Author: Himachal Varta

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने तथा मेडल  हासिल करने वाली किन्नौर जिले की तीन महिला बाॅक्सिंग खिलाड़ियों विनाक्षी देवी, स्नेहा तथा दीपिका को अपनी ऐच्छिक निधि से प्रत्येक को 51,000 रुपये देने की घोषणा की है। इनमें कुमारी विनाक्षी देवी, जिन्होंने खेलों इण्डिया अभियान के तहत वर्ष 2019 में अंडर-19 बाॅक्सिंग में गोल्ड मेडल तथा वर्ष 2020 में भूटान इंटरनेशनल इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। कु. स्नेहा, जिन्होंने खेलों इण्डिया अभियान के तहत वर्ष 2020 में अंडर-19 बाॅक्सिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया और स्पेन में बाक्ंिसग की जूनियर विश्व चैंपियनशिप में…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी डाॅ. अजय भंडारी को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। डाॅ. अजय भंडारी की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पूर्वतर हो, के लिए होगी।

Read More

नाहन। पांवटा साहिब में सब्ज़ी मंडी के नज़दीक वार्ड नंबर 5 में कल आईटीबीपी जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने वार्ड नंबर 5 की यमुना विहार कॉलोनी में बी के बनर्जी   के घर से लेकर सेवानिवृत एसडीओ लोक निर्माण विभाग निराला (उत्तर दिशा) के घर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील किया है। इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोडकर किसी भी प्रकार की आवजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा और एक स्थान पर लोगों को इकठ्ठा होने की इजाजत नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 5…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के विकास खण्ड नाहन की 6 ग्राम पंचायतों में जल रक्षक के 8 पद भरे जाने है जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई, 2020 को सांय 3 बजे तक सहायक अभियन्ता जल शक्ति विभाग जमटा में आवेदन कर सकते है। इन 8 पदों में ग्राम पंचायत नवाणी में 2, बनेठी में 2, सुरला में 1, देवका पुडला 1, चकली 1, नेहली दीडा 1 पद जल रक्षक के भरे जाने है। 15 जुलाई, 2020 को प्रमाण पत्रों की छटनी के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा जिसके लिए आवेदक को अपने मूल दस्तावेजों सहित इस दिन जल शक्ति कार्यालय…

Read More

कालाअंब के सब स्टेशन की मरम्मत के मद्देनज़र इन गांवों में रविवार को बिजली रहेगी बाधित नाहन। कालाअंब-दोसड़का के 33 केवी सब स्टेशन में मरम्मत के मद्देनजर रविवार को कुछ क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सब स्टेशन के उपकरणों की मरम्मत होगी। लिहाजा, इस दौरान आम्बवाला, सैनवाला, विक्रमबाग, बोगरिया, बांकाबारा की बिजली प्रभावित होगी। एसडीओ सतीश कुमार ने इसके मद्देनजर लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।

Read More

नाहन। एक तरफ लॉकडाउन की मार और दूसरी ओर बिजली के भारी भरकम बिलों ने राजगढ शहर के लोगों की नींद उड़ा दी है । बिजली विभाग द्वारा शहर के एक दुकानदार को 780 रूपये का बिल थमा दिया गया जबकि बिल में बिजली की खपत केवल दस यूनिट दिखाई गई है। अर्थात लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानें बंद रही और बिजली बोर्ड द्वारा अब मनमाने ढंग से बिल दिए जा रहे हैं । इसी प्रकार शहर के एक कपड़ा व्यापारी ने बताया कि उनकी दुकान पिछले तीन महीने से बंद रही फिर भी बिजली बोर्ड ने 2750 का बिल…

Read More

नाहन। पांवटा साहिब उपमण्डल के बद्रीपुर में वीरवार को 2 व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बद्रीपुर के साथ लगते क्षेत्र को सील करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि बद्रीपुर के साथ लगते राष्ट्रीच उच्च मार्ग 72 (वार्ड न. 1) के दायीं  तरफ का क्षेत्र नजदीक खेमजी ढाबा से लेकर शर्मा पेट्रोल पंप तक, पश्चिम दिशा में शर्मा पेट्रोल पंप से एस एस छेत्री के घर तक, उत्तर दिशा में एस एस छेत्री के घर से रघुवीर सिंह एंड संस के घर तक और पूर्व दिशा में रघुवीर सिंह के…

Read More

नाहन। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार 10+1 एवं 10+2 कक्षाओं मे प्रवेश पुन प्रारम्भ हो गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार के प्रधानाचार्य सन्दीप भाल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक प्रवेश नही लिया है वह ऑनलाइन, वॉट्सएप् अथवा ऑफ़लाइन किसी भी माध्यम से 1जुलाई से पूर्व प्रवेश करवा ले। विद्यार्थी प्रवेश हेतु प्रवक्ता सुरेन्द्र पुन्डीर के निजी वॉट्सएप्प नंबर 9805474687 अथवा लिपिक सुरेश कुमार के दूरभाष संख्या 9805441423 पर भी सम्पर्क कर सकते है।

Read More