 के तहत पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। हालांकि, पुलिस लड़की के पिता पर एफआईआर दर्ज कर रही थी लेकिन लोगों के आग्रह पर पुलिस ने जुर्माना लगाया। लड़की के पिता ने मौके पर ही जुर्माना राशि पुलिस…
Author: Himachal Varta
नाहन। नाहन से लगभग 75 किलोमीटर दूर संगड़ाह क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे पेश आए एक दर्दनाक कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौहराधार के ब्लायनदार के साथ लगते गांव शिली भंगाड़ी के लिए जाने वाले लिंक रोड पर शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमे तीन व्यक्ति घायल हो गए। कार के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलो को खाई…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आज नई दिल्ली में आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान का उद्घाटन किया। इसके अंतर्गत पलायन करके आए कामगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ स्थानीय उद्यम को बढ़ावा दिया जाएगा।इस अवसर पर, प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण होने वाली कठिनाइयों को पार करने में हर कोई सक्षम होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक इसका कोई टीका नहीं मिलता है, तब तक दो गज की दूरी को बनाए रखना, चेहरे को मास्क से ढंकना सबसे अच्छी सावधानी है। प्रधानमंत्री…
नाहन। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जहां प्रदेश में कोरोना वायरस को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़ने लगा है तो वहीँ, संक्रमण के नए मामले भी बदस्तूर आना जारी है। आज जिला सिरमौर में कोरोना का एक और नया मामले सामने आया हैं। जहां पांवटा साहिब में आईटीबीपी का 47 वर्षीय जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जवान मूलत: कोलर का रहने वाला है, लेकिन 3 दिन पहले लौटने के बाद पांवटा साहिब में ही रह रहा था विभाग ने उसे लौटने के बाद क्वारंटाइन किया था। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके…
नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आज आदेश जारी करते हुए नाहन नगर परिषद् के वार्ड नंबर 3 के घोषित कन्टेनमेंट जोन के क्षेत्र को कम करते हुए बायीं तरफ का रास्ता जोकि एन सी गुप्ता के घर से चन्दर दत्त शर्मा के घर तक नाले के साथ होते हुए आर के गुप्ता के घर से कुसुम गौतम के घर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 3 का शेष क्षेत्र और वार्ड नंबर 2, 4, 5, 6 और 7 के सम्पूर्ण क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। उन्होंने बताया…
6 हजार करोड़ के टेक्नोमेक घोटाले की सीआईडी ने कोर्ट को सौंपी सप्लीमेंट्री चार्जशीट नाहन। 4300 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने सिरमौर जिले की स्थानीय अदालत में तीसरी और अंतिम चार्जशीट दाखिल कर दी। इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जांच एजेंसी ने चार आरोपियों के अपराध का ब्योरा कोर्ट को सौंपा है। इनमें आबकारी विभाग के ईटीओ ज्योति स्वरूप, ईटीआई दीपक सत्ती और रिटायर्ड ईटीआई रमेश चौहान के अलावा कंपनी के अतिरिक्त निदेशक अनिल जैन शामिल हैं। जैन को जांच अधिकारियाें ने हरियाणा की एक जेल में धोखाधड़ी मामले में बंद…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां अध्यापक यूनियन हिमाचल प्रदेश के राज्य समन्वयक कमल चंद राणा द्वारा व्याख्याताओं और अध्यापकों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख 77 हजार 777 रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल द्वारा भी इस कोष के लिए 1.51 लाख रुपये का चैक भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी योगदानकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
शिमला। नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पुलिस, शिक्षा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागों के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ड्रग खतरे से निपटने वाले सभी लाइन विभागों को एकीकृत दृष्टिकोण अपनाकर समस्या के वास्तविक समाधान के लिए समन्वय स्थापित कर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं में मादक पदार्थों की लत एक गंभीर समस्या है और केवल सरकारी तंत्र ही इस समस्या का समाधान नहीं कर सकता, हमें खतरे को रोकने के लिए गैर सरकारी संगठनों और धार्मिक संगठनों को भी इस…