नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 12 व 13 में दो व्यक्तियों के कोरोना पॉजीटीव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 12 की पुलिस चौकी, कच्चा टैंक के नजदीक प्रदीप कुमार पुत्र श्री जगत राम के निवास को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है और वार्ड नम्बर 12 के शेष क्षेत्र तथा वार्ड नम्बर 11 के समस्त क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है।
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद जगन्नाथ ने आज संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मॉरीशस में सुप्रीम कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन किया। यह भवन मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई के भीतर भारत से सहायता प्राप्त पहली अवसंरचना परियोजना है जिसका उद्घाटन कोविड महामारी के बाद किया गया है। यह ऐतिहासिक परियोजना भारत सरकार से प्राप्त 28.12 मिलियन अमेरिकी डालर की अनुदान सहायता से पूरी की गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत के विकास सहयोग के अंतर्निहित दर्शन के रूप में मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के विशेष महत्व को…
कहा, देश विरोधी ताकतों से भारत की सुरक्षा के लिए कानून अनुसार सब ज़रुरी कदम उठाएंगे अकाली दल के प्रधान को पंजाबी नौजवानों को पुलिस के खि़लाफ़ भडक़ा कर अलगाववादी ताकतों के हाथों कथपुतली बनने से गुरेज़ करने के लिए कहा चंडीगढ़। गैर कानूनी सरगर्मियाँ रोकथाम एक्ट (यू.ए.पी.ए.) के अंतर्गत की गई हालिया गिरफ़्तारियों पर सुखबीर सिंह बादल की तरफ से दी गई कथित धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को कहा कि वह पंजाब और देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कानून अनुसार सब कदम उठाऐंगे। मुख्यमंत्री ने…
डिफैंस सर्विसिज में कमिश्नड अफसरों के तौर पर कॅरियर के प्रशिक्षण के लिए 25 लड़कियों के बैंच का चयन किया जायेगा सी -डैक के द्वारा कोविड -19 सुरक्षा नियमों के अनुसार ली जायेगी परीक्षा चंडीगढ़। पंजाब सरकार की प्रमुख संस्था माईं भागों आम्र्ड फोर्सिज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्लज़ की तरफ से कोरोना महामारी के मद्देनजऱ इस साल उम्मीदवारों की रजिट्रेशन सी-डैक पोर्टल पर ऑनलाइन की गई है। माईं भागों आम्र्ड फोर्सिज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण के लिए लड़कियों के नये बैंच की दाखि़ला परीक्षा 5 अगस्त, 2020 को होगी। इस बात की जानकारी देते हुये माईं भागों ए.एफ.पी.आई के डायरैक्टर…
राज्य में ट्रूनाट मशीनों के साथ 4167 टैस्ट किये गए जिनमें से 264 पॉजिटिव पाये गए चंडीगढ़। कोविड -19 संकट के साथ प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए पंजाब ने कोरोनावायरस के लक्षणों का जल्दी पता लगाने और टेस्टिंग के लिए नवीन ढंग-तरीकों के प्रयोग की पहल की है। राज्य सरकार ने टेस्टिंग के लिए 15 और ट्रूनाट मशीनें खरीदी हैं जिससे मरीज़ों का जल्द पता लगा कर, टेस्टिंग करके और उनको क्वारंटाईन करके कोविड -19 के फैलाव को रोका जा सके। अब सरकारी अस्पतालों में कुल 30 मशीनें कार्यशील हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण…
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की तरफ से यौन उत्पीडऩ की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये उप-सचिव कृष्ण कुमार सिंगला को सरकारी सेवा से जबरन सेवा निवृत किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुये सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह अधिकारी पंजाब सिवल सचिवालय में बतौर उप सचिव (परखकाल अधीन) तैनात था और 58 साल की उम्र पूरी करने के उपरांत सरकार की हिदायतों के अनुसार तारीख़ 01.09.2019 से पहले साल के सेवाकाल के वृद्धि पर चल रहा था। इस अधिकारी के विरुद्ध इस अधीन तैनात महिला सीनियर सहायक की तरफ से यौन उत्पीडऩ की शिकायत की गई थी। जिसके उपरांत…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में सादे व गरिमापूर्ण समारोह में तीन नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुख राम, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश पठानिया व घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजिन्द्र गर्ग ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कार्यवाही का संचालन किया। सामाजिक दूरी के मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए शपथ ग्रहण समारोह सीमित लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी, कृषि मंत्री…
उद्यान विभाग के दवा बिक्री केंद्र पर लटका ताला-किसान परेशान… नाहन। उद्यान विभाग का बिक्री केंद्र बंद होने के कारण किसानों को कीटनाशक और फंफूदनाशक दवाएं उपलब्ध न होेने पर काफी परेशानी पेश आ रही है। जिला कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र ठाकुर ने इस बारे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उद्यान विभाग को बिक्री केंद्र खोलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी। परंतु विभाग को किसानों की कोई चिंता नहीं है और राजगढ़ क्षेत्र के किसानों को कीटनाशक दवाएं खुले बाजार से कई गुना अधिक दाम पर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि उद्यान विभाग राजगढ़…