Author: Himachal Varta

नियुक्ति के लिए पार्टी नेताओं का जताया आभार  नाहन। रेणुका भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपेंद्र ठाकुर को पार्टी द्वारा रेणुका भाजयुमो का महामंत्री नियुक्त किया गया है जिसके लिए उपेंद्र ठाकुर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। रेणुका क्षेत्र के हरिपुरधार में भाजयुमो की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान अपनी नियुक्ति के लिए उपेंद्र ठाकुर ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और कहा कि वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

Read More

नाहन। आपातकाल के दौरान एक साल जेल में बिताने वाली पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने कहा कि स्वत्रंत भारत के इतिहास में आपातकाल के 21 माह की अवधि काला अध्याय रहा। यह बात उन्होंने वीरवार को नाहन में आपातकाल दिवस पर हिंदू जागरण मंच की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह में कही। इस दौरान हिंदू जागरण मंच सिरमौर के प्रांत महासचिव मानव शर्मा की टीम ने लोकतंत्र प्रहरी श्यामा शर्मा को सम्मानित किया। पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने कहा कि देश में आपातकाल वह काला इतिहास रहा है, जब देश में नागरिकों के मूल अधिकार खत्म कर दिये गये।…

Read More

सिरमौर में बाहरी राज्यों से आना अब आसान नहीं होगा नाहन। जिले सिरमौर  में बाहरी राज्यों से आना अब आसान नहीं होगा। जिला प्रशासन ने तमाम बैरियरों पर सख्ती बढ़ा दी है। बाहरी राज्यों से आ रहे मजदूरों को क्वारंटीन में रहने के आदेश दिए जा रहे हैं। जबकि सरकार की एसओपी के अनुसार मजदूर सीधा कार्यस्थल पर जाकर कार्य कर सकते हैं। लेकिन दूर से आने वाले मजदूरों की ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जा रहा है। कालाअंब बैरियर से पहुंचे करीब 70 ऐसे मजदूर क्वारंटीन किए जा चुके हैं। इतना ही…

Read More

मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पीटीए, पैट और पैरा टीचरों की सेवाओं को नियमित करने को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। इससे विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत लगभग 6500 पीटीए, 3300 पैट और 97 पैरा टीचर लाभान्वित होंगे। कोविड.19 महामारी के कारण प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग के पुनर्जीवित करने के लिए कार्यशील पूंजी पर दिए जाने वाले ऋण पर ब्याज की छूट के लिए योजना प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना के तहत 31 मार्च, 2020 तक एक करोड़ रुपये का जीएसटी चुकाने वाली…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में आज कोरोना जांच के लिए 74 सैम्पल्स लिए गए थे । शाम को आई रिपोर्ट के मुताबिक 2 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं । पॉजिटिव आए दम्पति पौण्टा साहिब के 36 वर्षीय पुरुष तथा 28 वर्षीय महिला है। दम्पति दिनांक 17-06-2020 को दिल्ली से गाड़ी में यमुनानगर तक पास बनवाकर पहुंचे और वहां से राउंड ट्रिप का पास बनवाकर पांवटा साहिब पहुंचे और तबसे होम क्वारंटाइन थे। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Read More

चंडीगढ़। आगामी मानसून के दौरान सम्भावित  बाढ़ की स्थिति के मददेनजर भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने भी बाढ़ के दौरान प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए ‘‘क्या करना है और क्या नहीं करना है’’ पर आम जनता के लिए एडवाजरी जारी की है। प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ की आंशका से पूर्व लोग नालियों में कूड़ा, प्लास्टिक की थैलियां, प्लास्टिक की बोतलें न रखें। यदि ऊंची लहरें और भारी बारिश एक साथ हों तो घर पर रहने की कोशिश करें। आकाशवाणी, दूरदर्शन पर मौसम का पूर्वानुमान सुनें।…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने युवाओं का आह्वïान किया है कि वे एक अच्छे एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे के  खिलाफ  सरकारी तथा  सामाजिक संगठनों के माध्यम से चलाई जा रहीं मुहिम का हिस्सा बने। अन्तरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी एक संदेश में उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा आज एक वैश्विक समस्या बनता जा रहा है और इस पर हमें राजनीति से ऊपर उठकर सांझी रणनीति बनानी होगी तथा  नशे का कारोबार करने वाले व नशे की मांग करने वालों की सप्लाई चैन को तोडऩा होगा। इसके अलावा,…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला एवं श्रीकृष्णा आयुुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला तथा आर्य गल्र्स कॉलेज अम्बाला छावनी के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना जैसी घातक महामारी से बचाव  व जागरूकता के उद्देश्य से योग और प्राणायाम से शरीर स्वस्थ रखने के लिए संस्कृत, योग व स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संस्कृत संगोष्ठी का आयोजन संचार तकनीकी के माध्यम से किया गया। अकादमी के  एक प्रवक्ता ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस वेबिनार संगोष्ठी की अध्यक्षता हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. सोमेश्वर दत्त शर्मा द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि इस वेबिनार संगोष्ठी का शुभारम्भ…

Read More